एक्सप्लोरर

AI से चलेगी Honda की इलेक्ट्रिक कार! डिजाइन ऐसी कि उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगी लॉन्च?

'Honda 0 Series' New Electric Car: होंडा की नई इलेक्ट्रिक कार एक ऐसे लुक के साथ आने वाली है, जो कि फ्यूचर की गाड़ियों की झलक दिखाएगी. इस कार की टेक्नोलॉजी में AI का इस्तेमाल भी किया गया है.

Honda New Electric Car: होंडा की नई इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन शानदार और क्लासी है. जापान की ये कार निर्माता कंपनी एक ऐसी कार लाने की तैयारी कर रही है, जिसे देखकर लोग इस कार के दीवाने बन जाएंगे. होंडा अपनी इस कार के कॉन्सेप्ट मॉडल की झलक दिखा चुकी है. हाल ही में होंडा ने अपने यूट्यूब चैनल पर ग्लोबल मार्केट में मौजूद कारों को लेकर कहा कि ये इलेक्ट्रिक कारें काफी मोटी और हैवी हैं और हमारा उद्देश्य इस तरह की कारों को लाने का नहीं है.

Honda की इलेक्ट्रिक कार

होंडा ने अपने ग्लोबल ईवी पोर्टफोलियो को बताते हुए अपने ब्रांड का एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में ऑटोमेकर ने बताया कि हमने इलेक्ट्रिक कार बनाने में तीन बातों पर फोकस किया है- Thin, Light और Wise. कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को Honda 0 नाम दिया है. होंडा ने इस साल की शुरुआत में ही इस ईवी के कॉन्सेप्ट मॉडल को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2024 (CES 2024) में पेश किया था. इस इलेक्ट्रॉनिक्स शो में होंडा के दो मॉडल्स सैलून (सेडान) और एक स्पेस-हब (एसयूवी) को शोकेस किया गया था.

AI से चलेगी Honda की इलेक्ट्रिक कार! डिजाइन ऐसी कि उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगी लॉन्च?

Honda 0

होंडा की नई इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन फ्यूचरिस्टिक होने वाला है. इस कार में होंडा AI का इस्तेमाल कर रही है. होंडा की ये ईवी बेहतर इलेक्ट्रिक एफिशियंसी और परफॉर्मेंस के साथ आ सकती है. इस गाड़ी में सेफ्टी के लिए ADAS का फीचर दिया जा सकता है. ये कार ड्राइव करने में बेहतर फील दे सकती है.

AI से चलेगी Honda की इलेक्ट्रिक कार! डिजाइन ऐसी कि उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगी लॉन्च?

होंडा EV को मिला बेस्ट डिजाइन का अवॉर्ड

होंडा की इस इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन इतना शानदार है कि जापानी ऑटोमेकर की इस कॉन्सेप्ट Saloon को 'रेड डॉट: बेस्ट ऑफ द बेस्ट 2024' का अवॉर्ड भी मिल चुका है. इस कार का डिजाइन इस कार के फ्रंट से एक ही कर्व में शुरू होकर पीछे तक जाता है. कार के लुक को यूनिक बनाने के लिए साइड-विंडो पर सिंगल ग्लास पैनल लगाया गया है.

AI से चलेगी Honda की इलेक्ट्रिक कार! डिजाइन ऐसी कि उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगी लॉन्च?

कब आएगी ये धांसू इलेक्ट्रिक कार?

होंडा साल 2026 में ग्लोबल मार्केट में अपनी नई ईवी सीरीज लेकर आ रही है. होंडा 0 सीरीज सबसे पहले नॉर्थ अमेरिकन मार्केट में लॉन्च की जाएगी. होंडा की कार पर बना नया H मार्क ये बताता है कि ऑटोमेकर दुनिया को एक न्यू जनरेशन ईवी देने की तैयारी में हैं. इस लग्जरी कार में लोगों के बैठने के लिए पूरा स्पेस और ड्राइव करने के लिए कई टेक्नोलॉजी मिलने वाली है.


AI से चलेगी Honda की इलेक्ट्रिक कार! डिजाइन ऐसी कि उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगी लॉन्च?

ये भी पढ़ें

Electric Scooter Season Sale: इलेक्ट्रिक स्कूटर पर घट गए दाम, नवरात्रि ऑफर में 25 हजार रुपये कम कीमत पर मिल रहा ये EV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Car AC Tips: कार स्टार्ट करने के कितने मिनट बाद चलाना चाहिए AC, क्या है सही तरीका?  
कार स्टार्ट करने के कितने मिनट बाद चलाना चाहिए AC, क्या है सही तरीका?  
दिल्ली-NCR वालों की लॉटरी! पुराने ट्रक-बस बदलो और पाओ 100% टैक्स छूट, सरकार ला रही योजना
दिल्ली-NCR वालों की लॉटरी! पुराने ट्रक-बस बदलो और पाओ 100% टैक्स छूट, सरकार ला रही योजना
जयपुर में AI सिग्नल का ट्रायल पास, अब खाली सड़क देख खुद रंग बदल लेगी ट्रैफिक लाइट
जयपुर में AI सिग्नल का ट्रायल पास, अब खाली सड़क देख खुद रंग बदल लेगी ट्रैफिक लाइट

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget