एक्सप्लोरर

कार सर्विस कराते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है आपको दिक्कत

कार की सर्विस की हमेशा ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से ही करानी चाहिए, यह अपकी कार के लिए फायदेमंद होगा. कहीं से भी सर्विस नहीं करवानी चाहिए.

हर कोई यही चाहता है कि उसकी गाड़ी बीच-रास्ते में ब्रेक डाउन का शिकार न हो. लेकिन ऐसा तभी हो सकता है जब आप अपनी गाड़ी की रेगुलर सर्विस कराएं और सही तरीके गाड़ी चलायें. सर्विस की बात करें तो अपनी कार की सर्विस हमेशा ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से ही करानी चाहिए, यह अपकी कार और आपके लिए फायदेमंद होगा. समय और थोड़े से पैसे बचाने के चक्कर में किसी ऐसी वैसी जगह जाने से बचें. अगर भी इस वीकेंड कार की सर्विस कराने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है ताकि कोई दिक्कत न हो.

ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से ही कराएं सर्विस अक्सर लोग थोड़े से पैसे और समय बचाने के चक्कर में लोकल/ अनऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर पर जाकर सर्विस करा लेते हैं, अक्सर देखने में आता है कि ऐसे लोकल सर्विस सेंटर पर मैकेनिक डुप्लीकेट पार्ट्स कार में लगा देते हैं जिसकी वजह से लगा देते हैं जिसकी वजह से कई बार यह महंगा भी पड़ जाता है और गाड़ी का भारी नुकसान होने लगता है.

सर्विस कराने से पहले यह काम जरूर करें ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर जाकर सबसे पहले कार में जो भी खराबी है उसके बारे में मैकेनिक को बताएं और कितना खर्चा आएगा उस बारे में भी बात करें. यदि आप ऐसा नहीं करते तो मैकेनिक बाद में आपको कुछ भी खराबी बता कर आपके पैसे लूटने का काम करते हैं. ये लोग फालतू में नए पार्ट्स लगा कर आपका बिल लम्बा कर देते हैं. इसलिए सर्विस से पहले गाड़ी में होने वाले खर्चे के बारे में पूरी जानकारी लें.

सामने ही कराएं सर्विस जब भी कार की सर्विस कराने जायें तो टाइम निकाल कर जायें, और कोशिश करें कि गाड़ी की सर्विस आपके सामने ही हो. ऐसा करने से मैकेनिक कोई गड़बड़ी करने की कोशिश भी नहीं करेगा. और आपको पता होगा कि गाड़ी में क्या लगाया जा रहा है और क्या हटाया जा रहा है.

सर्विस के बाद टेस्ट ड्राइव जरूर लें जब आपकी कार की सर्विस हो जाए तो एक बार कार की टेस्ट ड्राइव जरूर करें, ऐसा करने से यदि कार में कोई कमी रह गई हो तो उसे उसी समय आप ठीक करा सकते हैं. अगर आप इन सब बातों का ध्यान रखेंगे तो आपकी कार न सिर्फ बेहतर रहेगी बल्कि आपकी जेब पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा.

ये भी पढ़ें

क्लच- गियर्स का ऐसे करें यूज, इंजन रहेगा दुरुस्त और बढ़ेगी माइलेज अगर इंजन ऑयल पड़ने लगे काला तो फौरन करें ये काम, वर्ना पड़ सकता है महंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget