एक्सप्लोरर

Hyundai जल्द की पेश करेगी अपनी जबरदस्त Stargazer कार, Ertiga-Carens से होगा मुकाबला

अगर आप एक 7 सीटर, किफायती रेंज और आकर्षक लुक के साथ, बेहतरीन फीचर्स वाली एक कार लेने की सोच रहे हैं तो हुंडई मोटर्स की आगामी MPV-Hyundai Stargazer आपके लिए एक बेहतरीन कार साबित हो सकती है.

Hyundai Stargazer - अगर आप एक 7 सीटर, किफायती रेंज और आकर्षक लुक के साथ, बेहतरीन फीचर्स  वाली एक कार लेने की सोच रहे हैं तो हुंडई मोटर्स की आगामी MPV-Hyundai Stargazer आपके लिए एक बेहतरीन कार साबित हो सकती है. खबरों की मानें तो इस कार की लंबे समय से टेस्टिंग विदेशों में चल रही है और यह भी खबर सामने आ रही है कि इसके लुक को अगस्त 2022 तक रिलीज कर दिया जाएगा. दिलचस्पी की बात यह है कि इसे सबसे पहले कंपनी इंडोनेशिया में लॉन्च करने की सोच रही है, इसी के साथ अनुमान लगाया जा सकता है कि इसे भारतीय बाजार में भी जल्द ही कंपनी पेश करेगी. यह एमपीवी कार महिंद्रा एक्सयूवी, अपकमिंग टोयोटा अवांजा, किआ कारेन्स और मारुति सुजुकी अर्टिगा को बराबरी की टक्कर देती नजर आयेगी.

भारत में आपको फिलहाल 6 सीटर विकल्प के साथ हुंडई मोटर्स की अल्काजार कार देखने को मिलती है. हुंडई Stargazer के लुक के बारे में बात करें तो इसको किआ कारेन्स के जैसे ही SP2 प्लेटफार्म पर विकसित किए जाने की बात कही जा रही है. इस नई MPV Stargazer में आपको स्प्लिट हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, स्लोपिंग रूफलाइन और न्यू ग्रिल के साथ शार्क फिन एंटीना जैसे आकर्षक एक्सटीरियर डिजाइन प्रदान की जाएगी. इस एमपीवी की लंबाई 4.5 मीटर होगी और इसका व्हीलबेस 2.7 मीटर का देखने को मिलेगा. एमपीवी सेगमेंट की अन्य कारों की तुलना में यह कार काफी किफायती और बेहतरीन फीचर्स वाली होगी.

लेटेस्ट फीचर्स से साथ दमदार इंजन- हुंडई की आगामी MPV Stargazer में आपको 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर नेचुरल एस्पिरेटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 113 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. वहीं Stargazer में आपको 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन भी देखने को मिल सकता है, जिसमें 113 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता होगी.
यह कार 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही सीवीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के विकल्प में भी देखने को मिल सकती है. Stargazer के फीचर्स के बारे में आपको बताएं तो इस कार में आपको एमपीवी में एंड्राइड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट वाला टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम, मल्टीपल एयर बैग्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे तमाम लेटेस्ट फीचर्स और साथ ही सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें :-

अगले महीने लॉन्च होगी Toyota की यह SUV, ये हैं धांसू फीचर्स, जानें डिटेल्स

20 जुलाई को भारत में लॉन्च होगी Citroen C3 SUV, जानें क्या है इसकी खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget