एक्सप्लोरर

Honda City Facelift: 2 मार्च को लॉन्च होगी नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट, ADAS फीचर से होगी लैस

इस कार का मुकाबला भारतीय बाजार में हुंडई वरना से होने वाला है. जिसका न्यू जेनरेशन मॉडल जल्द ही बाजार में आने वाला है. इसमें डिजाइन में कई अपडेट के साथ ADAS सिस्टम जैसा बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा.

Honda City Launch: भारत में सेडान कारों के सेगमेंट में होंडा सिटी की सबसे लोकप्रिय मॉडल्स में गिनती होती है. इस समय इसके 5 वीं पीढ़ी के मॉडल की बिक्री हो रही है. अब जल्द ही कंपनी इस सेडान को फेसलिफ्ट अपडेट देने वाली है, जिसे अगले महीने 2 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. इस कार के बाहरी लुक में कुछ खास बदलाव नहीं किया जाएगा. इसमें ADAS सिस्टम भी मिलने वाला है.

क्या होगा बदलाव?

नई फेसलिफ्ट होंडा सिटी में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें एक नए मोडिफाइड ग्रिल और बंपर के साथ नए अलॉय व्हील भी दिए जाएंगे. अन्य अपडेट के तौर पर वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, वायरलेस फोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीट्स सहित कई अन्य बदलाव देखने को मिलेंगे. फिलहाल मौजूदा होंडा सिटी के पेट्रोल वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 11.87 लाख रुपये से 15.62 लाख रुपये के बीच है. जबकि इसका स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिटी E-HV वैरिएंट 19.88 लाख रुपये में उपलब्ध है. 

मिलेंगे ये सेफ्टी फीचर्स

नई होंडा सिटी में सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है. इस कार के हाइब्रिड वैरिएंट में ड्राइवर-असिस्टेंस टेक (एडीएएस) 6 एयरबैग, स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग, लेन-कीपिंग असिस्ट, होंडा सेंसिंग सूट, लेन-वॉच कैमरा, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स मिलेंगे. इस कार के पेट्रोल वैरिएंट में भी ये सभी फीचर्स दिए जा सकते हैं. 

कैसा होगा इंजन?

फेसलिफ़्टेड सिटी में भी इसके मौजूदा इंजन को बरकरार रखा जाएगा. इसमें 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलेगा, हालांकि अब इसके डीजल इंजन को लाइनअप से हटा दिया गया है. सिटी ई-एचईवी हाइब्रिड में पहले की ही तरह 1.5-लीटर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसको ई-सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा.

हुंडई वरना से होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला भारतीय बाजार में हुंडई वरना से होने वाला है. जिसका न्यू जेनरेशन मॉडल जल्द ही बाजार में आने वाला है. इसमें डिजाइन में कई अपडेट के साथ ADAS सिस्टम जैसा बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें :- स्कूटर के नंबर के लिए चुकाई इतनी बड़ी कीमत, जितने में आ जाती एक लग्जरी मर्सिडीज कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car AC Tips: कार स्टार्ट करने के कितने मिनट बाद चलाना चाहिए AC, क्या है सही तरीका?  
कार स्टार्ट करने के कितने मिनट बाद चलाना चाहिए AC, क्या है सही तरीका?  
दिल्ली-NCR वालों की लॉटरी! पुराने ट्रक-बस बदलो और पाओ 100% टैक्स छूट, सरकार ला रही योजना
दिल्ली-NCR वालों की लॉटरी! पुराने ट्रक-बस बदलो और पाओ 100% टैक्स छूट, सरकार ला रही योजना
जयपुर में AI सिग्नल का ट्रायल पास, अब खाली सड़क देख खुद रंग बदल लेगी ट्रैफिक लाइट
जयपुर में AI सिग्नल का ट्रायल पास, अब खाली सड़क देख खुद रंग बदल लेगी ट्रैफिक लाइट
Child Safety While Driving: बच्चे को गोद में बिठाकर चला रहे हैं कार, क्या इस पर भी हो सकता है चालान? जानें नियम
बच्चे को गोद में बिठाकर चला रहे हैं कार, क्या इस पर भी हो सकता है चालान? जानें नियम

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget