एक्सप्लोरर

Honda New SUV: 6 जून को पेश होगी होंडा की नई एसयूवी, ग्रैंड विटारा को देगी टक्कर 

Honda Mid Size SUV Rival: इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा से होगा, जिसमें माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प मिलता है.

Honda Mid Size SUV: होंडा की मिड साइज एसयूवी को 6 जून को भारत में पेश किया जाएगा. 3US कोडनेम वाली नई होंडा एसयूवी का नाम "होंडा एलिवेट" हो सकता है. नया मॉडल दिवाली से पहले त्योहारी सीजन के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी कारों से होगा. 

डिजाइन

नई होंडा मिडसाइज एसयूवी को 5वीं जेनरेशन वाली सिटी प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जाएगा. इस नई SUV को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. इसमें बीआर-वी के क्रॉसओवर के मुकाबले एक मजबूत नोज ग्रिल और बम्पी स्टाइल मिलेगा. नई होंडा एसयूवी में ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली नई सीआर-वी और एचआर-वी के डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे. यह मेश-टाइप फ्रंट ग्रिल के साथ आएगी, जिसके किनारे पर शार्प एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप, एक लंबा बोनट, एलईडी हेडलैंप, एक अपराइट स्टांस और थोड़ा टेपर्ड रूफलाइन के साथ एचआर-वी जैसा साइड प्रोफाइल देखने को मिलेगा.  

फीचर्स 

नई स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि यह नई एसयूवी बिल्कुल नए इंटीरियर के साथ आएगी. इसमें एक फुल इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर और स्क्रीन मिलने की संभावना है जो नई एकॉर्ड और CR-V में दी गई है. इसमें 10.2 इंच का बड़ा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, साथ ही ब्लाइंड स्पॉट्स का पता लगाने के लिए 360 डिग्री कैमरा और होंडा का लेन वार सिस्टम भी मिलेगा. साथ ही सिटी फेसलिफ्ट के समान ADAS, लेन कोलिशन मेटिगेशन, रोड डिपार्चर मिटिगेशन, लेन कीप असिस्ट, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और हाई-बीम असिस्ट सहित छह एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESC, VSM, हिल लॉन्च असिस्ट और एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक भी मिलेगा.  

पावरट्रेन

नई एसयूवी में 1.5 लीटर 4-सिलेंडर iVTEC इंजन मिलेगा जो 121 bhp की पॉवर और 145 Nm का टार्क जेनरेट करेगा. इसमें  मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. इसमें एक मजबूत हाइब्रिड तकनीक के साथ 1.5L एटकिंसन साइकिल इंजन मिलने की भी संभावना है. हाइब्रिड सेट-अप में, पेट्रोल इंजन 109bhp पॉवर और 253Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. साथ ही इसमें एक 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है, जो 120bhp की पॉवर और 173Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 7-स्पीड CVT ट्रांसमिशन सिस्टम मिलेगा.

ग्रैंड विटारा से होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा से होगा, जिसमें माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- मारुति सुजुकी कर रही है नई हाईब्रिड कारें लाने की तैयारी, जल्द हो सकती है लॉन्चिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के लिए भी सबसे सेफ कार बनी Punch EV, मिली 5 स्टार रेटिंग
बच्चों के लिए भी सबसे सेफ कार बनी Punch EV, मिली 5 स्टार रेटिंग
Audi Q9 की एंट्री, X7-GLS की बढ़ी टेंशन?
Audi Q9 की एंट्री, X7-GLS की बढ़ी टेंशन?
1 लीटर में 60 KM का माइलेज, ऑफिस जाने के लिए बेस्ट है ये बाइक
1 लीटर में 60 KM का माइलेज, ऑफिस जाने के लिए बेस्ट है ये बाइक
हरियाणा सरकार का ऐलान, 30 लाख तक की EV पर रजिस्ट्रेशन फीस फ्री
हरियाणा सरकार का ऐलान, 30 लाख तक की EV पर रजिस्ट्रेशन फीस फ्री

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget