एक्सप्लोरर

कार में लगाएं ये सेफ्टी टूल्स, कोई नहीं कर पाएगा चोरी

कई बार मार्केट में या नई जगह पर कार पार्क करने में ये टेंशन रहती है कि कार चोरी ना हो जाये या चोर कोई पार्ट ना निकाल लें. ऐसे में टेंशन लेने की जरूरत नहीं, मार्केट में कई सस्ते कार सेफ्टी डिवाइस मिल जायेंगे जिनसे आपकी कार चोरी होने से बच सकती है.

बड़े शहरों में आजकल पार्किंग की सबसे बड़ी समस्या है. एक घर में लोगों के पास 2-3 गाड़िया होती हैं. ऐसे में ज्यादातर लोगों को अपनी कार बाहर पार्क करनी पड़ती है. कॉलोनी में कहीं भी कार खड़ी करने पर कार चोरी होने का डर सबसे ज्याता होता है. दिल्ली एनसीआर में आए दिन ऐसे मामले सामने आते हैं जब बाहर पार्किंग में खड़ी कार चोरी हो जाती है. हालांकि लोग इस नुकसान से बचने के लिए इंश्योरेंस कवर भी लेते हैं. लेकिन फिर भी कार चोरी हो जाये तो काफी नुकसान हो जाता है. ऐसे में उन लोगों को अपनी कार में सेफ्टी डिवाइस जरूर लगवा लेना चाहिए जिनकी कार घर से कहीं दूर पार्क होती है. इससे आपकी कार चोरी होने की टेंशन काफी कम हो जाएगी. आइये जानते हैं ऐसे कौन से डिवाइस हैं जो आपकी कार को चोरों से बचा सकती है.

 1- इंजन इमोबिलाइजर

इस डिवाइस की कीमत भी बस 1500 रुपये है. हालांकि नई कारों में ये फीचर पहले से रहता है कि लेकिन कई बार पुरानी कारों में ये इंजन इमोबिलाइजर नहीं होता. इस डिवाइस की खासियत ये है कि कार में इंजन इमोबिलाइजर होने के किसी और चाबी से कार स्टार्ट नहीं होगी. कार ऑन करने के लिये ऑरिजनल चाबी चाहिये. इस डिवाइस से डुप्लीकेट चाबी बनवाकर चोरी का रिस्क कम हो जाता है. कार की ओरिजनल चाबी में एक चिप लगी होती है  जो कार में लगे ईसीयू (इंजन कंट्रोल यूनिट) को सिग्नल भेजती है.  इस सिग्नल के बिना कार स्टार्ट नहीं होती.

2- व्हील लॉक

व्हील लॉक मार्केट में बस 1000 रुपये में मिल जाते हैं. कई बार अगर कार गलत जगह पार्क है तो पुलिस ये व्हील लॉक लगा देती है. या किसी सोसाइटी वगैरा में कार गलत पार्क है तो वहां की अथॉरिटी कार के व्हील लॉक कर देती है. इसी तरह के लॉक को व्हील लॉक कहते हैं. मेटल से बने ये लॉक काफी मजबूत होते हैं और  इसे तोड़ना या काटना इतना आसान नहीं होता. हालांकि ये लॉक कार बार-बार रोकने या पार्क करने में उतना सुविधाजनक नहीं. लेकिन अगर आप ज्यादा टाइम के लिये कार कहीं दूर पार्क करते हैं या वेकेशन पर जाते हैं तो इस लॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं.

3- बैटरी डिसकनेक्ट स्विच

सिर्फ 2 हजार रुपये में मिलने वाले बैटरी डिसकनेक्ट स्विच को किल स्विच भी कहते हैं. आप इसे कार में ऐसी जगह लगायें जहां ये आसानी से किसी की नजर में ना आए. किल स्विच गाड़ी की बैटरी से कनेक्ट कर दें और फिर कार पार्क करने के बाद इस स्विच को ऑन कर दें तो कार की बैटरी डिस्कनेक्ट हो जाती है. इस डिवाइस को लगाने के बाद अगर चोर कार स्टार्ट करने की कोशिश करेगा तो डिसकनेक्टेड बैटरी की वजह से कार स्टार्ट नहीं होगी.

4- जीपीएस ट्रैकर

1500 रुपये में मिलने वाला जीपीएस कार की सेफ्टी के लिये अच्छा डिवाइस है. ये डिवाइस कार चोरी होने से बचाएगा और किसी कारण अगर कार चोरी हो भी गई तो ट्रेस करने में हेल्प करेगा. जीपीएस ट्रैकर की हेल्प से कार की लाइव लोकेशन को ट्रेस कर सकते हैं. महंगे जीपीएस ट्रैकर में और भी फीचर्स होते हैं इसलिये थोड़ा रिसर्च करके या किसी ऑटो एक्सपर्ट की सलाह से ये डिवाइस खरीदें. जीपीएस ट्रैकर को भी ऐसी जगह लगायें जहां ये आसानी से ना दिखे.

5-दूसरे सेफ्टी लॉक्स

मार्केट में कई दूसरे सेफ्टी डिवाइस भी हैं जो आपकी कार को चोरी से बचायेंगे या फिर चोरी की कोशिश करने पर अलर्ट कर देंगे. आप 600 रुपये में स्टेयरिंग व्हील लॉक खरीद सकते हैं. ये लॉक स्टेयरिंग को घूमने नहीं देता. कुछ नए स्टीयरिंग लॉक में अलार्म का फीचर भी मिलता है. करीब 700 रुपये में पेडल लॉक भी मिल जाता है जिससे एक्सीलेरेटर और ब्रेक लॉक हो जाते हैं. मार्केट में 500 रुपये में  हुड लॉक भी मिल जाता है. कई बार चोर अगर कार में अंदर नहीं घुस पाते तो वो हुड खोलकर इंजन, बैटरी या दूसरे पार्ट्स की चोरी कर लेते हैं. ऐसे में ये लॉक आपकी कार के जरूरी पार्ट्स चोरी होने से बचायेगा. 500 रुपये में ही गियर शिफ्ट लॉक भी मिल जाता है जिससे गियर लॉक हो जाते हैं और ऐसे में चोर कार को स्टार्ट तो कर लेगा लेकिन आगे नहीं बढ़ा पायेगा. गियर शिफ्ट लॉक भी काफी मजबूत होते हैं और इन्हें तोड़ना या काटना मुश्किल होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce
डीजल ट्रकों का खेल खत्म! आ रहे 2 नए इलेक्ट्रिक ट्रक
डीजल ट्रकों का खेल खत्म! आ रहे 2 नए इलेक्ट्रिक ट्रक
ऑटो मार्केट में Maruti Brezza का तहलका, 15 लाख बिक्री और 1 लाख बुकिंग
ऑटो मार्केट में Maruti Brezza का तहलका, 15 लाख बिक्री और 1 लाख बुकिंग
Jeep Gladiator की भारत में एंट्री पर विचार, जानें कंपनी का प्लान
Jeep Gladiator की भारत में एंट्री पर विचार, जानें कंपनी का प्लान

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget