एक्सप्लोरर

Christmas 2020: क्रिसमस और नए साल पर घूमने का प्लान है, तो कोहरे में ड्राइव करते वक्त ध्यान रखें ये बातें

अगर आप क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों में कही घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. हम आपको कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग करने के लिए खास टिप्स बता रहे हैं. आइये जानते हैं.

क्रिसमस और नए साल पर ज्यादातर लोग घूमने का प्लान बनाते हैं. हालांकि ठंड का मौसम होने की वजह से ड्राइव करने में काफी परेशानियां आती हैं. ऐसे में अगर घना कोहरा छाया हो तो ड्राइविंग करना और चुनौतीपूर्ण हो जाता है. यही वजह है कि कोहरे में रोड एक्सीडेंट के मामले ज्यादा बढ़ जाते हैं. कोहरे की वजह से कुछ दिखाई नहीं देता, जिससे ड्राइविंग करने में काफी पेरशानी होती है. जरा सी लापरवाही से आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं. खासतौर से इस मौसम में पहाड़ों पर ड्राइव करना काफी चुनौती भरा होता है. कई लोगों को फॉग में ड्राइव करने के लिए कार में दिए गए फीचर्स के बारे में भी पता नहीं होता. आज हम आपको ऐसी ड्राइविंग टिप्स देंगे जिससे आप घने कोहरे में भी आसानी से ड्राइव कर पाएंगे. इन टिप्स को फोलो कर आप किसी बड़े एक्सीडेंट से बच सकते हैं.

कोहरे में कैसे करें सुरक्षित ड्राइविंग 1- सेफ ड्राइविंग के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने वाहन की गति को हमेशा कम रखें. सर्दियों में ये बात खासतौर से ध्यान देने वाली है. अगर आपकी कार की स्पीड कम होगी तो आप अचनाक से आने वाले किसी वाहन, वस्तु, व्यक्ति, या पशु के आने पर वाहन को कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन तेज स्पीड में वाहन को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है.

2- सर्दियों में लोग अक्सर ठंड से बचने के लिए अपनी कार की विंडो को पूरा बंद कर लेते हैं. लेकिन ऐसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है. कार की विंडो पूरी तरह बंद करने से शीशे पर फॉग जम जाता है. इतना ही नहीं सड़क पर आने जाने वाले वाहनों की आवाज भी सुनाई नहीं देती. ऐसे में रोड पर चलते वक्त अपने वाहन की खिड़की हमेशा थोड़ी खोल कर रखें जिससे आप सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों की आवाज सुन सकें.

3- अगर आप ड्राइव करते वक्त हेड लाईट को हाई बीम मोड में रखते हैं तो ये तरीका गलत है. ऐसा करने से कोहरे की लाईट का रिफ्लेक्‍शन आपकी आखों में पड़ेगा और आपको ड्राइविंग में परेशानी हो सकती है. इससे बचने के लिए वाहन की लाइट लो बीम मोड पर रखें. इससे कोहरे में भी आपको सामने से आने वाला वाहन नज़र आ जाएगा.

4- कोहरे में ड्राइविंग के वक्त आपको समय-समय पर वाइपर का भी इस्तेमाल करना चाहिए. इससे शीशे पर जमा ओस की बूदें साफ हो जाती हैं और आपको साफ दिखाई देने लगेगा.

5- ज्यादा कोहरा होने पर गाड़ी चलाते वक्त सड़क के किनारे बने दिशा-निर्देश वाली पट्टियों को ध्‍यान में रखें. इससे आपको काफी हद तक मदद मिलेगी. आप इन पट्टियों को ध्यान में रखकर कार चलाने से सड़क के बीच में रहेंगे.

6- कोहरे में ड्राइव करते वक्त हमेशा सड़क के किनारे का ध्यान रखें. इसके अलावा गाड़ी को किनारे रोकने पर रोकने के बाद हजार्ड लाइट्स हमेशा ऑन रखें. ऐसा करने से आप पीछे की ओर से आ रहे दूसरे वाहनों से सुरक्षित रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget