एक्सप्लोरर

सस्ती कीमत पर घर ले आएं Honda Activa, अभी खरीदने पर मिल रहा जबरदस्त कैशबैक

Honda Activa Scooter on Offer: होंडा ने अपने इस स्कूटर में 109.51 सीसी का इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 7.79 पीएस की मैक्स पावर और 8.84 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है.

Honda Activa Scooter Cashback Offer: इंडियन मार्केट में होंडा एक्टिवा स्कूटर की एक अलग पॉपुलेरिटी है. यह स्कूटर किफायती होने के साथ ही अच्छा माइलेज भी देता है. अगर आप भी होंडा एक्टिवा खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

दरअसल, होंडा एक्टिवा पर 5 हजार रुपये तक के कैशबैक का फायदा मिल रहा है. आइए जानते हैं कि इस स्कूटर की कीमत, माइलेज और फीचर्स कैसे हैं. कंपनी के मुताबिक, नई एक्टिवा को डेबिट कार्ड,  क्रेडिट कार्ड और फाइनेंस पर खरीदने पर आपको 5 हजार रुपये तक कैशबैक ऑफर मिल सकता है.

होंडा एक्टिवा की क्या है एक्स-शोरूम कीमत? 

होंडा एक्टिवा की कीमत की बात की जाए तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 76 हजार 684 रुपये से लेकर 82 हजार 684 के बीच है. इसके टॉप मॉडल की ऑन रोड कीमत की बात करें तो यह 92 हजार 854 रुपये होगी. एक्टिवा तीन वेरिएंट में आपको बिक्री के लिए मिल जाएगी. 

Activa का पावरट्रेन और मार्केट में मुकाबला

होंडा ने अपने इस स्कूटर में 109.51 सीसी का इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 7.79 पीएस की मैक्स पावर और 8.84 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा कंपनी के अनुसार ये स्कूटर 50 किमी तक का माइलेज प्रदान करती है. वहीं इसमें ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं. इस स्कूटर का वजन करीब 109 किलोग्राम है.

इतना ही नहीं इस स्कूटर में एनॉलॉग स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, पैंसेजर फुटरेस्ट, ईएसपी तकनीक और शटर लॉक दिया हुआ है. साथ ही इस स्कूटर में 5.3 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक भी मौजूद है. बाजार में यह स्कूटर टीवीएस ज्यूपिटर (TVS Jupiter) और सुजुकी एक्सेस 125 (Suzuki Access 125) जैसे स्कूटर्स को सीधी टक्कर देती है. 

10 हजार रुपये के डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं एक्टिवा

अगर आप होंडा एक्टिवा के बेस मॉडल को फाइनेंस पर खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 10 हजार रुपये का डाउन पेमेंट पहले देना होगा. इसके बाद आपको बैंक या फाइनेंस कंपनी 80 हजार रुपये के करीब लोन देगी, जिसपर आपको 9.7 फीसदी ब्याज देना होगा. 

यह भी पढ़ें:-

कार में लगी ये लाइट्स बन रहीं सड़क हादसों का कारण, जानें हेडलैम्प को लेकर क्या हैं नियम? 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चलती कार में इंजन स्टॉप बटन तब जाए तो क्या होगा, जान लें?
चलती कार में इंजन स्टॉप बटन तब जाए तो क्या होगा, जान लें?
कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget