एक्सप्लोरर

80 हजार रुपये में मिलेगी 170 किलोमीटर की रेंज, मार्केट में आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

iVoomi X ZE Launched in India: iVoomi ने नए इल्केट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में उतार दिया है. ये स्कूटर सिंगल चार्जिंग में 170 किलोमीटर की रेंज देता है और ये एक बजट-फ्रेंडली स्कूटर भी है.

iVoomi X ZE Electric Scooter: iVoomi ने नए इलेक्ट्र्रिक स्कूटर को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. iVoomi का JeetX ZE तीन बैटरी पैक साइज के भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है. कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्जिंग में 170 किलोमीटर की रेंज देगा. iVoomi JeetX की बुकिंग को 10 मई से शुरू किया जा रहा है. कंपनी ने अभी इस स्कूटर के डिलीवर करने की डेट के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है. लेकिन, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग के साथ लोगों के लिए बजट-फ्रेंडली ई-स्कूटर का एक और ऑप्शन बाजार में आ गया है.

iVoomi का कहना है कि उन्हें इस नए स्कूटर को बनाने में 18 महीनों का समय लगा है और इस स्कूटर की टेस्टिंग एक लाख किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी तक चलाकर की गई है. इससे पहले कंपनी ने JeetX को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था, जो कि अभी भी मार्केट में बिक रहा है. JeetX को तीन साल पहले लॉन्च किया था. तब से अब तक ये स्कूटर करीब 10 मिलियन किलोमीटर की दूरी तय कर चुका है.

8 कलर वेरिएंट के साथ आया नया ई-स्कूटर

iVoomi JeetX ZE आठ कलर वेरिएंट के साथ मार्केट में आया है. इन आठ कलर वेरिएंट्स में नार्दो ग्रे, इंपीरियल रेड, अर्बन ग्रीन, पर्ल रोज, प्रीमियम गोल्ड, सेरूलीन ब्लू, मॉर्निंग सिल्वर और शेडो ब्राउन कलर शामिल हैं. अपनी चॉइस के मुताबिक आप किसी भी कलर वेरिएंट में ई-स्कूटर खरीद सकते हैं. ये स्कूटर 1,350 mm के व्हील बेस के साथ आया है. इस ई-स्कूटर की लंबाई 760 mm और सीट हाइट 770 mm है, जिससे हर कोई इस स्कूटर को आसानी से चला सकता है. इस स्कूटर में फुट स्पेस और बूट स्पेस दोनों ही ज्यादा दिया गया है.

इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिल रहे ये फीचर्स

iVoomi का इलेक्ट्रिक स्कूटर उस एप्लीकेशन के साथ आ रहा है, जिसे ब्लूटूथ डिवाइस के साथ कनेक्ट किया जा सकता है. इसके जरिए डिस्टेंस टू एम्प्टी, टर्न बाइ टर्न नेविगेशन सिस्टम , कॉल और एसएमएस अलर्ट को भी स्क्रीन पर देखा जा सकता है. साथ ही जियो फेसिंग का ऑफर भी दिया जा रहा है.

iVoomi इलेक्ट्रिक स्कूटर का पावरट्रेन

iVoomi JeetX ZE इलेक्ट्रिक स्कूटर ने तीन बैटरी पैक साइज के साथ मार्केट में दस्तक दी है. इसमें 2.1 kWh, 2.5 kWh और 3 kWh के तीन बैटरी पैक के ऑप्शन मिल रहे हैं. इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर से 9.38 bhp की मैक्सिमम पावर मिलती है. इस स्कूटर का बैटरी पैक, मोटर से करीब 20 फीसदी हल्का है. कंपनी ने इसकी मैन्युफैक्चरिंग में कूलिंग सिस्टम को इंप्रूव किया है, जिससे ये स्कूटर 2.4 गुना ज्यादा प्रभावी बन सके.

iVoomi JeetX ZE की कीमत

iVoomi JeetX ZE एक बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इस स्कूटर की एक्स-शोरूम प्राइस 79,999 रुपये रखी गई है. ये स्कूटर 80 हजार रुपये की रेंज में एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. सिंगल चार्जिंग में ये स्कूटर 170 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है.

ये भी पढ़ें

किसानों के बनाए Green Fuel से चलेंगी गाड़ियां, कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी का फ्यूचर प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-UK फ्री ट्रेड आज से लागू, अब करोड़ों रुपये सस्ती मिलेगी रोल्स-रॉयस और रेंज रोवर जैसी कारें
India-UK फ्री ट्रेड आज से लागू, अब करोड़ों रुपये सस्ती मिलेगी रोल्स-रॉयस और रेंज रोवर जैसी कारें
Driving Licence से जुड़ा मोबाइल नंबर बदल गया है? जानिए घर बैठे अपडेट करने का आसान तरीका
Driving Licence से जुड़ा मोबाइल नंबर बदल गया है? जानिए घर बैठे अपडेट करने का आसान तरीका
नई Maruti Brezza की बुकिंग शुरू, नए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इस तारीख को देगी दस्तक
नई Maruti Brezza की बुकिंग शुरू, नए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इस तारीख को देगी दस्तक
Hero Vida VX2 के किस वेरिएंट को खरीदने में है फायदा? खरीदने से पहले यहां जानिए डिटेल्स
Hero Vida VX2 के किस वेरिएंट को खरीदने में है फायदा? खरीदने से पहले यहां जानिए डिटेल्स

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget