एक्सप्लोरर

Hyundai Exter vs Tata Punch: इन दोनों कार में से किसे खरीदना है फायदे का सौदा? यहां जान लें डिटेल्स

Hyundai Exter vs Tata Punch: यहां हम आपको हुंडई एक्सटर और टाटा पंच की कीमत, फीचर्स और इंजन के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप खुद डिसाइड कर सकें कि कौन-सी कार आपके लिए बेस्ट है.

Hyundai Exter CNG vs Tata Punch: इंडियन मार्केट में कई ऐसी कारें मौजूद हैं जो कम कीमत होने के साथ ही अच्छा माइलेज भी देती हैं. जब भी हम कोई नई कार खरीदने का प्लान बनाते हैं तो हमारे पास कई ऐसे ऑप्शन्स होते हैं जो हमारे लिए बेस्ट होते हैं. 

कभी-कभार तो ऐसा होता है कि आप किन्हीं दो गाड़ी के बीच में ही कंफ्यूज हो जाते हैं. यहां हम आपको Hyundai Exter और Tata Punch की कीमत, फीचर्स और इंजन के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप ये खुद डिसाइड कर सके कि इन दोनों कारों में से आपके लिए कौन सी कार बेस्ट है.

पावरट्रेन

हुंडई ने अपनी सीएनजी कार एक्सटर Hy-CNG Duo में 1.2 लीटर का बाई-फ्यूल इंजन उपलब्ध कराया गया है. इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिल जाता है. साथ ही ये इंजन 69 पीएस की मैक्स पावर के साथ 95.2 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के अनुसार हुंडई की ये नई सीएऩजी कार 27.1 किमी तक का माइलेज देने में सक्षम है.

वहीं दूसरी ओर टाटा पंच सीएनजी की बात करें तो कंपनी ने इस कार में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन उपलब्ध कराया है. यह इंजन 73.5 पीएस की अधिकतम पावर के साथ 103 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. हालांकि इसके साथ ही 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. इंजन के मामले में टाटा पंच सीएनजी में ज्यादा ताकतवर इंजन दिया गया है.

फीचर्स

फीचर्स की बात की जाए तो हुंडई एक्सटर सीएनजी में स्‍मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, एलईडी टेल लैंप, एलईडी डीआरएल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग, बडा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ईएससी, एचएसी जैसे कई शानदार फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं जो कार के लुक को और जबरदस्त बना देती है.

इसके अलावा टाटा पंच सीएनजी की बात करें तो इस कार में कंपनी ने ट्राई एरो फिनिश फ्रंट ग्रिल, सी पिलर, माउंटेड डोर हैंडल, स्टाइलिश टर्न इं‍डीकेटर, ओआरवीएम, मैनुअल एसी, बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, पावर विंडो, ऑटो हैडलैंप के साथ एप्पल कार प्‍ले और एंड्राइड ऑटो जैसे जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा कार में बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, सनरूफ, एबीएस के साथ ईबीडी, 2 एयरबैग के साथ चार स्पीकर भी उपलब्ध कराए गए हैं.

कीमत 

हुंडई ने एक्‍सटर हाई-सीएनजी Duo S वे‍रिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.50 लाख रुपये रखी है. वहीं सीएनजी वेरिएंट के टॉप म़ॉडल की एक्स शोरूम कीमत 9.38 लाख रुपये रखी है. टाटा पंच सीएनजी के कीमतों की बात करें तो टाटा पंच सीएनजी की एक्स शोरूम कीमत 7.23 लाख रुपये से शुरू होकर 9.85 लाख रुपये तक जाती है.

इसके अलावा टाटा पंच सीएनजी में 210 लीटर का बूट स्पेस भी उपलब्ध कराया गया है. ऐसे में टाटा पंच सीएनजी हुंडई एक्सटर सीएनजी से कई चीजों में बेहतर साबित हो रही है. हालांकि दोनों गाड़ियां अपने स्थानों पर एक शानदार सीएनजी कार मानी जाती हैं.

यह भी पढ़ें:-

कितने डाउन पेमेंट पर आपके हाथ में होगी Land Rover Defender की चाबी? यहां जानें EMI का हिसाब  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget