एक्सप्लोरर

Honda Activa: 15 हजार से भी कम कीमत देकर घर ले आएं ये स्कूटर, जानें कितनी देनी होगी ईएमआई

होंडा एक्टिवा कंपनी का सबसे बेहतरीन स्कूटर माना जाता है. इस स्कूटर की ऑन रोड कीमत करीब 90 हजार रुपये है. इसे आप 10 हजार रुपये डाउनपेमेंट करके भी आसानी से खरीद सकते हैं.

Honda Activa: होंडा भारतीय मार्केट में अपनी कई टू व्हीलर की बिक्री करती है. इसमें बाइक्स से लेकर स्कूटर तक शामिल हैं. इन टू व्हीलर्स को देश से अच्छा रिस्पांस भी मिलता है. वहीं आजकल लोग बाइक के स्थान पर स्कूटर खरीदना पसंद करते हैं. ये दिन-प्रतिदिन के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है. होंडा एक्टिवा कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर माना जाता है. वहीं अब इस स्कूटर को आप फाइनेंस भी करवा सकते हैं. आइए जानते हैं फाइनेंस डिटेल्स.

कैसे होगा फाइनेंस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होंडा एक्टिवा की एक्स शोरूम कीमत करीब 76684 रुपये है. वहीं इसकी ऑन रोड कीमत 90488 रुपये हो जाती है. ऐसे में अगर आप होंडा एक्टिवा एसटीडी वेरिएंट को फाइनेंस कराते हैं तो बैंक से आपको करीब 80 हजार रुपये का लोन मिल जाएगा. वहीं आपको इसके लिए 10 हजार रुपये का डाउनपेमेंट करना होगा.

इसके साथ ही बैंक आपको इस लोन पर 10.5 प्रतिशत दर से ब्याज वसूलती है. जिसके बाद आप तीन सालों तक इस स्कूटर के लिए 2616 रुपये की हर महीने ईएमआई भरेंगे. बताते चलें कि बैंक आपको 3 साल के लिए लोन देती है. हालांकि ये 5 साल तक के लिए भी मिल सकता है. अब इस हिसाब से आप तीन सालों में बैंक को करीब 13690 रुपये का ब्याज देंगे.

इंजन डिटेल्स

होंडा ने अपने इस स्कूटर में 109.51 सीसी का इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 7.79 पीएस की मैक्स पावर और 8.84 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा कंपनी के अनुसार ये स्कूटर 50 किमी तक का माइलेज प्रदान करती है.

वहीं इसमें ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं. इस स्कूटर का वजन करीब 109 किलोग्राम है. इतना ही नहीं इस स्कूटर में एनॉलॉग स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, पैंसेजर फुटरेस्ट, ईएसपी तकनीक और शटर लॉक दिया हुआ है. साथ ही इस स्कूटर में 5.3 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक भी मौजूद है. बाजार में यह स्कूटर टीवीएस ज्यूपिटर (TVS Jupiter) और सुजुकी एक्सेस 125 (Suzuki Access 125) जैसे स्कूटर्स को सीधी टक्कर देती है.

यह भी पढ़ें: बड़े काम का है ये डिवाइस, आपकी कार को पूरी तरह रखेगा सेफ, जानें कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget