एक्सप्लोरर

इस महीने 55,000 रुपये सस्ती मिल रही है Honda Elevate, अन्य कारों पर भी मिल रही है तगड़ी छूट

होंडा का सबसे नया मॉडल, एलिवेट एसयूवी, पिछले महीने के बराबर लाभ के साथ उपलब्ध है. लोअर-स्पेक V ट्रिम और टॉप-स्पेक ZX वेरिएंट पर अधिकतम 55,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है.

Honda Discount Offers: होंडा ने अपने मॉडल रेंज पर छूट देना जारी रखते हुए इस महीने भी भारी छूट दे रही है, जिसमें एलिवेट एसयूवी, सिटी सेडान (हाइब्रिड ई:एचईवी सहित) और अमेज कॉम्पैक्ट सेडान शामिल हैं. इस महीने मिलने वाले लाभों में नकद छूट, लॉयल्टी और एक्सचेंज लाभ और कॉर्पोरेट स्कीम शामिल हैं. आइए जानते हैं जून 2024 में आप अपनी नई होंडा कार पर कितनी बचत कर सकते हैं.

होंडा सिटी

पिछले फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च हुई सिटी एलिगेंट एडिशन पर अधिकतम 1.15 लाख रुपये की छूट मिल रही है. अप्रैल में सिटी को एक अपडेट दिया गया था, जिसमें इसमें छह एयरबैग सहित एक्सट्रा सेफ्टी किट को शामिल किया गया था और इन वेरिएंट पर 78,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. 1 अप्रैल से पहले निर्मित सिटी सेडान पर 88,000 रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं. सिटी चार वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनमें से सभी में 121hp, 1.4-लीटर, चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है. एंट्री-लेवल सिटी SV को छोड़कर सभी में मैनुअल गियरबॉक्स के साथ CVT ऑप्शन मिलते है. इस कार का मुकाबला मारुति सियाज, हुंडई वरना, फॉक्सवैगन वर्टस और स्कोडा स्लाविया से होता है. 

होंडा अमेज

होंडा सिटी की तरह, होंडा अमेज एलीट एडिशन पर अधिकतम 1.06 लाख रुपये तक का लाभ मिल रहा है. पिछले महीने की तुलना में, इस महीने यह डिस्काउंट 10,000 रुपये बढ़ गया है. एंट्री-लेवल E वेरिएंट पर 66,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है, जबकि S और VX ट्रिम पर कुल 76,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है. मारुति डिजायर और हुंडई ऑरा को टक्कर देने वाली इस सेडान में 90hp, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ उपलब्ध है जिसमें मैनुअल गियरबॉक्स और CVT ऑटो ऑप्शन हैं. होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान का हाल ही में ग्लोबल NCAP द्वारा परीक्षण किया गया था, जिसमें इसे 2-स्टार रेटिंग मिली थी.  हालांकि, मौजूदा मॉडल को जल्द ही एक बिल्कुल नई अमेज से बदला जाएगा, जिसके इस साल त्योहारी सीजन के दौरान आने की उम्मीद है.

होंडा सिटी हाइब्रिड

होंडा सिटी ई:एचईवी पर कुल लाभ पिछले महीने के समान 65,000 रुपये के नकद छूट के साथ उपलब्ध है. 19 लाख रुपये की कीमत वाली सिटी हाइब्रिड का बाजार में कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं है, और यह 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है, जो ई-सीवीटी गियरबॉक्स से जुड़ा है. 

होंडा एलिवेट

होंडा का सबसे नया मॉडल, एलिवेट एसयूवी, पिछले महीने के बराबर लाभ के साथ उपलब्ध है. लोअर-स्पेक V ट्रिम और टॉप-स्पेक ZX वेरिएंट पर अधिकतम 55,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है, जबकि अन्य वेरिएंट एंट्री-लेवल SV और मिड-स्पेक VX वेरिएंट पर 45,000 रुपये की छूट मिल रही है. इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और स्कोडा कुशाक से होता है.

यह भी पढ़ें -

रणबीर-आलिया ने खरीदी नई लेक्सस एलएम लग्जरी एमपीवी, 2.5 करोड़ रुपये है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget