एक्सप्लोरर

Hyundai Inster EV: हुंडई इंस्टर ईवी का पहला टीजर हुआ जारी, 27 जून को होगा प्रीमियर 

हुंडई इंस्टर ईवी के पावरट्रेन डिटेल्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन कंपनी ने पुष्टि की है कि उसकी नई छोटी इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज करने पर 315 किमी की रेंज देगी.

Hyundai Inster Teaser Released: हुंडई ने अपनी नई, एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी का पहला टीजर जारी किया है, जिसका प्रीमियर 27 जून, 2024 को होगा. हुंडई इंस्टर नाम का यह मॉडल कोरिया में बुसान इंटरनेशनल मोटर शो 2024 में सार्वजनिक रूप से दिखाई देगा. यह कार्यक्रम 27 जून से 7 जुलाई तक आयोजित होने वाला है. यह एक मास-मार्केट ईवी होगी जो सबसे पहले दक्षिण कोरिया में बिक्री के लिए आएगी, उसके बाद यूरोपीय बाजारों में उपलब्ध होगी. 

टीजर में क्या दिखा?

आधिकारिक टीजर में आने वाली हुंडई इंस्टर ईवी का सिल्हूट दिखाया गया है जिसमें एक नया पिक्सेल लाइटिंग सेटअप है, जो हमें Ioniq 5 में भी देखने को मिलता है. यह हुंडई कैस्पर का थोड़ा बड़ा वर्जन प्रतीत होता है जिसमें कुछ यूनिक डिजाइन एलिमेंट्स हैं. हालांकि, गोल हेडलैंप क्लस्टर और एलईडी डीआरएल कैस्पर से आगे बढ़ाए गए हैं. नई हुंडई ईवी में आगे के छोर पर चार्जिंग पोर्ट दिया जाएगा.

Image

हुंडई इंस्टर ईवी पावरट्रेन 

हुंडई इंस्टर ईवी के पावरट्रेन डिटेल्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन कंपनी ने पुष्टि की है कि उसकी नई छोटी इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज करने पर 315 किमी की रेंज देगी.

Image

क्या भारत में होगी लॉन्च?

अभी तक, इसके भारत लॉन्च पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हुंडई मोटर इंडिया का लक्ष्य कई नए मॉडलों के साथ अपने BEV (बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन) प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करना है. कंपनी ने पहले ही अपनी फैसिलिटी के लिए 26,000 करोड़ रुपये की निवेश योजना की घोषणा की है. इस फंड का इस्तेमाल उत्पादन क्षमता विस्तार, नए मॉडल और बैटरी पैक लोकलाइजेशन के लिए किया जाएगा.

Image

अगले साल आएगी क्रेटा ईवी 

पिछली रिपोर्टों से पता चलता है कि हुंडई अपने “स्मार्ट ईवी” प्रोजेक्ट के तहत नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड नई ईवी पेश करेगी. साथ ही भारत निर्यात बाजारों के लिए नई, सस्ती हुंडई ईवी के प्रोडक्शन सेंटर के रूप में काम करेगा. इस बीच, कंपनी 2025 की शुरुआत में क्रेटा ईवी को लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है. इसका उत्पादन इस साल के अंत में शुरू होगा. भारत में, हुंडई क्रेटा ईवी आगामी मारुति सुजुकी ईवीएक्स और टाटा कर्व ईवी के साथ मुकाबला करेगी.

यह भी पढ़ें -

देखिए जीप कंपास स्पोर्ट की पहली झलक, 19 लाख रुपये से कम है शुरुआती कीमत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget