एक्सप्लोरर

दिल्ली या नोएडा, कहां से खरीदने पर आपको सस्ती मिल जाएगी Hyundai Creta? यहां जानें कीमत

Hyundai Creta Features: हुंडई क्रेटा में पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस मोबाइल चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

Hyundai Creta Price Delhi vs Noida: अगर आप हुंडई क्रेटा खरीदने की सोच रहे हैं और आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि कौन-से शहर में यह SUV आपको कम कीमत में मिल जाएगी. भारत में इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 11.11 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन ऑन-रोड कीमत में टैक्स, RTO चार्ज और इंश्योरेंस जैसी चीजें शामिल होती हैं, जो शहर के अनुसार अलग होती हैं.

दिल्ली या नोएडा, कहां महंगी क्रेटा? 

दिल्ली में हुंडई क्रेटा के बेस मॉडल की ऑन-रोड कीमत लगभग 12.83 लाख रुपये है. इसमें 1.18 लाख रुपये का आरटीओ चार्ज शामिल होता है. वहीं, नोएडा में यही मॉडल आपको 12.86 लाख रुपये की ऑन-रोड कीमत पर मिलेगा, यानी दिल्ली से करीब 3,000 महंगा है. हालांकि, यह डीलरशिप और इंश्योरेंस कंपनियों पर निर्भर करता है, इसलिए वास्तविक कीमत थोड़ी-बहुत बदल सकती है. तो अगर आप कीमत के आधार पर निर्णय ले रहे हैं, तो दिल्ली थोड़ा सस्ता विकल्प हो सकता है.

Hyundai Creta में मिलते हैं ये फीचर्स

Hyundai Creta सिर्फ एक कार नहीं है, बल्कि यह स्टाइल, सुविधा और एडवांस टेक्नोलॉजी का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. इसके टॉप-लेवल फीचर्स इसे अपनी कैटेगरी की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनाते हैं. इस गाड़ी में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है.

हुंडई क्रेटा में पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस मोबाइल चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मौजूद हैं. इन सभी सुविधाओं के चलते Creta न सिर्फ ड्राइविंग को आसान बनाती है, बल्कि एक लग्जरी फील भी देती है.

इंजन और परफॉर्मेंस

Hyundai Creta में तीन प्रकार के इंजन विकल्प मिलते हैं. इसमें पहला 1.5 लीटर MPi पेट्रोल इंजन है, जो नैचुरली एस्पिरेटेड है और सिंपल, फ्यूल एफिशिएंट ड्राइविंग प्रदान करता है. इसके अलावा दूसरा विकल्प 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जो ज्यादा पावर और स्पोर्टी एक्सपीरियंस के लिए उपयुक्त है.

तीसरा विकल्प 1.5 लीटर CRDi डीजल इंजन है, जो लंबी दूरी की यात्रा और बेहतरीन माइलेज के लिए जाना जाता है. माइलेज के मामले में Hyundai Creta 17 किलोमीटर प्रति लीटर से लेकर 21 किलोमीटर प्रति लीटर तक देती है. इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों प्रकार के ट्रांसमिशन ऑप्शंस उपलब्ध हैं.

सेफ्टी फीचर्स में भी आगे 

सेफ्टी के मामले में Hyundai Creta कई Modern Security फीचर्स से लैस है, जिनमें 6 एयरबैग्स, ABS और EBD जैसे बेसिक सेफ्टी फीचर्स के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स शामिल हैं. इसके अलावा नई Creta में लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है, जो इसे और भी ज्यादा सुरक्षित बनाती है. 

यह भी पढ़ें:-

Honda ने फॉर्च्यूनर की कीमत पर लॉन्च की ये बाइक, जानें ऐसी क्या है खास बात? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget