एक्सप्लोरर

तेज रफ्तार वाली Hero Xtreme 250R सिर्फ 20 हजार में हो जाएगी आपकी, हर महीने देनी होगी इतनी EMI

Hero Xtreme 250R on EMI: हीरो की इस बाइक में 250cc का लिक्विड-कूल्ड, DOHC, फोर-वॉल्व इंजन मिलता है. यह स्पोर्ट्स बाइक 0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ 3.25 सेकंड में पकड़ सकती है.

Hero Xtreme 250R on Down Payment and EMI: हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में अपनी स्पोर्ट्स बाइक Xtreme 250R को एक नए अपडेट के साथ लॉन्च किया है. इस बाइक की शुरुआती कीमत 1 लाख 80 हजार रुपये एक्स-शोरूम है. हीरो की इस बाइक को युवाओं के लिए एक खास स्पोर्टी लुक में डिजाइन किया गया है. अगर आप हीरो की इस बाइक को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार फुल पेमेंट न करके इस बाइक को फाइनेंस भी करा सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे आप इस बाइक को EMI पर खरीद सकते हैं.  

दिल्ली में Hero Xtreme 250R की ऑन-रोड कीमत की बात की जाए तो यह 2 लाख 8 हजार रुपये के करीब है. इसमें 15 हजार 900 रुपये का RTO चार्ज और 11 हजार 733 रुपये का इंश्योरेंट अमाउंट शामिल है. अगर आप हीरो की इस स्पोर्ट्स बाइक को 20 हजार रुपये की डाउन पेमेंट देकर खरीदते हैं तो आपको 1 लाख 88 हजार रुपये का बाइक लोन लेना होगा.

हर महीने कितनी EMI देनी होगी?

अगर बैंक 9 फीसदी ब्याज दर से 3 साल के लिए बाइक लोन पास कर देती है तो आपको 36 महीनों तक करीब 6700 रुपये की EMI देनी होगी. आपके लिए यह जानना जरूरी है कि ऑन-रोड कीमत शहरों और डीलरशिप के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. 

हीरो की इस स्पोर्ट्स बाइक में मिलते हैं ये फीचर्स

Hero Xtreme 250R बाइक में 250cc का लिक्विड-कूल्ड, DOHC, फोर-वॉल्व इंजन मिलता है. Hero Xtreme 250R इंजन 30bhp की पावर और 25Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. यह 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है, जोकि 0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ 3.25 सेकंड में पकड़ सकती है. हीरो एक्सट्रीम 250R बाइक में 43mm अपसाइड-डाउन फोर्क्स और रियर में प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन है. बेहतर सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS और 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.

किन बाइक्स से मुकाबला? 

हीरो एक्सट्रीम 250R का सीधा मुकाबला बजाज पल्सर N250 और सुजुकी जिक्सर 250 जैसी बाइक्स से होगा. इसकी कीमत और फीचर्स इस सेगमेंट में बाइक को मजबूत दावेदार बनाते हैं. हीरो एक्सट्रीम 250R का डिजाइन और आधुनिक फीचर्स इसे युवा बाइक प्रेमियों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. 

यह भी पढ़ें:-

40 हजार कमाने वाला भी खरीद सकता है MG Windsor EV, हर महीने बस इतनी देनी होगी EMI, समझे पूरा कैलकुलेशन 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget