एक्सप्लोरर

नई बाइक खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो बाद में होगी परेशानी

इक या मोटरसाइकिल ट्रांसपोर्टेशन का एक अच्छा साधन तो है ही वहीं ये रफ्तार के शौकिनों की पहली पसंद भी है. लेकिन नई बाइक खरीदते समय कुछ बातों की जानकारी न होने की वजह से जो चाहते हैं वैसी बाइक नहीं खरीद पाते हैं और बाद में पछताते हैं. ऐसे में हम बाइक के शौकिनों को कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जो नई बाइक खरीदने के दौरान आपके बड़ी काम आएंगी.

आज की यंग जनरेशन मोटरसाइकिल या बाइक के लिए काफी क्रेजी होती है. दरअस मोटरसाइकिल को ये युवा टशन जमाने और अपने स्टाइल स्टेटमेंट का एक अहम हिस्सा मानते हैं. बाइक या मोटरसाइकिल ट्रांसपोर्टेशन का एक अच्छा साधन तो है ही वहीं ये रफ्तार के शौकिनों की पहली पसंद भी है. लेकिन नई बाइक खरीदते समय कुछ बातों की जानकारी न होने की वजह से जो चाहते हैं वैसी बाइक नहीं खरीद पाते हैं और बाद में पछताते हैं. ऐसे  में हम बाइक के शौकिनों को कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जो नई बाइक खरीदने के दौरान आपके बड़ी काम आएंगी.

टॉर्क और पावर पर ध्यान देना है जरूरी

बाइक खरीदते समय आपको उसके टॉर्क और पावर के बारे में जरूर पता होना चाहिए. दरअसल बाइक का पिकअप टॉर्क पर ही डिपेंड करता है. जितना ज्यादा टॉर्क होगा उतना ही अच्छा बाइक पिकअप देगी. यहां ये भी बता दें कि बाइक में टॉर्क और पावर की वैल्यू एक जैसी होती है.

बाइक का पिकअप और टॉर्क कितना अच्छा है ये जानने के लिए देखना चाहिए कि बाइक कितने आरपीएम (रोटेशन प्रति मिनट) यानी एक मिनट में इंजन कितनी बार घूमता है व बाइक कितने एनएम टॉर्क और कितना पीएस पावर दे रही है. कम आरपीएम पर ज्यादा टॉर्क और पावर सही रहता है. जितना ज्यादा टॉर्क और पावर हाइक में होगा उतना ही कम माइलेज बाइक देती है.

2 इलेक्ट्रिक स्टार्ट

आज बाजार में मिलने वाली सभी बाइक्स में इलेक्ट्रिक स्टार्ट दिया जाता है. इसमें बाइक को एक बटन से स्टार्ट किया जा सकता है. इस फीचर के सेलेक्शन के दौरान यह ध्यान रखना चाहिए कि इलेक्ट्रिक स्टार्ट से बाइक किसी भी गियर में स्टार्ट की जा सके. यानी अगर किसी भीड़भाड़ वाले स्थान पर बाइक चौथे गियर में भी बंद होती है तो बिना गियर बदले भी बाइक को स्टार्ट किया जा सके.

3- डिस्क ब्रेक को देखना है जरूरी

बता दें कि बाइक्स में डिस्क ब्रेक एक ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी है. इसमें पहियों में एक डिस्क लगी होती है. इस डिस्क की सहायता से बाइक की ब्रेकिंग मजबूत हो जाती है. इससे बाइक एकदम रूक भी सकती है. यदि आप बाइक में डिस्क ब्रेक भी चाहते हैं तो सेलर से इसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें.

अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स जरूर देखें.

इन दिनों लगभग सभी बाइकों में कंपनियां अल़ॉय व्हील्स टायर्स लगा रही है. इनका फायदा यह है कि ये हल्के और मजबूत होते हैं. वहीं ट्यूबलेस टायर्स में टायर पंक्चर होने पर हवा पूरी तरह नहीं निकलती है यानी आप बाइक को कुछ दूरी पर ले जा सकते हैं. जो भी टायर वाली बाइक आप खरीद रहे हैं उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर ले लें.

सस्पेंशन

बाइक्स मं दो प्रकार के सस्पेंशन दिए जाते हैं. एक नॉर्मल और दूसरा नाइट्रॉक्स. सस्पेंशन का काम राइडर और पीछे बैठने वाली सवारी को झटकों से बचाने का होता है. बाइक का सस्पेंशन जांचने के लिए गड्ढों में चलाकर देखना चाहिए.

डिजिटल स्पीडोमीटर जरूर देखें

स्पीडोमीटर का काम बाइक की स्पीड बताना होता है. अधिकतर बाइक्स में एनालॉग ही दिया जाता है. लेकिन आजकल आ रही बाइक्स में डिजिटल स्पीडोमीटर दिया जा रहा है. अगर ये खराब हो जाये तो सही करने में काफी खर्चा भी आ सकता है. इसलिए खरीदने से पहले इसकी पूरी जानकारी लें.

ये भी पढ़ें

जानिए पहली बार ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का क्या है प्रोसेस, गलती करने पर फीस भी हो जाती है जब्त

नए साल पर खरीदें हाइब्रिड कार, जानिए माइलेज के अलावा और क्या हैं फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget