एक्सप्लोरर

Hyundai ने उठाया नई Aura से पर्दा, 21 जनवरी को होगी लॉन्च

हुंडई ने नई Aura को BS6 पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ पेश किया है. कंपनी इसे 21 जनवरी को भारत में लॉन्च करेगी

देश की बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान कार 'Aura' से पर्दा उठा दिया है. कंपनी ने बुधवार को इस कार का चेन्नै में ग्लोबल प्रीव्यू किया है. नई  'Aura' कंपनी की मौजूदा Xcent की जगह लेगी.  आइये जानते हैं क्या कुछ नया और खास है इस कार में...

डिजाइन और फीचर्स

नई Aura पहली नजर में अपने स्पोर्टी और स्टाइलिश लुक्स की वजह से कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में उभर पर सामने आ सकती है. इसकी बोल्ड फ्रंट ग्रिल, स्टाइलिश प्रोजेक्टर टाइप हेडलैंप्स, फॉग लैंप्स, डायमंड कट अलॉय व्हील्स, स्पोर्टिय बम्पर, और बेहद स्टाइलिश टेललाइट्स देखने लायक हैं. नई Aura को Grand i10 Nios पर बेस्ड है.

इंटीरियर

इस कार के इंटीरियर का खुलासा अभी नहीं किया है. लेकिन माना जा रहा है कि यह ग्रैंड आई 10 नियोस पास ही बेस्ड होगा. फीचर्स की बात करें तो कार में  8 इंच का बड़ी टचस्क्रीन वाला इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. जो कि Android Auto और Apple CarPlay दोनों को ही सपोर्ट करेगा. इसके अलावा इसमें Arkamys प्रीमियम साउंड सिस्टम, 5.3 इंच स्पीडोमीटर वायरलेस चार्जिंगऔर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

तीन इंजन ऑप्शन

हुंडई ने नई  Aura को तीन इंजन ऑप्शन में उतारा है. इनमें से एक 1.2 लीटर kappa T-GDI पेट्रोल इंजन है, जो 83PS पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है. इसके अलावा इसका इसमें लगा 1.2 लीटर Ecotorq  डीजल इंजन  है और 75PSपावर और 190 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये दोनों ही इंजन 5MT/AMT गियरबॉक्स से लैस हैं. इतना ही नहीं इस कार में 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया है जो 100PS की पावर और 17.5 Nm का टॉर्क देता है, और यह 5MT गियरबॉक्स से लैस है.

डायमेंशन

साइज की बात करें तो नई Aura की लंबाई 3995 mm, चौड़ाई 1,680 mm और ऊंचाई 1,520 mm है. जबकि इसका व्हीलबेस 2,450 mm है. कार में 65 फीसदी एडवांस्ड हाई स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल हुआ है.

इन कारों से होगी टक्कर

कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में सबसे मजबूत खिलाड़ी है मारुति सुजुकी की डिजायर, जोकि सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. हुंडई की नई Aura का मुकाबला इस कार से माना जा रहा है. कंपनी की इससे पहले आई Xcent ग्राहकों को उतनी पसंद नहीं आई. लेकिन अब कंपनी को उम्मीद है कि नई Aura अपने सेगमेंट में मजबूती हांसिल करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget