एक्सप्लोरर

Kawasaki Eliminator Cruiser: कावासाकी ने जापान में लॉन्च की एलिमिनेटर क्रूजर, भारतीय बाजार में जल्द होगी एंट्री

इस बाइक का मुकाबला होंडा रेबेल 300 से होगा, जिसमें एक 286cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है. इस बाइक की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत करीब 2.30 लाख रुपये है.

New Kawasaki Bike: कावासाकी ने अपने 2023 एलिमिनेटर क्रूजर मोटरसाइकिल को जापानी बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस बाइक को स्टैंडर्ड और एसई जैसे दो ट्रिम्स में लाया गया है. इस बाइक के भारतीय बाजार में भी आने की उम्मीद है. इस बाइक का मुकाबला होंडा रेबेल 300 से होगा.  

कैसा है डिजाइन?

कावासाकी एलिमिनेटर क्रूजर बाइक के नए वर्जन में रेट्रो स्टाइल को बरकरार रखा गया है. इसमें एक राउंड शेप्ड एलईडी हेडलाइट, एक भारी गोल फ्यूल टैंक, ड्यूल पीस सीट सेटअप और पार्शियल एक्सपोज्ड फ्रेम के साथ एक क्रूजर स्टांस मिलता है. इसमें कोई क्रोम वर्क  नहीं दिया गया है, जो की पहले वाले एलिमिनेटर में मिलता था. पूरा बॉडीवर्क और पार्ट्स को ब्लैक फिनिश दी गई है. नए एलिमिनेटर में फ्रंट और रियर कैमरे दिए गए हैं, जो डैश-कैम की तरह इस्तेमाल किए जाते हैं. इसमें एक छोटी बाइकिंग फेयरिंग भी दी गई है.

कैसा है इंजन?

नई कावासाकी एलिमिनेटर में एक 398cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 47बीएचपी की पावर और 37एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है, इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इसमें एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर जैसे महत्वपूर्ण फीचर्स दिए गए हैं. इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर के साथ फ्रंट में 310mm डिस्क और रियर में डुअल-चैनल ABS के साथ 240mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. 

इस बाइक के फ्रंट में 18 इंच और 16 इंच के रियर अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इस मोटरसाइकिल का वजन 176 किलोग्राम है और इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, इसके सीट की हाइट 735 mm है.  

कितनी है कीमत?

नई कावासाकी एलिमिनेटर क्रूजर की शुरूआती कीमत को जापान में 7,59,000 येन (करीब 4.71 लाख भारतीय रुपये) रखा गया है. जबकि इसके टॉप-स्पेक एसई वेरिएंट की कीमत 8,58,000 येन (लगभग 5.33 लाख रुपये) है. अगले कुछ समय में इसके भारतीय बाजार में आने की भी संभावना है. 

किससे होगा मुकाबला?

इस बाइक का मुकाबला होंडा रेबेल 300 से होगा, जिसमें एक 286cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है. इस बाइक की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत करीब 2.30 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- लंबे वेटिंग पीरियड के बहाने डीलर्स और कार कंपनियों की हो रही मोटी कमाई, कहीं आपके साथ भी तो नहीं हो रहा धोखा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच HPCL ने किए 3,600+ टेस्ट, जानिए क्या मिला
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच HPCL ने किए 3,600+ टेस्ट, जानिए क्या मिला
21 लाख रुपये की Triumph बाइक में ऐसा क्या खास? दुनिया में सिर्फ 750 यूनिट्स ही बिकेंगी
21 लाख रुपये की Triumph बाइक में ऐसा क्या खास? दुनिया में सिर्फ 750 यूनिट्स ही बिकेंगी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget