एक्सप्लोरर

Hero Karizma XMR210: 29 अगस्त को लॉन्च होगी हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210, कंपनी ने टीजर में दिखा फ्रंट लुक

नई हीरो करिज्मा एक्सएमआर की एक्स शोरूम कीमत 1.60 लाख रुपये से 1.90 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है. लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला यामाहा R15 V4, बजाज पल्सर RS200 जैसे मॉडलों से हो सकता है.

Hero New Bike: हीरो मोटोकॉर्प 29 अगस्त को अपने करिज्मा एक्सएमआर मॉडल की भारतीय बाजार में वापसी करेगी. इसके लिए कंपनी ने ग्राहकों के बीच उत्साह बढ़ाने के लिए बनाए रखने के लिए इस मोटरसाइकिल का टीजर जारी किया है. कंपनी लॉन्च से पहले इस बाइक की डिटेल्स का खुलासा धीरे धीरे करके कर रही है. इस बाइक के पहले टीज़र में इसके सिल्हूट को दिखाया गया था, जबकि नए टीज़र में इसके हेडलैंप की डिटेल्स सामने आई हैं. इसमें एक 210cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा. हालांकि अभी अन्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है. इसमें लगभग 25bhp का पॉवर आउटपुट मिलने की उम्मीद है. 

कैसा है फ्रंट लुक 

पिछले टीज़र में इस बाइक का अग्रेसिव सिल्हूट स्टाइल देखने को मिला था. जबकि नए एक टीज़र में एक फुल एलईडी हेडलैंप और दोनों तरफ एंगुलर डीआरएल देखने को मिले थे. इंटरनेट पर सामने आए स्पाई शॉट्स के अनुसार आने वाली बाइक में पुरानी करिज्मा ZMR के समान एक स्मूथ और स्पोर्टियर फेयरिंग के साथ फुल फेयर डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिला था. बाइक की एलईडी हेडलाइट एक्सट्रीम 200S के समान दिखता है, जो बिल्ट-इन एलईडी डीआरएल और इंडिकेटर्स के बड़ा है. इसमें एक क्लिप-ऑन हैंडलबार, एक मजबूत फ्यूल टैंक, स्प्लिट सीट्स, अलॉय व्हील्स, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और अन्य फीचर्स मिल सकते हैं. 

नए प्लेटफार्म पर होगी आधारित 

फिलहाल कंपनी ने अभी तक इस बाइक के बारे में कोई खास जानकारी शेयर नहीं की है. लेकिन एक अनुमान के मुताबिक करिज्मा एक्सएमआर को स्टील ट्रेलिस फ्रेम और बॉक्स-स्टाइल स्विंगआर्म के साथ एक नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. यह कंपनी की पहली 210cc लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आने वाली बाइक होगी. इसमें करीब 25bhp पॉवर और 30Nm टॉर्क मिलने की उम्मीद है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलने की संभावना है. 

कीमत और मुकाबला 

नई हीरो करिज्मा एक्सएमआर की एक्स शोरूम कीमत 1.60 लाख रुपये से 1.90 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है. लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला यामाहा R15 V4, बजाज पल्सर RS200 जैसे मॉडलों से हो सकता है.

यह भी पढ़ें :- जानिए कितनी सुरक्षित है आपकी कार, देखिए भारत की सबसे लोकप्रिय 10 कारों की ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget