एक्सप्लोरर

Kawasaki Ninja ZX-4R: कावासाकी ने किया निंजा ZX-4R के टीजर का खुलासा, अगले हफ्ते होगी लॉन्च

फीचर्स की बात करें तो ZX-4R में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, चार राइडिंग मोड (स्पोर्ट, रोड, रेन और राइड), ट्रैक्शन कंट्रोल और स्लिपर क्लच असिस्ट के साथ 4.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है.

Kawasaki New Bike: कावासाकी इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक नई "इनलाइन-फोर इंजन" स्पोर्ट्स बाइक का टीजर जारी किया है, जिसे 11 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. जारी टीज़र से स्पोर्ट्स बाइक के ट्विन एलईडी हेडलाइट सेटअप का पता चलता है. यह टीज़र बहुप्रतीक्षित निंजा ZX-4R की ओर इशारा कर रहा है. 

पावरट्रेन 

निंजा ZX-4R की पहले से ही ग्लोबल मार्केट में बिक्री होती है. इसे समान इंजन और फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है. साथ ही इसमें समान फीचर्स भी मिल सकते हैं. इस बाइक के ग्लोबल स्पेक मॉडल में एक 399 सीसी इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो रैम एयर इनटेक सिस्टम के साथ 14,500 आरपीएम पर 79 एचपी की पॉवर और 13,000 आरपीएम पर 39 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है और इसमें क्विक शिफ्टर भी मिलता है.

हार्डवेयर

ZX-4R में आगे की तरफ अपसाइड-डाउन फोर्क और पीछे की तरफ एक मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है. इसमें ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में निसिन 4-पिस्टन कैलिपर्स के साथ जोड़ी गई ड्यूल 290 मिमी डिस्क और पीछे 220 मिमी सिंगल डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है. इस कावासाकी मोटरसाइकिल का वजन 189 किलोग्राम है और इसमें ऑप्शनल अक्रापोविक कार्बन एग्जॉस्ट भी मिलता है.

फीचर्स और कीमत

फीचर्स की बात करें तो ZX-4R में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, चार राइडिंग मोड (स्पोर्ट, रोड, रेन और राइड), ट्रैक्शन कंट्रोल और स्लिपर क्लच असिस्ट के साथ 4.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. इस बाइक को सीबीयू रूट के जरिए भारत लाया जाएगा. इसकी संभावित एक्स शोरूम कीमत 7 - 8 लाख रुपये के आसपास हो सकती है. इस बाइक का मुकाबला होंडा सीबीआर 650 आर से होगा, जिसकी कीमत 9.34 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- Jawa 42 Bobber ब्लैक मिरार वेरिएंट हुआ लॉन्च, टू व्हीलर सेगमेंट में मची खलबली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पर बवाल के बीच अब क्या करें कार मालिक? खरीदें Flex Fuel, EV या पेट्रोल कार?
E20 पर बवाल के बीच अब क्या करें कार मालिक? खरीदें Flex Fuel, EV या पेट्रोल कार?
Car Low Fuel Warning: लो फ्यूल वॉर्निंग के बाद कितने किलोमीटर चल सकती है आपकी कार, बाइक के रिजर्व से ज्यादा या कम?
लो फ्यूल वॉर्निंग के बाद कितने किलोमीटर चल सकती है आपकी कार, बाइक के रिजर्व से ज्यादा या कम?
कार की स्पीड तय करती है माइलेज, जानिए कितनी रफ्तार पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
कार की स्पीड तय करती है माइलेज, जानिए कितनी रफ्तार पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
Kia Syros EV का पहला लुक आया सामने, 526KM की रेंज, Lifetime Battery Warranty और इन फीचर्स को जानकर रह जाएंगे हैरान
Kia Syros EV का पहला लुक आया सामने, 526KM की रेंज, Lifetime Battery Warranty और इन फीचर्स को जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
FOR MORNING: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget