एक्सप्लोरर

Discount on Hyundai SUVs: इस महीने हुंडई अपनी एसयूवी कारों पर दे रही है भारी डिस्काउंट, जानिए किन मॉडल पर कितना है ऑफर 

कोना इलेक्ट्रिक में 39.2kWh बैटरी पैक मिलता है और यह 136hp, 395Nm इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है. इसकी ARAI रेंज 452km है. यह सिंगल प्रीमियम वेरिएंट में उपलब्ध है.

Hyundai Motor: नए वित्त वर्ष के पहले महीने में हुंडई के एसयूवी पोर्टफोलियो पर भारी डिस्काउंट और बेनिफिट्स मिल रहे हैं. हुंडई डीलर वेन्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी, स्पोर्टियर वेन्यू एन लाइन, अल्काजार, टक्सन और कोना इलेक्ट्रिक पर छूट दे रहे हैं. हालांकि, एक्सटर और क्रेटा मॉडल पर इस महीने के दौरान कोई लाभ उपलब्ध नहीं है. 

हुंडई वेन्यू, वेन्यू एन लाइन पर डिस्काउंट

वेन्यू एन लाइन, जो हुंडई की कॉम्पैक्ट एसयूवी का स्पोर्टियर वर्जन है, पहली बार 30,000 रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध है, और ऑफर यह कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के तौर पर उपलब्ध है. यह कार 120hp, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन से लैस है, इसमें स्टैंडर्ड वेन्यू से मामूली डिजाइन और मैकेनिकल डिफरेंस हैं. वेन्यू एन लाइन की एक्स शोरूम कीमत 12.08 लाख रुपये से 13.90 लाख रुपये के बीच है.

Discount on Hyundai SUVs: इस महीने हुंडई अपनी एसयूवी कारों पर दे रही है भारी डिस्काउंट, जानिए किन मॉडल पर कितना है ऑफर 

स्टैंडर्ड वेन्यू के टर्बो-पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर 35,000 रुपये और डुअल-क्लच वेरिएंट पर 30,000 रुपये तक का बेनिफिट्स मिल रहा है. इसमें 83hp, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन वाली वेन्यू, जो केवल 5-स्पीड मैनुअल के साथ उपलब्ध है, पर इस महीने 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इस महीने वेन्यू डीजल पर कोई छूट नहीं दी जा रही है. वेन्यू का मुकाबला किआ सोनेट, टाटा नेक्सन और महिंद्रा XUV300 से होता है.

हुंडई टक्सन पर छूट

कंपनी की कम बिकने वाली टक्सन पर इस महीने 2 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. ऐसा लगता है कि डीलरों के पास अभी भी टक्सन के MY2023 मॉडल का स्टॉक है, क्योंकि यह डिस्काउंट डीजल वेरिएंट पर उपलब्ध है, जबकि पेट्रोल वेरिएंट पर 50,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. हुंडई डीलर MY2024 टक्सन डीजल पर भी 50,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रहे हैं.

Discount on Hyundai SUVs: इस महीने हुंडई अपनी एसयूवी कारों पर दे रही है भारी डिस्काउंट, जानिए किन मॉडल पर कितना है ऑफर 

156hp, 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस टक्सन की कीमत एक्स शोरूम कीमत 29.02 लाख रुपये से 31.67 लाख रुपये के बीच है, और 186hp, 2.0-लीटर डीजल वेरिएंट की कीमत 31.55 लाख रुपये से 35.94 लाख रुपये के बीच है. दोनों मॉडल में स्टैंडर्ड तौर 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है, लेकिन डीजल वेरिएंट एकमात्र ऐसा ऑप्शन है जिसमें AWD भी मिलता है. टक्सन का मुकाबला जीप कंपास और फॉक्सवैगन टिगुआन से होता है.

हुंडई कोना इलेक्ट्रिक पर डिस्काउंट

हुंडई की पुरानी ईवी, कोना इलेक्ट्रिक पर इस महीने 4 लाख रुपये की भारी छूट मिल रही है. इस छूट के साथ, हुंडई ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 19.84 लाख से 20.03 लाख रुपये के बीच है. इसकी एक्स शोरूम कीमत टॉप-स्पेक टाटा नेक्सन ईवी एम्पावर्ड + एलआर और एमजी जेडएस ईवी जैसी कारों के बराबर है.

Discount on Hyundai SUVs: इस महीने हुंडई अपनी एसयूवी कारों पर दे रही है भारी डिस्काउंट, जानिए किन मॉडल पर कितना है ऑफर 

कोना इलेक्ट्रिक में 39.2kWh बैटरी पैक मिलता है और यह 136hp, 395Nm इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है. इसकी ARAI रेंज 452km है. यह सिंगल प्रीमियम वेरिएंट में उपलब्ध है और डुअल-टोन फिनिश की कीमत 19,000 रुपये अधिक है.

यह भी पढ़ें -

महिंद्रा स्कार्पियो एन और क्लासिक के वेटिंग पीरियड में आई कमी, जानिए अब कितना करना पड़ेगा इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget