एक्सप्लोरर

जीरो डाउन पेमेंट पर शोरूम जाकर ले आएं MG की ये दोनों कारें, इस तारीख के बाद नहीं मिलेगा ऑफर

JSW MG मोटर इंडिया ने अपनी 2 कारों एस्टर और हेक्टर एसयूवी पर लिमिटेड टाइम के लिए जीरो डाउन पेमेंट स्कीम शुरू की है. ग्राहकों के लिए यह दोनों एसयूवी खरीदना सबसे बड़ा मौका है.

MG Hector and MG Astor is on Zero Down Payment: इस साल के खत्म होने के साथ ही कार कंपनियां ग्राहकों को अलग-अलग तरह के डिस्काउंट दे रही हैं. इसके पीछे वजह यह है कि कंपनियां अपना पुराना स्टॉक खाली करना चाहती हैं. JSW MG मोटर इंडिया ने अपनी 2 कारों एस्टर और हेक्टर एसयूवी पर लिमिटेड टाइम के लिए जीरो डाउन पेमेंट स्कीम शुरू की है. आपको इस ऑफर का फायदा सिर्फ और सिर्फ 31 दिसंबर, 2024 तक ही मिलने वाला है.

इस ऑफर के चलते आपको इन दोनों कारों के लिए एक रुपया भी डाउन पेमेंट देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऑफर के तहत ग्राहक 100 फीसदी  ऑन-रोड प्राइस फंडिंग को ईएमआई में बदल पाएंगे. योजना में 7 साल के लिए ऑटो लोन और एक्सेसरीज के लिए फंडिंग, एक्सटेंड वारंटी, मेंटेनेंट कॉन्टैक्ट जैसे कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलने वाले हैं. इतना ही नहीं ग्राहकों को प्रोसेसिंग फीस पर भी छूट मिलने वाली है.

ग्राहकों के लिए यह दोनों SUVs खरीदना सबसे बड़ा मौका है. आप इन ऑफर्स को लेकर निकटतम डीलरशिप पर जाकर संपर्क कर सकते हैं. 

MG Hector के फीचर्स 

एमजी हेक्टर में 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कार प्ले के साथ ही कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें 6 एयरबैग, ADAS, EBD, ESC और टायर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

एमजी हेक्टर में मिलने वाले इंजन की बात करें तो, इसमें दो इंजन ऑप्शन उपलब्ध हैं. जिसमें पहला 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मौजूद है, जो 143 hp की अधिकतम पावर और 250 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. जिसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. वहीं दूसरा इंजन, जोकि 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल है. ये 170 hp की मैक्सिमम पावर और 350 NM का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है. इसे भी 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. 

MG Astor के स्पेसिफिकेशन्स

एमजी एस्टर में कई फीचर अपग्रेड दिए गए हैं, जिनमें ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम और वेंटिलेटेड सीट्स शामिल हैं, जो खास तौर से सेवी प्रो ट्रिम के लिए उपलब्ध हैं. सेलेक्ट ट्रिम से शुरू होकर, एसयूवी आई-स्मार्ट 2.0 कनेक्टेड तकनीक, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, एक पैनोरमिक सनरूफ और एक वायरलेस फोन चार्जर के साथ आती है.

यह एसयूवी 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेदर अपहोल्स्ट्री, लेदर-रैपेड स्टीयरिंग व्हील, ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन, 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा, रेन-सेंसिंग वाइपर, 6-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर की सीट, 6-स्पीकर और ट्वीटर, लेन चेंज असिस्ट, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल डिसेंट कंट्रोल और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आती है.

यह भी पढ़ें:-

पेट्रोल वर्जन की तुलना में इस EV से आप 5 साल में बचा लेंगे पूरे 10 लाख, कीमत 9.99 लाख रुपये

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीन बनेगा ऑटो वर्ल्ड का बादशाह? KPMG की रिपोर्ट ने चौंकाया
क्या चीन बनेगा ऑटो वर्ल्ड का बादशाह? KPMG की रिपोर्ट ने चौंकाया
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget