एक्सप्लोरर

Sedan Car Comparison: नई हुंडई वरना या होंडा सिटी या फॉक्सवैगन वर्ट्स, खरीदने से पहले जान लीजिये कौन सी सेडान कार है बेहतर?

Car Comparison: तीनों गाड़ियों में 500 लीटर से ऊपर का है. जो किसी भी कॉम्पैक्ट एसयूवी की तुलना में काफी ज्यादा है. जिसमें वरना सबसे आगे है. जिसके बाद वर्टस और सिटी का नंबर आता है.

Best Sedan Cars: कुछ समय पहले सेडान सेगमेंट को राइट ऑफ कर दिया गया था. बावजूद इसके पिछले साल से मिड-साइज सेडान सेगमेंट में कम से कम चार नयी लॉन्चिंग देखने को मिलीं. यानि ग्राहकों की इसमें दिलचस्पी के चलते इस सेगमेंट के सुनहरे दिन वापस आ गए. इसलिए हम यहां कुछ गाड़ियों की आपस में तुलना करने जा रहे हैं. हुंडई ने हाल ही में अपनी वरना को पेट्रोल इंजन के लाइन-अप के साथ-साथ जबरदस्त फीचर्स के साथ लॉन्च किया था, जबकि होंडा ने हाल ही में अपनी बेस्ट सेलिंग होंडा सिटी में भी बदलाव किया था. इसके बाद फॉक्सवैगन वर्ट्स है, जो इस सेगमेंट में सबकी पसंदीदा गाड़ी है. इनमें से कौन सी कार खरीदना आपके लिए बेहतर होगा. आगे हम इसकी तुलना करने जा रहे हैं.

लुक

लुक के मामले में ये तीनों गाड़ियों अपने अपने हिसाब से खास हैं. लेकिन सबसे नई कार के बारे में सबकी अलग-अलग राय है. वरना ने हर किसी को अपनी तरफ गौर से देखने पर मजबूर कर दिया है. साथ ही ये फ्यूचरिस्टिक होने के नाते अग्रेसिव नजर आती है. ये कार अपनी फास्टबैक जैसी डिजाइन के चलते सेडान की तरह कम लगती है, जोकि बहुत ही आकर्षक है. इसमें मौजूद स्लिम एलईडी लाइट बार सबसे ज्यादा ध्यान खींचने का काम करता है. ये नुकीले होने के साथ-साथ बाहर की तरफ निकला हुआ है. वहीं नई होंडा सिटी अपने स्पोर्टी लुक और नए कलर में पहले से ज्यादा शानदार दिखती है. ये एक पारंपरिक सेडान आकर की कार है, लेकिन इसका कार्बन जैसा पैटर्न इसे टॉप वेरिएंट के साथ जोड़ता है. वर्ट्स अपने शानदार डिजाइन के साथ एक क्लासिक जर्मन है, जबकि इसकी क्रिस्प डिजाइन की अपनी फैन फॉलोइंग है. ये कार अपने प्रीमियम लुक के साथ प्रॉपर सेडान कार है. हालांकि ये थोड़ी लंबी दिखती है.


Sedan Car Comparison: नई हुंडई वरना या होंडा सिटी या फॉक्सवैगन वर्ट्स, खरीदने से पहले जान लीजिये कौन सी सेडान कार है बेहतर?

क्वालिटी और केबिन स्पेस

प्रत्येक सेडान अपने अपने तरीके से प्रीमियम महसूस कराती है. वर्ट्स के दरवाज मजबूती का एहसास करते हैं. जबकि इंटीरियर फिर से साफ और सरल लुक के साथ मौजूद है. इसकी लेयर पर खास ध्यान दिया गया है. इसमें टच कंट्रोल्स के साथ एक बड़ी टचस्क्रीन दी गयी है. सिटी का लुक ज्यादा कंजर्वेटिव है, जबकि इसके डैश पर सॉफ्ट टच बाइट्स मिलते हैं. सिटी में दी गयी स्क्रीन छोटी है. लेकिन इसे फिर से कॉन्फ़िगर किया गया है, इसके बाद भी ये थोड़ी बेसिक दिखती है. इसके अलावा इसमें रियर कैमरा डिस्प्ले काफी अच्छा दिया गया है. नई वरना का केबिन नए लुक के साथ पुराने वाले से काफी अलग और बेहतर है. इसमें ड्राइवर की तरफ से टचस्क्रीन एंगल के साथ ड्यूल 10.25-इन स्क्रीन के साथ एक्सटीरियर की तरह एक फ्यूचरिस्टिक सा अहसास कराती है. इसके अलावा इसमें हर जगह सॉफ्ट टच बिट्स मौजूद हैं. जो इसके डैशबोर्ड को और ज्यादा प्रीमियम दिखाने की कोशिश करते हैं. इसके अलावा पूरी चौड़ाई वाले वेंट और दरवाजों पर लाइटिंग स्ट्रिप के लिए ब्राउनी पॉइंट दिए गए हैं.

टच पैनल की बात करें तो, इसे स्विच किया जा सकता है, जोकि काफी अच्छा है. वहीं स्पेस की बात करें तो सिटी में एंट्री और एग्जिट काफी आसानी से होता है. इसके अलावा इसमें तीन पैसेंजर के लिए आसानी से बैठने के साथ-साथ लेगरूम/हेडरूम भी काफी शानदार है. वहीं वर्ट्स की पिछली सीट दो पैसेंजर के लिए आरामदायक होने के साथ-साथ काफी खुली-खुली है, जिससे आपको बाहर का अच्छा नजारा देखने को मिलता है. नई वरना यहां पर भी पिछली सीट पर शानदार स्पेस के चलते अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ मेल खाती है. हालांकि इसमें एंट्री और एग्जिट थोड़ा कम है. हालांकि इसमें अंदर की चीजों के लिए अच्छा स्पेस देखने को मिलता है. अगर हम बूट स्पेस की बात करें तो, तीनों गाड़ियों में 500 लीटर से ऊपर का है. जो किसी भी कॉम्पैक्ट एसयूवी की तुलना में काफी ज्यादा है. जिसमें वरना सबसे आगे है. जिसके बाद वर्टस और सिटी का नंबर आता है.


Sedan Car Comparison: नई हुंडई वरना या होंडा सिटी या फॉक्सवैगन वर्ट्स, खरीदने से पहले जान लीजिये कौन सी सेडान कार है बेहतर?

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो, इसमें बड़ी टचस्क्रीन, कॉन्फिगरेबल डायल, क्लाइमेट कंट्रोल और रियर कैमरा प्लस सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक और स्टीयरिंग पैडल जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं. वरना और वर्टस में सबसे पतला टचस्क्रीन सेट-अप है. जबकि सिटी पर डिजिटल मोड़ के साथ पारंपरिक डायल बहुत अच्छे लगते हैं. नई सिटी कुछ खास फीचर्स के साथ आती है. जिसमें वायरलेस चार्जिंग, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, बेहतर ऑडियो सिस्टम और एडीएएस सेफ्टी फीचर्स (मैनुअल में भी) जैसे फीचर्स जो बाकियों से मैच होते है. वर्ट्स वेंटिलेटेड सीटों और ऊपर दी गयीं कुछ अन्य सुविधाओं के साथ आती है. यहां वरना में दिए जाने वाले फीचर्स की लिस्ट थोड़ी लंबी है. जिसमें हीटेड और कूल्ड सीटें, वहीं सिटी में ड्राइवर सीट के लिए इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट (हाइट एडजस्टमेंट मैनुअल है) और ADAS है. इस वेरिएंट की तीनों कारों में एक मैनुअल हैंडब्रेक दिया जाता है. वहीं सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ABS, EBD, ESC, TCS, TPMS भी हैं.


Sedan Car Comparison: नई हुंडई वरना या होंडा सिटी या फॉक्सवैगन वर्ट्स, खरीदने से पहले जान लीजिये कौन सी सेडान कार है बेहतर?

ड्राइविंग का अनुभव

तीनों कारें केवल पेट्रोल के साथ है, जिसमें होंडा सिटी जो 1.5l पेट्रोल और एक मजबूत हाइब्रिड वेरिएंट के साथ आती है. जबकि फॉक्सवैगन वर्टस अपनी 1.0l और 1.5l टर्बो यूनिट रेंज के साथ टर्बो पेट्रोल भी ऑफर करती है. इसके बाद हुंडई अपनी वरना को 1.5l टर्बो पेट्रोल और सिटी की तरह 1.5l नेचुरली एस्पिरेटेड यूनिट भी ऑफर करती है. जिसमें 1.0l वर्टस, 1.5l सिटी पेट्रोल और वरना पेट्रोल वेल्यू फॉर मनी हैं. सिटी अपने 1.5l इंजन के साथ हमेशा सवारी करने को तैयार रहती है और मैनुअल वेरिएंट के रूप में भी एक मज़ेदार कार बनी रहती है. क्योंकि जब आप इसकी रेव लिमिट को आगे बढ़ाते हैं, तो ये काफी आसान महसूस कराती है. इसलिए पूरी ड्राइविंग एक कम्फर्ट जोन महसूस कराती है. इसके केबिन में थोड़ा शोर सुनाई देता है, लेकिन इसके सस्पेंशन काफी शांत हैं. जिन्हें काफी आसानी से ट्यून किया गया है. मैनुअल पर आप ज्यादा इंजॉय कर सकते हैं, लेकिन इसके ड्राइविंग एरिया को आरामदायक बनाने पर काफी फोकस किया गया है. इसलिए इसे ड्राइव करने वाला ड्राइवर भी इसे काफी पसंद करेगा. वरना अपने स्टैंडर्ड 1.5l पेट्रोल के साथ कम शोर करती है, जबकि सीवीटी ऑटोमेटिक भी काफी शानदार है. जिसे शहर में कम स्पीड पर चलने के लिए काफी अच्छे से ट्यून किया गया है. इसमें टर्बो का पंच न होने की वजह से सीवीटी इसे अच्छे से एडाप्ट करता है, साथ ही इसमें ड्राइव मोड भी दिए गए हैं. वहीं इसमें सबसे बड़ा बदलाव इसकी राइड क्वालिटी में में इम्प्रूवमेंट कर के किया गया है. इसकी डायरेक्ट स्टीयरिंग हैंडलिंग सिटी से मैच करती है, जोकि काफी शानदार है. हालांकि वर्ट्स अपने 1.0l पेट्रोल के साथ जबरदस्त पावर डिलीवरी के साथ यहां ड्राइवर की कार बनी हुई है. इसका रिपॉन्स और टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक काफी शानदार परफॉर्मेंस दिखाता है. इसके अलावा इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी कमाल का है और स्टीयरिंग के तो क्या ही कहने.


Sedan Car Comparison: नई हुंडई वरना या होंडा सिटी या फॉक्सवैगन वर्ट्स, खरीदने से पहले जान लीजिये कौन सी सेडान कार है बेहतर?

फैसला

ये तीनो सेडान कारें 11-16 लाख रुपये की कीमत में इन इंजन के साथ मौजूद है. तीनों अपने आप में काफी खास और जबरदस्त च्वाइस हैं. हालांकि इनमें अंतर साफ है, जिसे हम समझ सकते है. सिटी एक प्रैक्टिकल कार है, जो आपको शानदार फीचर्स के साथ एक अच्छा स्पेस, पेट्रोल पर स्मूथ और कंफर्टेबल देता है. वहीं दूसरी तरफ वर्ट्स अपने जबरदस्त पिकअप के साथ ड्राइवर की पसंदीदा कार है. और वरना की बात करें तो, ये अपनी लंबी फीचर लिस्ट के साथ मौजूद है. ये सभी सेडान गाड़ियां इस कीमत रेंज में एसयूवी सेगमेंट को जबरदस्त टक्कर देती हैं.

यह भी पढ़ें :- 7-सीटर से नहीं पूरी हो रही है जरूरत, तो ये हैं 8-सीटर कारों के बेहतरीन विकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget