एक्सप्लोरर

लोगों को शानदार SUV का एक्सपीरिएंस देने आ रही है Jimny, जानें इसकी खूबियां

मारुति इस एसयूवी जिम्नी को अगले साल लोगों के लिए लेकर आने वाली है और इस कार को अपने नेक्सा सेल्स आउटलेट्स के जरिए बेचेगी.

क्या आप लोगों को जिप्सी याद है? सवाल ये नहीं, सवाल तो ये है कि क्या हम इसे कभी भूल पाए हैं? जहां आजकल जिप्सी को पुलिस फोर्स और सेना द्वारा उपयोग किया पाया जाता है, एक समय ऐसा भी था जब ये फ्लैगशिप एसयूवी हुआ करती थी. हालांकि पिछले लगभग 30 सालों से ज्यादा इसका प्रोडक्शन बंद है और आप इसे नहीं खरीद सकते हैं. आजकल के समय में जब लोगों का एसयूवी के लिए प्यार लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में ये अजीब लगता है. हालांकि इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि जिप्सी की पहले वाली जेनरेशन जो कि दुनियाभर में जिम्नी के तौर पर बेची जाती थी उसका भारत के लोगों को मजा नहीं मिल पाया.

ये सब तब बदल गया जब दुनिया के सामने न्यू जेनरेशन जिम्नी को पेश किया गया. ये नई, आधुनिक और लेटेस्ट है जिसका मतलब है कि ये नई कारों में पाए जाने वाले सब फीचर्स से भी लैस है और ज्यादा कड़े नियमों को भी अच्छी तरह पूरा करती है.

लोगों को शानदार SUV का एक्सपीरिएंस देने आ रही है Jimny, जानें इसकी खूबियां

मारुति नेक्सा आउटलेट के जरिए बेचेगी जिम्नी इसी वजह से मीडिया के जरिए लोगों में इसके लिए काफी रुचि पैदा हो गई थी और आखिरकार लंबे इंतजार के बाद जिम्नी को ऑटो एक्सपो में पेश किया गया. वहां इसके प्रदर्शन के साथ ही ये बिलकुल साफ था कि इस एसयूवी को खरीदने के लिए लोग काफी भारी संख्या में तैयार होंगे और देखा जाए तो ये शो के अहम स्टार्स में से एक थी. इसके साथ ही एक अच्छी खबर ये है कि मारुति इस एसयूवी को अगले साल लोगों के लिए लेकर आने वाली है और इस कार को अपने नेक्सा सेल्स आउटलेट्स के जरिए बेचेगी. ये एक प्रीमियम लाइफस्टाइल एसयूवी होगी और इसके शानदार पर्सनैलिटी के पीछे जिम्नी की वास्तविक खूबियां क्या हैं, यहां हम आपको बताएंगे.

पहली झलक में चौंका देगी जिम्नी इसकी पहली झलक आपको चौंका देगी कि जिम्नी वास्तव में कितनी छोटी लगती है. जी हां, शायद जिम्नी दुनिया की सबसे छोटी एसयूवी है. इसकी सबसे रोचक बात ये है कि नई जिम्नी वास्तविकता में छोटी है और इसकी लंबाई 3.5 एमएम कम है, इसके साथ ही ये मारुति इग्निस से भी छोटी है. हालांकि इसकी लंबाई में जो कमी है वो इसकी और खूबियों के आगे छिप जाती है. ये एक वर्गाकार कार है और बेहद कूल लगती है. ये एक क्रॉसओवर जैसी बिलकुल नहीं लगती, ये लंबी है और इसके वाइड शोल्डर्स इसके लुक्स को और शानदार बनाते हैं. ये सिंपल लुकिंग कार है लेकिन बेहद डिजायरेबल भी है. इसके 15 इंच के पहिए भी बेहद आकर्षक लगते हैं और पीछे की साइड में जो एक और व्हील दिया गया है वो भी बेहद लुभाता है.

लोगों को शानदार SUV का एक्सपीरिएंस देने आ रही है Jimny, जानें इसकी खूबियां

कार का इंटीरियर कार के अंदर जाइये और ये यहां भी छोटी महसूस होती है. जिम्नी तीन दरवाजों के साथ उपलब्ध है और इसका व्हीलबेस केवल 2250 एमएम है. लिहाजा इसके अंदर केवल दो यात्रियों के लिए अच्छा स्पेस है और रियर की जगह तो बच्चे के लिए फिट है. इसमें लगेज की जगह भी बेहद छोटी है. हालांकि इसके इंटीरियर डिजाइन से हम काफी प्रभावित हुए जो कि दिखने में काफी टफ है और अंदर से मारुति की स्विफ्ट से अलग फील देता है. उदाहरण के लिए देखें तो इसके कंट्रोल ऑफ रोडिंग के दौरान के इस्तेमाल के हिसाब से हैं और बड़े स्विच के साथ हैं. हालांकि इसके अंदर आजकल के जमाने के सारे आधुनिक फीचर्स जैसे क्लाइमेट कंट्रोल, नेविगेशन, रियर कैमरा, टचस्क्रीन और हीटिड सीट्स मौजूद हैं.

लोगों को शानदार SUV का एक्सपीरिएंस देने आ रही है Jimny, जानें इसकी खूबियां

ड्राइविंग का अनुभव अब इसकी ड्राइविंग की बात करें तो जिम्नी केवल पेट्रोल मॉडल में उपलब्ध है और येही भारत में भी देखा जाएगा. इसका इंजन 1.5 लीटर का है जिसमें 100 बीएचपी के साथ 130 एनएम का टार्क मिलता है. ड्राइविंग करते ही ये शुरुआत से ही बेहद सुखद अनुभव देती है. इसमें आपको एक समुचित एसयूवी के जैसी ड्राइविंग का फील मिलता है. हालांकि इसका स्टेयरिंग ठीक से एडजस्ट करने में कुछ दिक्कत हो सकती है और ये ड्राइविंग पोजीशन को कुछ नुकसान पहुंचा सकता है.

5 स्पीड मैनुअल से लैस 1.5 लीटर का इंजन काफी खास है और चूंकि जिम्नी बेहद हल्की है, इसका परफॉर्मेंस काफी अच्छा साबित होता है. आपको इंजन की बेहतरीन खूबियों के लिए इसको चलाना होगा लेकिन इसका 5 स्पीड मैनुअल काफी बेहतर और स्लीक है. इसमें एक 4-स्पीड ऑटोमैटिक वर्जन भी उपलब्ध होगा. एक सिटी एसयूवी के तौर पर इसको चलाना थोड़ा कठिन होगा पर शहरों में चलाने के लिए इसके डाइमेंशन शानदार हैं.

लोगों को शानदार SUV का एक्सपीरिएंस देने आ रही है Jimny, जानें इसकी खूबियां

ऑफ रोड एक्सपीरिएंस में बेहतरीन इसका असली मजा तब आता है जब आप इसे ऑफ रोड लेकर जाते हैं. इसमें खास तौर पर स्टैंडर्ड फोर-व्हील ड्राइव मिलता है. इसमें आप प्रॉपर 4WD के लो-रेंज ऑप्शन के साथ फील ले सकते हैं और इसके साथ ही आप ऑफ रोड गियर्स को मैनुअली भी सेलेक्ट कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें 37 डिग्री का एप्रोच एंगेल मिलता है, 28 डिग्री का रैंप-ब्रेक ओवर एंगल मिलता है और 49 डिग्री का डिपार्चर एंगल भी मिलता है. इसका साफ मतलब है कि आप चढ़ाई वाले रास्तों, ढलान वाले रास्तों और चट्टानों से लेकर हर मुश्किल रास्ते को पार कर सकते हैं. ये एसयूवी तो 60 लाख रुपये की जीप व्रैंगलर से भी बेहतर है. इसका छोटा साइज इसे हर जगह ले जाने में मदद करता है और आप इसे हर जह ले जा सकते हैं जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है.

लोगों को शानदार SUV का एक्सपीरिएंस देने आ रही है Jimny, जानें इसकी खूबियां

जिम्नी एक साधारण एसयूवी नहीं है आखिर में हम बात करेंगे कि जिम्नी की खासियतें ऐसी हैं कि ये आम एसयूवी के जैसी तो बिलकुल नहीं है. ये एक हार्डकोर एसयूवी है और इसे आप हर वक्त और हर जगह इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपको गाड़ी में स्पेस चाहिए तो आप ब्रेजा को खरीदिए लेकिन जिम्नी एक टफ एसयूवी है जो इस माइंडसेट के साथ आती है कि इसे हर जगह और हर वक्त ले जा सकते हैं.

लोगों को शानदार SUV का एक्सपीरिएंस देने आ रही है Jimny, जानें इसकी खूबियां

भारत में इसकी कीमत भारत में इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये के आसपास हो सकती है और ये कीमत इसकी ऑफ रोड पर जाने की क्षमता और इसके लुक्स जैसी खूबियों के आगे कुछ भी नहीं है. महिंद्रा की थार काफी टफ है लेकिन इसे जिम्नी की तरह रोजाना इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. जिम्नी ने अपने नए होने के बावजूद ये भरोसा दिलाया है कि ये अपनी अपील के मुताबिक ही लोगों को बेहतरीन एक्सपीरिएंस दे पाएगी. हम उम्मीद करते हैं कि मारुति इसकी काफी सारी कारें बेच पाएगी और जिप्सी की स्पिरिट को जिंदा रख पाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी

Embed widget