एक्सप्लोरर

Hyundai Creta N-Line: हुंडई ने शुरू की क्रेटा एन लाइन की बुकिंग, 11 मार्च को होगी लॉन्च 

नई क्रेटा एन लाइन 160hp, 253Nm, 1.5-लीटर चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन से लैस होगी, जो 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है.

Hyundai Creta N Line Booking: हुंडई ने 25,000 रुपये की टोकन अमाउंट के साथ क्रेटा एन लाइन के लिए बुकिंग शुरू कर दी है, और इसे 11 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. क्रेटा एन लाइन कंपनी के एन लाइन लाइन-अप में तीसरा मॉडल होगा, इसमें लाइनअप की पहले की कारों की तरह स्पोर्टी एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइनिंग के साथ-साथ एक रीट्यून सस्पेंशन और स्टीयरिंग मिलेगा. 

डिजाइन और एक्सटीरियर

हुंडई ने पहली बार आधिकारिक तौर पर क्रेटा एन लाइन की तस्वीरें जारी की हैं. इसमें नए ग्रिल और बम्पर असेंबली के साथ एक ज्यादा स्पोर्टी फ्रंट एंड मिलता है जिसमें बहुत सारे एंगुलर कट, बड़े एयर इनलेट और नीचे एक बुल बार जैसा एलिमेंट है. हालांकि, हेडलैंप और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

New Hyundai creta-n-line airbag feature

एक्सटीरियर प्रोफ़ाइल में, क्रेटा एन लाइन में रेड एक्सेंट के साथ क्लियर साइड स्कर्ट, एन लाइन बैजिंग और लो प्रोफाइल टायर के साथ बड़े 18 इंच के व्हील्स हैं. ब्रेक कैलिपर्स भी रेड कलर में तैयार किए गए हैं. पीछे की तरफ, रूफ पर लगा हुआ एक बड़ा स्पॉइलर और एक खास डिफ्यूज़र के साथ एक स्पोर्टियर बम्पर है. इसमें ब्लैक रूफ के साथ थंडर ब्लू के तौर पर एक नया कलर ऑप्शंस मिलता है.

इंटीरियर

हुंडई ने अभी तक इसके इंटीरियर की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं. हालांकि, पूरे केबिन में कॉन्ट्रास्ट रेड एक्सेंट्स के साथ डैशबोर्ड को ऑल-ब्लैक फिनिश मिलने की उम्मीद है. अन्य एन लाइन अपडेट में एन लाइन-स्पेसिफिक स्टीयरिंग व्हील, गियर लीवर और मेटल पैडल शामिल हो सकते हैं. टॉप-स्पेक ट्रिम पर बेस्ड होने के कारण, क्रेटा एन लाइन रेगुलर क्रेटा में मिलने वाले सभी गैजेट्स से लैस होगी. 

हुंडई क्रेटा एन लाइन मैकेनिकल अपग्रेड

नई क्रेटा एन लाइन 160hp, 253Nm, 1.5-लीटर चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन से लैस होगी, जो 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. साथ ही कंपनी इसमें एक 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी पेश करेगी. जैसा कि एन लाइन मॉडलों में होता है, क्रेटा एन लाइन में भी एक नया सस्पेंशन सेटअप, री डिजाइंड स्टीयरिंग डायनेमिक्स और ट्विन टिप्स के साथ एक स्पोर्टियर एग्जॉस्ट मिलेगा. 

कीमत और मुकाबला

लॉन्च होने पर, क्रेटा एन लाइन का कोई सीधा मुकाबला नहीं होगा, लेकिन इस सेगमेंट में कुछ अन्य स्पेशल एडिशन वेरिएंट में किआ सेल्टोस एक्स लाइन और स्कोडा कुशाक मोंटे कार्लो शामिल हैं. इसकी कीमत रेगुलर क्रेटा की तुलना में लगभग 50,000 रुपये ज्यादा होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें - 

टेस्ला ला रही है दुनिया की सबसे तेज कार, एक सेकेंड से भी कम समय में पकड़ेगी 0-60kmph स्पीड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget