एक्सप्लोरर

Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125: किस स्कूटर में है ज्यादा स्मार्ट फीचर्स? खरीदने से पहले जान लें ये बात

Honda Activa 125 और Suzuki Access 125, दोनों ही 125cc स्कूटर सेगमेंट के टॉप मॉडल हैं. आइए जानें कौन-सा स्कूटर ज्यादा स्मार्ट फीचर्स, बेहतर स्टोरेज और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ आता है.

भारतीय बाजार में 125cc स्कूटर सेगमेंट काफी तेजी से बढ़ रहा है और इसमें दो नाम-Honda Activa 125 और Suzuki Access 125 सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं. दोनों ही स्कूटर भरोसेमंद परफॉर्मेंस, शानदार बिल्ड क्वालिटी और वैल्यू-फॉर-मनी फीचर्स के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अगर आप एक नया स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो सवाल ये है कि कौन-सा स्कूटर ज्यादा स्मार्ट और बेहतर है?
आइए जानते हैं फीचर्स, डिस्प्ले और टेक्नोलॉजी के लिहाज से इन दोनों स्कूटरों में कौन आगे है.

इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टेक्नोलॉजी फीचर्स

  • दोनों स्कूटरों में मॉडर्न लुक के साथ 4.2-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है. यह डिस्प्ले न केवल ब्राइट है बल्कि धूप में भी आसानी से पढ़ा जा सकता है. दोनों स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर दिया गया है, जिससे कॉल/SMS अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन देखे जा सकते हैं. Honda Activa 125 का डिस्प्ले थोड़ा एडवांस माना जा सकता है क्योंकि इसमें RPM गेज (टैकोमीटर) भी शामिल है. यह फीचर राइडिंग के दौरान इंजन रेव्स को मॉनिटर करने में मदद करता है, जो Access 125 में नहीं मिलता. वहीं, Suzuki Access 125 इस सेक्शन में अपनी जगह बनाए रखता है. Activa 125 में एक और खासियत है, इसमें 5-वे जॉयस्टिक कंट्रोलर दिया गया है, जिससे मेन्यू नेविगेशन आसान हो जाता है. कुल मिलाकर, टेक्नोलॉजी के मामले में Activa 125 थोड़ा आगे दिखता है, लेकिन Access 125 भी पीछे नहीं है.

फीचर्स और स्टोरेज स्पेस

  • फीचर्स की बात करें तो दोनों स्कूटर मॉडर्न जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं. Suzuki Access 125 का डिजाइन ज्यादा प्रैक्टिकल और स्पेस-फ्रेंडली है. इसमें दो फ्रंट स्टोरेज पॉकेट्स (कबी होल्स) मिलते हैं, जो रोजमर्रा की छोटी चीजें- जैसे मोबाइल, चाभी या वॉलेट रखने में बेहद काम आते हैं इसका अंडर-सीट स्टोरेज 24.4 लीटर का है, जो Activa 125 से लगभग 6.4 लीटर ज्यादा है. यानी बैग या हेलमेट रखने की ज्यादा जगह Access 125 में है. वहीं Honda Activa 125 अपने Idle Stop-Start सिस्टम की वजह से अलग पहचान बनाता है. यह फीचर ट्रैफिक सिग्नल या रुकावट के समय इंजन को ऑटोमेटिक बंद कर देता है और क्लच दबाने पर तुरंत चालू कर देता है.इससे फ्यूल एफिशिएंसी में बढ़ोतरी होती है और माइलेज बेहतर मिलता है,जो रोजमर्रा की राइडिंग में काफी फायदेमंद है.

 कौन है ज्यादा हाई-टेक?

  • Honda Activa 125 का H-Smart वेरिएंट फीचर्स के मामले में सबसे एडवांस्ड है. इसमें कीलेस ऑपरेशन सिस्टम दिया गया है, जो अब तक स्कूटर सेगमेंट में बहुत कम मॉडल्स में देखने को मिलता है. इसका स्मार्ट की फॉब स्कूटर को बिना चाबी लगाए स्टार्ट करने की सुविधा देता है. साथ ही इसमें “लोकेट माई स्कूटर” फीचर भी मिलता है, जिससे भीड़भाड़ वाले पार्किंग एरिया में स्कूटर को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है. दूसरी ओर, Suzuki Access 125 हाई-टेक फीचर्स से ज्यादा सिंपल और प्रैक्टिकल डिजाइन पर फोकस करता है. इसका फायदा यह है कि यह स्कूटर उपयोग में आसान, मेंटेनेंस में सस्ता और हर उम्र के राइडर्स के लिए सुविधाजनक है.

ये भी पढ़ें: Activa और Pulsar को पीछे छोड़ गई ये बाइक, माइलेज में सबको दी मात, फिर बनी नंबर-1

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?
एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget