एक्सप्लोरर

Honda Elevate: शुरू हुई होंडा एलिवेट की बुकिंग, 21 हजार रुपये में कर सकते हैं बुक

Honda Elevate SUV: सूत्रों के अनुसार, होंडा एलिवेट की डिलीवरी अगस्त के अंत तक देने का वादा किया जा रहा है, जबकि कीमत की घोषणा इसकी लॉन्चिंग के समय बताई जाएगी.

Honda Elevate Booking: होंडा 6 जून, 2023 को भारत के लिए अपने सबसे महत्वपूर्ण नए प्रोडक्ट मिड साइज एसयूवी एलिवेट को पेश करने वाली है. कंपनी कुछ समय से एलिवेट एसयूवी के टीज़र जारी कर रही है. अपने आधिकारिक ग्लोबल डेब्यू के मौके पर इस कार के लिए ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू हो जाएगी. 

होंडा एलिवेट बुकिंग 

एक होंडा डीलर से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि, मौजूदा होंडा ग्राहक जिनके पास पहले से ही डब्ल्यूआर-वी या सिट मौजूद है, एलिवेट एसयूवी के बारे में अधिक पूछताछ कर रहे हैं. कुछ डीलरों ने इसकी अनौपचारिक रूप से बुकिंग भी शुरू कर दी है. जिसका बुकिंग अमाउंट 11,000 रुपये से 21,000 रुपये के बीच है.

डिजाइन 

एलिवेट एसयूवी सिटी के साथ अपने पावरट्रेन को शेयर करेंगी, जिसकी स्टाइलिंग किसी भी अन्य होंडा एसयूवी के साथ समान नहीं है, जो वर्तमान में विदेशों में बिकती हों. एलिवेट को भारत को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है और इसका सिंपल स्टाइल, फ्लैट नोज ग्रिल से लेकर इसके ग्लासहाउस और रूफलाइन तक देखने को मिलेंगे. भारतीय खरीदारों अधिक गोल कूप नहीं पसंद है, इसलिए इसे एक एसयूवी की तरह डिजाइन किया गया है. 

होंडा एलीवेट की स्टाइलिंग टॉप क्लास होगी, वहीं इसमें कई नए फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं. इसमें सनरूफ के साथ कई सेगमेंट इन फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे. सेल्टोस, टाइगुन और कुशाक को छोड़कर लगभग हर एक दावेदार के साथ इसका मुकाबला होगा कुशाक में बड़ा  पैनोरमिक सनरूफ मिलता है. आने वाले महीनों में बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाली सेल्टोस फेसलिफ्ट में पैनोरमिक सनरूफ भी होगा। हालांकि अभी एलिवेट के फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन इसमें वेंटिलेटेड सीट्स को छोड़कर लगभग सारे फीचर्स मिलने की संभावना है. यह देश में एसयूवी सेगमेंट में महत्वपूर्ण लॉन्चिंग है.

होंडा एलिवेट पावरट्रेन

इसमें भारत में बेचे जाने वाले होंडा सिटी के समान सिंगल 1.5-लीटर, स्वाभाविक रूप से एस्पिरेटेड इंजन के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें बाद में लाइन-अप में एक हाइब्रिड सिस्टम जोड़े जाने की संभावना है. यह पेट्रोल इंजन 121hp की पॉवर और 145Nm का टार्क जेनरेट करता है. इसमें मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक का विकल्प मिलेगा. 

कब होगी होंडा लॉन्च

सूत्रों के अनुसार, होंडा एलिवेट की डिलीवरी अगस्त के अंत तक देने का वादा किया जा रहा है, जबकि कीमत की घोषणा इसकी लॉन्चिंग के समय बताई जाएगी. इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा, जो सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकती है.

यह भी पढ़ें :- पहली बार खरीद रहे हैं नई कार, तो देश की इन 5 सबसे सुरक्षित कारों पर करें विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
Embed widget