एक्सप्लोरर

Hyundai Ioniq 5: हुंडई ने पेश किए आयोनिक 5 के लिए नए कलर ऑप्शंस, इंटीरियर में भी मिलेंगे नए रंग

हुंडई आयोनिक 5 को अब चार एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है, जिसमें टाइटन ग्रे, ग्रेविटी गोल्ड मैट, ऑप्टिक व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक पर्ल शामिल हैं.

Hyundai Ioniq 5 New Color Options: हुंडई मोटर इंडिया ने अपने फ्लैगशिप ईवी मॉडल, हुंडई आयोनिक 5 के लिए इंटीरियर और एक्सटीरियर कलर ऑप्शन को बढ़ाया है. ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी को अब टाइटन ग्रे और ओब्सीडियन ब्लैक सहित दो इंटीरियर कलर ऑप्शन और चार एक्सटीरियर कलर्स में पेश किया गया है.

कंपनी ने क्या कहा?

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के सीओओ तरुण गर्ग ने कहा कि हुंडई मोटर इंडिया में, हम हमेशा समझदार भारतीय ग्राहकों को भविष्य की तकनीक और स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशन देने के अग्रणी होने पर गर्व महसूस करते हैं. ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी आयोनिक Ioniq 5 की शुरुआत के साथ, हुंडई ने नए बेंचमार्क बनाए थे और इसे हमारे ग्राहकों के एक्सटेंडेड पोर्टफोलियो से मान्यता प्राप्त हुई है.” 

1400 से अधिक यूनिट्स की हो चुकी है डिलीवरी 

उन्होंने आगे कहा, "हुंडई आयोनिक 5 को ऑटोमोबाइल उद्योग के आलोचकों ने कई प्रशंसाओं और मान्यताओं के साथ पहचान दी है. टिकाऊ, फ्यूचरिस्टिक और हाई-परफॉर्मेंस एसयूवी को पहले ही 1400 से ज्यादा ग्राहकों को डिलीवर किया जा चुका है और हमें यकीन है कि बढ़े हुए कलर ऑप्शंस की पेशकश के साथ, हुंडई आयनिक 5 सभी ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करना जारी रखेगा, बेहतर कल की ओर योगदान देगा और भारत में नए माइलस्टोन स्थापित करेगा.” 

कलर ऑप्शंस 

हुंडई आयोनिक 5 को अब चार एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है, जिसमें टाइटन ग्रे, ग्रेविटी गोल्ड मैट, ऑप्टिक व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक पर्ल शामिल हैं. जबकि दो इंटीरियर पैक ऑप्शन भी उपलब्ध हैं, जिसमें ओब्सीडियन ब्लैक और डार्क पेबल ग्रे शामिल हैं.

कंपनी ने बढ़ाया वेन्यू का प्राइस 

हुंडई ने हाल ही में वेन्यू के S(O) 1.0 टर्बो MT और S(O) 1.0 टर्बो DCT वेरिएंट में 35,000 रुपये का इजाफा किया है. जबकि इस सब-फोर-मीटर एसयूवी के अन्य सभी ट्रिम्स की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है, वेन्यू की कीमत पहले की तरह एक्स शोरूम कीमत 7.94 लाख रुपये से 10.71 लाख रुपये के बीच बनी हुई है.

यह भी पढ़ें -

Mahindra ने दिखाई XUV 3XO की झलक, पैनोरमिक सनरूफ सहित बहुत कुछ होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Honda ZR-V की कीमत ने मचाई खलबली, BMW X1-Kodiaq को टक्कर
Honda ZR-V की कीमत ने मचाई खलबली, BMW X1-Kodiaq को टक्कर
फुल टैंक में चलेगी 800 KM, कितनी डाउन पेमेंट पर मिलेगी Bajaj Platina?
फुल टैंक में चलेगी 800 KM, कितनी डाउन पेमेंट पर मिलेगी Bajaj Platina?
ADAS फीचर्स वाली कार खरीदने से पहले जानें ये सच्चाई, हर सड़क पर नहीं करता एक जैसा काम
ADAS फीचर्स वाली कार खरीदने से पहले जानें ये सच्चाई, हर सड़क पर नहीं करता एक जैसा काम
सिर्फ 80 हजार की डाउन पेमेंट पर Punch खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
सिर्फ 80 हजार की डाउन पेमेंट पर Punch खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
धर्मेन्द्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद क्या बाकी रह गया? CJP ने जारी की नई लिस्ट
धर्मेन्द्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद क्या बाकी रह गया? CJP ने जारी की नई लिस्ट
Embed widget