एक्सप्लोरर

Hero Motocorp Sales Report: पिछले महीने हीरो मोटोकॉर्प की सेल्स में आई उछाल, कंपनी ने बेच डाली इतनी गाड़ियां

हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में से एक हीरो एचएफ डीलक्स का 2023 वर्जन बाजार में लांच किया है, जिसमें कई बदलाव के साथ इसे अधिक सुविधाजनक बना दिया गया है.

Hero Motocorp: हीरो मोटोकॉर्प ने मई 2023 में 519,474 यूनिट्स की बिक्री की. जिसमें साल-दर-साल 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कंपनी को भरोसा है कि आने वाले महीनों में भी सेल्स में यह बढ़त जारी रहेगी. अगले कुछ महीनों में कंपनी देश में कुछ नए मॉडल्स की लॉन्चिंग करने वाली है. जिससे बिक्री में और अधिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. 

कितनी हुई बिक्री

हीरो मोटोकॉर्प ने मई 2022 के 486,704 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि मई 2023 में 519,474 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, इसमें 7 प्रतिशत का इजाफा देखा गया है. लेकिन स्कूटर सेगमेंट की बिक्री में मई 2023 की तुलना में 34,458 यूनिट्स की तुलना में 30,138 यूनिट्स की बिक्री के साथ कमी देखी गई है.  हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले महीने निर्यात में भी गिरावट दर्ज की है, जिसमें मई 2022 के 20,238 यूनिट्स की तुलना में मई 2023 में 11,165 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया.

नए मानकों के अनुसार अपडेट हुआ इंजन

नए ओबीडी मानदंडों और 1 अप्रैल, 2023 से अनिवार्य किए गए E20 मानदंड के अनुसार हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले महीने OBD-II और E20 का पालन करने वाले 2023 XPulse 200 4V को लॉन्च किया है. इसके अलावा कंपनी ने अपने ग्लोबल बिजनेस को बढ़ाने के प्लान के अनुसार मध्य अमेरिका के कोस्टा रिका में मोटोस्पोर्ट एसए में अपनी भागीदारी की घोषणा की है. 

हीरो एचएफ डीलक्स हुई लॉन्च

हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में से एक हीरो एचएफ डीलक्स का 2023 वर्जन बाजार में लांच किया है, जिसमें कई डिजाइन एलिमेंट्स में बदलाव के साथ इसे अधिक सुविधाजनक बना दिया गया है. साथ ही यह बाइक अब ज्यादा माइलेज भी देगी. इसके अलावा कंपनी जल्द ही हार्ले डेविडसन की साझेदारी में एक नई मिड वेट बाइक की भी लॉन्चिंग करने वाली है.

यह भी पढ़ें :- हीरो ने लॉन्च की नई एचएफ डीलक्स, जानिए क्या हुआ है बदलाव

पिछले महीने इन कंपनियों के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर टूट पड़े गाहक!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget