एक्सप्लोरर

ISRO Rocket Launching: स्पेस सेक्टर में इसरो ने फिर रचा इतिहास, बाहुबली रॉकेट एलवीएम3 के जरिए कमर्शियल लॉन्च सफल

LVM3 M2 Launched: वन वेब के 36 रॉकेट प्रक्षेपण के इस मिशन के लिए इसरो ने अपने सबसे भारी रॉकेट 'एलवीएम-3' यानी लॉन्च व्हीकल मार्क 3 को श्रीहरिकोटा से आधी रात 12 बजकर 7 मिनट पर प्रक्षेपित किया.

LVM3 M2 Launched: दिवाली की रोशनी इससे खूबसूरत क्या होगी किसी भी भारतीय के लिए? जैसे ही इसरो का लॉन्च व्हीकल मार्क 3 एम2 तेज़ रोशनी के साथ धुआं उड़ाता हुआ आकाश की ओर बढ़ा भारत ने ग्लोबल कमर्शियल लॉन्च मार्केट में नया इतिहास रच दिया. जी हां इस लॉन्च के साथ ही इसरो ने सभी भारतीयों को मानो दिवाली का सबसे बेहतरीन तोहफा दिया है. क्योंकि मिशन LVM3 M2/OneWeb India1 पूरी तरह सफल रहा. वन वेब के 36 रॉकेट प्रक्षेपण के इस मिशन के लिए इसरो ने अपने सबसे भारी रॉकेट 'एलवीएम-3' यानी लॉन्च व्हीकल मार्क 3 को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से आधी रात 12 बजकर 7 मिनट पर प्रक्षेपित किया.

जीएसएलवी मार्क रॉकेट के नाम से भी जाना जाता था

बता दें कि एलवीएम-3 को पहले जीएसएलवी मार्क रॉकेट के नाम से भी जाना जाता था. इस मिशन का 24 घंटे का काउंटडाउन रखा गया था. इस मिशन में ब्रिटिश स्टार्टअप वनवेब के 36 उपग्रहों का लॉन्च किया गया. वनवेब एक प्राइवेट सैटेलाइट कम्युनिकेशन कंपनी है. भारतीय कंपनी भारती एंटरप्राइजेज वनवेब में एक प्रमुख इन्वेस्टर और शेयर होल्डर है. इस लॉन्च के साथ ही इसरो ने ग्लोबल कमर्शियल लॉन्च सर्विस मार्केट में अपनी एंट्री दर्ज करा ली है.

दूसरा लॉन्च अगले साल

स्पेस डिपार्टमेंट के अंतर्गत शुरू की गई सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेस, NSIL (New Space India Ltd) ने लंदन स्थित वनवेब के साथ दो LVM 3 के जरिए LEO (Low Earth Orbit) सेटेलाइट्स के लॉन्च सर्विस का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. हाल ही में शुरू हुए स्पेस डिपार्टमेंट के अंर्तगत इसरो के कमर्शियल लेग की तरह काम करने वाले NSIL के साथ यह पहला कमर्शियल एलवीएम3 लॉन्च था. इस लॉन्च का दूसरा सेट 36 सेटेलाइट्स को अगले साल शुरुआत ने प्रक्षेपित किया जाएगा.

तीन स्टेज का रॉकेट

यह मिशन एनएसआईएल और इसरो दोनों के लिए ही काफी अहम माना जा रहा था. क्योंकि यह पहली बार था जब लॉन्च व्हीकल मार्क 3 (GSLV मार्क 3) के जरिए कोई कमर्शियल लॉन्च किया गया. इससे पहले इसरो कमर्शियल लॉन्च के लिए पीएसएलवी का इस्तेमाल करता था. वही लॉन्च व्हीकल मार्क 3 इसरो का सबसे भारी भरकम 640 तो वजनी रॉकेट है जो अपने साथ करीब 4 टन वजनी पेलोड जियो सिंक्रोनस ऑर्बिट में और 8 तो वजनी पेलोड लो अर्थ ऑर्बिट में ले जाने में सक्षम है. यह तीन स्टेज का रॉकेट है जिसमे दो सॉलिड मोटर स्टेप्स ऑन और एक लिक्विड प्रोपोलेंट कर स्टेज हैं और बीच में क्रायोजेनिक स्टेज है. इसके इसी भारी भरकम रूप के कारण इसे इसरो का बाहुबली भी कहा जाता है.

भारत कर चुका है 300 से ज्यादा कमर्शियल लॉन्च

जाहिर है अब तक जहां कमर्शियल लांच को पीएसएलवी के जरिए पूरा किया जाता था, वहीं इस बाहुबली के कमर्शियल मार्केट में उतरने के साथ ही यह इसरो और NSIL के लिए नए प्लेटफार्म खोलेगा. अब तो इस प्रक्षेपण की सफलता के साथ ही इसरो ने दुनिया भर में अपना लोहा मनवा लिया कि किसी भी भारी मिशन के लिए भी अब इसरो अपने एलवीएम3 के साथ पूरी तरह तैयार है. साफ है इस ऐतिहासिक पल के साथ इसरो के लिए नए ऑपर्च्युनिटी के दरवाजे भी खोलेगा जो सीधे तौर पर रेवेन्यू के लिए कारगर साबित होगा. दरअसल कोई भी देश अपने बड़े से बड़े लॉन्च के लिए भारत की ओर इसलिए देखता है क्योंकि भारत ने अब तक 300 से ज्यादा कमर्शियल लॉन्च कर दुनिया को यह बता दिया है कि काम खर्च में भी कैसे स्पेस में फतह हासिल की जा सकती है. भारत ने तो कम बजट में मंगल तक पहुंच कर दिखा दिया था. यह दुनिया भर का भरोसा ही है जो इसरो पर दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है.

ये भी पढ़ें

‘रुद्र’ हेलिकॉप्टर क्रैश में नया खुलासा, दुर्घटना से ठीक पहले पायलट ने किया था मे-डे कॉल, तकनीकी खराबी की दी थी सूचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Worlds Most Expensive Number Plate: किसने खरीदी थी दुनिया की सबसे महंगी नंबर प्लेट, जानें कितने में हुई थी नीलाम?
किसने खरीदी थी दुनिया की सबसे महंगी नंबर प्लेट, जानें कितने में हुई थी नीलाम?
30 लाख तक की EV पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस फ्री, जानिए मार्केट में कौन-से ऑप्शन्स मौजूद?
30 लाख तक की EV पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस फ्री, जानिए कौन-से ऑप्शन्स मौजूद?
ऑटोमैटिक की तुलना में मैनुअल कारों में कैसे काम करता है क्रूज कंट्रोल फीचर? जानिए जरूरी डिटेल्स
ऑटोमैटिक की तुलना में मैनुअल कारों में कैसे काम करता है क्रूज कंट्रोल फीचर? जानिए डिटेल्स
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब

वीडियोज

Weather Alert: आसमान में बादल हैं, तो फिर बारिश क्यों गायब है? क्या खतरा मंडरा रहा है? ABPLIVE
लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
'अगर कोई ट्रस्टी मुसलमान होता तो...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में असदुद्दीन ओवैसी का तंज
'अगर कोई ट्रस्टी मुसलमान होता तो...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में असदुद्दीन ओवैसी का तंज
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
Deeol Band 2 BO Collection Day 40: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
10 करोड़ का बजट और 634% प्रॉफिट, इस मराठी फिल्म की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे डोनाल्ड ट्रंप? सुप्रीम कोर्ट ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे ट्रंप? SC ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
Ginger Tea Health Risks: फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
Video: 13 हजार की नौकरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये- कर्मचारी और HR के बीच जमकर हुई बहस
13 हजार की नौकरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये- कर्मचारी और HR के बीच जमकर हुई बहस
Embed widget