एक्सप्लोरर

Hyundai Creta Facelift: अगले साल फरवरी में लॉन्च हो सकती है हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट, मिलेंगे ये बड़े अपडेट

2024 Hyundai Creta Rival: इस कार का मुकाबला किआ सेल्टॉस फेसलिफ्ट से होगा, जिसमें क्रेटा जैसा ही पावरट्रेन मिलता है, साथ ही यह कार ADAS तकनीक से भी लैस होगी. इस कार की लॉन्चिंग जल्द ही होने वाली है.

2024 Hyundai Creta: GIIAS 2021 मोटर शो में वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित की गई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को फरवरी 2024 में भारत में लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी इसका उत्पादन जनवरी 2024 के मध्य तक कार अपने चेन्नई स्थित प्लांट में शुरू कर देगी. इस एसयूवी में ADAS तकनीक के साथ बेहतरीन स्टाइल और अपमार्केट इंटीरियर देखने को मिलेगा. 2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलने की संभावना है. इस इंजन को हाल ही में न्यू जेनरेशन वरना सेडान में भी दिया गया है. यह इंजन 160bhp की पॉवर और 253Nm का टार्क जेनरेट करेगा. साथ ही इसमें  मौजूदा 1.5L पेट्रोल और डीजल इंजन को भी बरकरार रखा जाएगा.

कैसा होगा डिजाइन?

इसका डिजाइन और स्टाइल नई हुंडई वरना से इंस्पायर्ड हो सकता है. क्रेटा फेसलिफ्ट में पैरामीट्रिक पैटर्न के साथ एक वाइड ग्रिल, स्प्लिट सेटअप के साथ एच-स्टाइल हेडलैंप और एच-स्टाइल डीआरएल लैंप मिलेंगे. इस एसयूवी में नए डिजाइन, शार्प टेललैंप और अपडेटेड बूट कैप भी देखने को मिलेगा. स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि नई 2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्ट सिस्टम के साथ एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, फ्रंट कोलिशन प्रिवेंशन, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक कोलिशन अलर्ट, लेन कीप असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अतिरिक्त इसमें 360 डिग्री कैमरा, की इमोबिलाइजेशन, स्टोलन व्हीकल ट्रैकिंग और वैलेट पार्किंग मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे.  

अगस्त में आएगी एक्सटर

दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई मोटर अगस्त 2023 में अपनी नई माइक्रो एसयूवी हुंडई एक्सटर को लॉन्च करने वाली है. इस कार में 1.2L पेट्रोल और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी वर्जन का भी विकल्प मिलेगा. इस मिनी एसयूवी में ग्रैंड i10 Nios हैचबैक वाला पावरट्रेन देखने को मिल सकता है. इस कार का डिजाइन एलिमेंट वेन्यू सबकॉम्पैक्ट एसयूवी से इंस्पायर्ड हो सकता है.

किआ सेल्टॉस से होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला किआ सेल्टॉस फेसलिफ्ट से होगा, जिसमें क्रेटा जैसा ही पावरट्रेन मिलता है, साथ ही यह कार ADAS तकनीक से भी लैस होगी. इस कार की लॉन्चिंग जल्द ही होने वाली है.

यह भी पढ़ें :- शानदार माइलेज के साथ आती है टाटा की ये हैचबैक कार, कीमत भी है कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget