एक्सप्लोरर

बारिश के दौरान टू-व्हीलर चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, हो सकता है नुकसान

बारिश के दौरान बाइक या स्कूटर चलाना रिस्की हो सकता है, जब बहुत जरूरी हो तब ही इनका इस्तेमाल करें. बारिश के समय सड़कों पर पानी भर जाता है और बाइक चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

नई दिल्ली: इन दिनों देश में बारिश का दौर जारी है. आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में बाइक और स्कूटर चलाने वालों को भी इससे जूझना होगा. बारिश के दिनों में रोड पर पानी भर जाता है, फिसलन हो जाती है जिसकी वजह से एक्सीडेंट होने के चांस ज्यादा हो जाते हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कि बारिश के दौरान बाइक-स्कूटर चलाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिये-

टायर्स का रखें खास ख्याल अगर आपकी बाइक या स्कूटर के टायर्स घिस गये हैं तो उन्हें तुरंत चेंज करवा लें. क्योंकि बारिश के दौरान सड़कें गीली होने की वजह से घिसे हुए टायर्स सबसे जल्दी स्लिप होते हैं क्योंकि उनमे ग्रिप ख़त्म हो जाती है. इसलिए अच्छे और बढ़िया ग्रिप वाले टायर्स का ही इस्तेमाल करें.

हेलमेट पहनना न भूलें बारिश के मौसम में बिना हेलमेट के टू-व्हीलर बिलकुल न चलायें, क्योंकि बिना हेलमेट के बाइक या स्कूटर राइड करना खतरनाक साबित हो सकता है. बारिश में हेलमेट के शीशे की वजह से आंख पर बारिश का पानी नहीं जाता जिसकी वजह से गाड़ी चलाना आसान रहता है. वैसे टू-व्हीलर राइड करते समय हेलमेट जरूर पहने.

​फिंगर वाइपर है मददगार फिंगर वाइपर का नाम आपने सुना ही होगा. जैसे गाड़ियों में विंडस्क्रीन पर वाइपर लगा होता है, यह ठीक उसी तरीके से काम करता है. हेलमेट के शीशे को फिंगर वाइपर की मदद से बारिश के दौरान साफ़ कर सकते हो और आपको बार बार बाइक रोकने की भी जरूरत नहीं पड़ती.

अचानक से नहीं लगाएं ब्रेक बारिश के दौरान अचानक ब्रेक लगाने से बचें. अगर ब्रेक लगाना भी पड़े तो एक साथ आगे और पीछे के ब्रेक लीवर्स को दबाएं. ऐसा करने से बाइक स्लिप नहीं होगी. यह भी ध्यान रखें कि मोड़ पर ब्रेक न लगाएं.

तेज रफ्तार से नहीं चलाएं बाइक बारिश के मौसम में गाड़ी की स्पीड कम रखें क्योंकि बारिश में सड़क पर ट्रैक्शन कम हो जाता है जिसकी वजह से आपका कंट्रोल भी गाड़ी पर रहता है. तेज बारिश में विजिबिलिटी भी कम होती है. ऐसे में आपकी गाड़ी की स्पीड 30 से 40 kmph ही होनी चाहिए.

जलजमाव की जगह न लेकर जाएं बाइक बारिश के दौरान ऐसे रास्तों पर नहीं जाना चाहिए जहां पानी भरा होता है. क्योंकि कई बार बड़े बड़े होल पानी से भर जाते हैं जिसकी वजह से एक्सीडेंट होते हैं. इतना ही नहीं जहां पानी भरा होता है उन रास्तों पर से बाइक या स्कूटर निकलते समय एक्जॉस्ट के अंदर पानी जाने से गाड़ी बंद हो सकती है.

ये भी पढ़ें

रोजाना चलाते हैं बाइक या स्कूटर, तो इन बातों को नजरअंदाज बिलकुल न करें अगर आप भी गाड़ी के टायर्स के बार-बार पंचर होने से हैं परेशान, तो आज ही करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata-Maruti के बाद इस कंपनी की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे दाम
Tata-Maruti के बाद इस कंपनी की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे दाम
Porsche Cayenne Electric लॉन्च, 2.5 सेकंड में 100 की रफ्तार, मिलेगी 623KM की रेंज
Porsche Cayenne Electric लॉन्च, 2.5 सेकंड में 100 की रफ्तार, मिलेगी 623KM की रेंज
अब सस्ती कारों में भी मिलेगा ADAS, इस कंपनी ने बनाया बड़ा प्लान
अब सस्ती कारों में भी मिलेगा ADAS, इस कंपनी ने बनाया बड़ा प्लान
प्रदूषण को लेकर सख्त सरकार, 2027 से कारों के लिए लागू होंगे नए नियम
प्रदूषण को लेकर सख्त सरकार, 2027 से कारों के लिए लागू होंगे नए नियम

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget