एक्सप्लोरर

Honda ने नई CD 110 Dream को किया लॉन्च, TVS Radeon से होगा सामना

होंडा की CD 110 Dream के इंजन में जो सबसे बड़ा बदलाव हुआ है वो है इसमें लगा BS6 कम्प्लायंट इंजन, जोकि अब काफी रिफाइंड हो गया है.

नई दिल्ली: होंडा 2 व्हीलर्स इंडिया ने अपनी पॉपुलर बाइक CD 110 Dream का BS6 मॉडल लॉन्च कर दिया. कंपनी ने इस बाइक को दो वेरियंट (स्टैंडर्ड और डीलक्स) में उतारा है. इस नए मॉडल में कंपनी इस बार कई बदलाव किए हैं, साथ ही इसकी कीमत में भी काफी बढ़ोतरी कर दी है. आइये जानते हैं बाइक की कीमत और फीचर्स के बारे में.

कीमत

होंडा ने नई CD 110 Dream BS6 मॉडल की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत  62,729 रुपये रखी है. यह बाइक स्टैण्डर्ड और डीलक्स वेरिएंट में मौजूद है. यह अपने BS4 मॉडल की तुलना में करीब 12 हजार रुपये महंगी है.इसके स्टैण्डर्ड  वेरिएंट में वर्जन ब्लैक-रेड ग्राफ़िक्स, ब्लैक-ग्रे ग्राफ़िक्स, ब्लैक-ब्लू  ग्राफ़िक्स और ब्लैक-केबिन गोल्ड  ग्राफ़िक्स कलर्स में मिलते हैं, जबकि इसके डीलक्स वेरिएंट में ब्लैक ग्रे मैटेलिक, इम्पीरियल रेड मैटेलिक और एथलेटिक ब्लू मैटेलिक कलर शामिल हैं.

इंजन

होंडा की CD 110 Dream के इंजन में जो सबसे बड़ा बदलाव हुआ है वो है इसमें लगा BS6 कम्प्लायंट इंजन, जोकि अब काफी रिफाइंड हो गया है. इस बाइक में BS6, 109.51cc, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन लगा है जोकि 8.6hp की पावर और 9.30 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन  4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक अब ज्यादा माइलेज देगी. इस बाइक में कंपनी ने साइलेंट-स्टार्ट फीचर शामिल किया है.

फीचर्स

बात फीचर्स की करें तो बाइक में इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, DC हेडलैम्प, इंटीग्रेटेड हेडलैम्प बीम ऐंड पासिंग स्विच, ट्यूबलेस टायर और  लंबी सीट जैसे फीचर्स शामिल किये गये हैं. बाइक के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किये हैं, लेकिन इसमें  नए ग्राफिक्स और कलर्स को शामिल किया है. अब इस बाइक की सीट पहले की तुलना में ज्यादा लंबी कर दी गई है, जिसकी वजह से 2 लोग इस बाइक पर आराम से बैठ सकते हैं.

TVS Radeon से होगा मुकाबला

होंडा की नई CD 110 Dream BS6 का सीधा मुकाबला TVS Radeon से होगा.  Radeon बाइक को खास छोटे शहरों और गांवो को ध्यान में रखते हुए बनाया है. बाइक की कीमत 58 हजार रुपये से लेकर 65 हजार रुपये के बीच है. इसकी सीट सॉफ्ट और आरामदायक है जिसकी वजह से बाइक पर लंबी दूरी तय करने पर कोई दिक्कत नहीं होती.

इंजन की बात करें तो बाइक में 109.7 सीसी का ड्यूरा-लाइफ इंजन दिया गया है जो 9.5 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. एक लीटर पेट्रोल में यह बाइक 69.3 किलोमीटर का माइलेज देती है. यह बाइक Synchronised Braking Technology (SBT) फीचर से लैस है जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है. बाइक का व्हील ब्रेस 1265mm है और ग्राउंड क्लियरेंस 180mm है.इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन लगे हैं जबकि रियर में 5 स्टेप अडजस्टेबल हाईड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए हैं.

यह भी पढ़ें 

ये गर्मी बिगाड़ सकती है आपकी कार की सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget