एक्सप्लोरर

Jeep Compass: धांसू फीचरों वाला जीप कंपास का नया एडिशन लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत

इसके अलावा जीप भारत के लिए एक लाइफस्टाइल ऑफ-रोड एसयूवी पर विचार कर रही है, जो महिंद्रा थार को चुनौती देगी. इस मॉडल में खास ऑफ-रोड क्षमताएं मिलने की संभावना है.

Jeep Compass Night Eagle Edition: अमेरिकी एसयूवी निर्माता जीप ने 2024 कंपास नाइट ईगल एडिशन को 25.39 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. इसका मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई एमजी हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म एडिशन, टाटा हैरियर डार्क एडिशन और महिंद्रा एक्सयूवी700 नेपोली ब्लैक एडिशन से होगा. यह स्पेशल एडिशन ब्लैक, रेड और व्हाइट कलर स्कीम में ब्लैक रूफ के साथ उपलब्ध है. इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है, हालांकि जबकि इंजन सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

लुक और एक्स्ट्रा फीचर्स 

एसयूवी के स्पेशल ब्लैक एडिशन में ग्लॉस ब्लैक रेडिएटर ग्रिल, डोर हैंडल और रूफ रेल्स दिए गए हैं. ब्लैक 18-इंच के अलॉय व्हील इसके स्पोर्टी लुक को और बढ़ाते हैं. 2024 जीप कंपास नाइट ईगल एडिशन में ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम है, जिसमें डैशकैम, एंबियंट लाइट्स, एयर प्यूरीफायर और रियर सीट पैसेंजर्स के लिए एंटरटेनमेंट स्क्रीन जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स दिए गए हैं.

फीचर्स

अन्य फीचर्स में यूकनेक्ट-5 और एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, पैनोरमिक सनरूफ, पुश-बटन स्टार्ट, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, कई एयरबैग, ABS (एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम), EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन), और अन्य कई फीचर्स शामिल हैं.

पॉवरट्रेन 

जीप कंपास नाइट ईगल रेगुलर मॉडल के समान 2.0L टर्बो डीजल इंजन के साथ आता है जो 168bhp की पावर और 350Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 9-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ खरीदा जा सकता है. AWD सिस्टम खास तौर से ऑटोमेटिक वेरिएंट में पेश किया जाता है, जबकि अन्य वेरिएंट में FWD सिस्टम मिलता है.

कंपनी लाएगी नई एसयूवी

इसके अलावा, जीप भारत के लिए एक लाइफस्टाइल ऑफ-रोड एसयूवी पर विचार कर रही है, जो महिंद्रा थार को चुनौती देगी. इस मॉडल में खास ऑफ-रोड क्षमताएं मिलने की संभावना है, जिसमें 4WD ड्राइवट्रेन सेटअप, लॉकिंग डिफरेंशियल, बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस और बेहतरीन पावरट्रेन शामिल हैं. कंपनी आने वाले सालों में एक नए मॉडल के साथ मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में भी एंट्री करेगी.

यह भी पढ़ें -

मार्च 2024 में टाटा पंच और हुंडई क्रेटा ने बिक्री के मामले में छोटी कारों को पछाड़ा, पहले और दूसरे स्थान पर कब्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget