एक्सप्लोरर

Honda Activa 6G Vs TVS Jupiter, जानें कौन सा स्कूटर है किफायती

Honda Activa 6G और TVS Jupiter काफी पॉपुलर स्कूटर हैं. लेकिन इनमें से कौन सा स्कूटर किफायती है आइये जानते हैं.

स्कूटर सेगमेंट में इस समय Honda Activa 6G और TVS Jupiter काफी पॉपुलर हैं. बिक्री के मामले में जहां honda का Activa सबसे ऊपर है तो वहीं TVS का Jupiter दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है. लेकिन बिक्री के आंकड़े हर महीने ऊपर नीचे होते रहते हैं. Activa 6G और Jupiter ये दोनों ऐसे स्कूटर हैं जिनको खरीदने के लिए आज भी ग्राहक ये सोचते हैं कि कौन सा स्कूटर अच्छा रहेगा. आइये आपको बताते हैं कि कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के मामले कौन सा स्कूटर किफायती है.

कीमत के मामले में कौन सा स्कूटर है किफायती

बात कीमत की करें तो Honda Activa 6G की कीमत 64,464 रुपये से शुरू होती है जबकि TVS Jupiter की कीमत 61,449 रुपये से शुरू होती है, कीमत के मामले में Honda का Activa 6G थोड़ा महंगा है, ऐसे में TVS Jupiter एक किफायती स्कूटर सौदा साबित होता है. Honda Activa 6G में आपको कलर के 6 ऑप्शन मिलेंगे जबकि TVS Jupiter में 8 कलर ऑप्शन मिलते हैं.

इंजन और परफॉरमेंस

बात इंजन की करें तो Honda Activa 6G में 109.51cc का इंजन लगा है, जो 7.6bhp का पावर और 8.79 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. जबकि TVS Jupiter में 109.7cc का इंजन है, जो 7.3bhp का पावर और 8.4 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. दोनों ही स्कूटर में पावर और टॉर्क लगभग बराबर ही हैं और दोनों ही स्कूटर की परफॉरमेंस अच्छी है.

फीचर्स

Honda Activa 6G में लगी esp टेक्नॉलजी की मदद से 10 फीसदी ज्यादा माइलेज मिलती है जबकि TVS Jupiter में इको-थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन दिया है जिससे 15 फीसदी माइलेज जयादा मिलती है. दोनों ही स्कूटर्स में ट्यूबलेस टायर्स की सुविधा मिलती है. इसके अलावा साइलेंट स्टार्ट, डबल-लिड एक्सटर्नल फ्यूल-फिल और एलईडी हेडलैम्प जैसे फीचर्स Activa 6G में देखने को मिलते हैं. जबकि LED हेडलैम्प, मैलफंक्शन इंडिकेटर लैम्प, इको मीटर, under सीट स्पेस, सीट के नीचे ज्यादा स्पेस, मोबाइल चार्जर और फ्रंट यूटिलिटी बॉक्स जैसे फीचर्स फीचर्स TVS Jupiter में देखने को मिलते हैं.

ब्रेकिंग और डिजाइन

बेहतर ब्रेकिंग के लिए दोनों स्कूटर्स के फ्रंट और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. Honda Activa 6G के फ्रंट में टेलेस्कोपिक और  TVS Jupiter के फ्रंट में टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक सस्पेंशन दिए हैं. डिजाइन के मामले में दोनों स्कूटर लगभग एक जैसे ही हैं. जब परफॉरमेंस के मामले में दोनों ही स्कूटर निराश नहीं करते.  लेकिन कम कीमत के मामले में यहां पर TVS Jupiter एक वैल्यू फॉर मनी स्कूटर साबित होता है.

यह भी पढ़ें 

TVS Apache RR 310 और Bajaj Dominar 400 BS6 में से कौन सी बाइक है खास, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, 16.9 लाख कीमत और 29kmpl का तगड़ा माइलेज
Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, 16.9 लाख कीमत और 29kmpl का तगड़ा माइलेज
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget