एक्सप्लोरर

Electric Scooters: हीरो का फ्यूचर प्लान, किफायती कीमतों पर लॉन्च किए जाएंगे Vida के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

Electric Scooters in India: हीरो मोटोकॉर्प ने विदा इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में शुरुआत की थी. अब कंपनी किफायती दामों में नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लाने पर फोकस कर रही है.

Hero MotoCorp Electric Scooters: हीरो मोटोकॉर्प पेट्रोल-इंजन पावर्ड टू-व्हीलर के बाद अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी अपनी पकड़ बनाने की तैयारी कर रही है. कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में Vida V1 प्रो को सेल के लिए उतार चुकी है. अब हीरो मोटोकॉर्प अपने ईवी पोर्टफोलियो में और भी मॉडल को शामिल करना चाहती है. हीरो नए ईवी मॉडल्स को अगले साल 2025 में किफायती दामों के साथ लाने वाली है.

हीरो मोटोकॉर्प लाएगी नए इलेक्ट्रिक स्कूटर

हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ निरंजन गुप्ता ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि कंपनी अगले साल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अफोर्डेबल मॉडल्स लाने वाली है. कंपनी के सीईओ ने आगे कहा कि हम ईवी सेगमेंट में लीडरशिप बनाना चाहते हैं. इसके लिए हम हमारे ईवी पोर्टफोलियो को काफी पावरफुल बनाएंगे. अभी के समय में हमारे पास Vida V1 प्रो मौजूद है.

निरंजन गुप्ता ने आगे कहा कि हीरो मोटोकॉर्प घरेलू टू-व्हीलर मार्केट पर तो ध्यान दे ही रही है. इसके साथ ही हम इंटरनेशनल मार्केट में भी इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज के साथ डेब्यू करना चाहते हैं. कंपनी अगले साल के शुरुआती छह महीनों में ही नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने पर फोकस कर रही है.

हीरो ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कराई Vida की एंट्री

हीरो मोटोकॉर्प विदा को अपने सब-ब्रांड के तौर पर मार्केट में लेकर आई, जिसे खासतौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट के लिए ही लॉन्च किया गया है. Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की प्राइस-रेंज एक लाख रुपये से 1.5 लाख रुपये के बीच है.

हीरो मोटोकॉर्प की राइवल कंपनी

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कई कंपनी शामिल हैं. ओला इलेक्ट्रिक और एथर एनर्जी के स्कूटर इस सेगमेंट में आ रहे हैं. इन कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर एक लाख रुपये की प्राइस-रेंज में आते हैं. हीरो मोटोकॉर्प की विदा भी अब इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तरफ आगे बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें

Discount Offer: इन 4-सीटर और 5-सीटर SUVs पर डिस्काउंट ऑफर, 3.3 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब सफर होगा और भी लग्जरी, Force की नई 16-सीटर वैन में मिलेंगे प्रीमियम कार जैसे फीचर्स
अब सफर होगा और भी लग्जरी, Force की नई 16-सीटर वैन में मिलेंगे प्रीमियम कार जैसे फीचर्स
Avoid Dealer Fraud: शोरूम पर गाड़ी खरीदते वक्त आरटीओ और इंश्योरेंस में ऐसे घपला करते हैं डीलर, इन बातों का रखें ध्यान
शोरूम पर गाड़ी खरीदते वक्त आरटीओ और इंश्योरेंस में ऐसे घपला करते हैं डीलर, इन बातों का रखें ध्यान
Maruti की सबसे बड़ी Safety चिंता खत्म? नई Brezza ने BNCAP में हासिल की 5-Star Rating
Maruti की सबसे बड़ी Safety चिंता खत्म? नई Brezza ने BNCAP में हासिल की 5-Star Rating
5 लाख रुपये के बजट में कार खरीदना है? ये 4 मॉडल आपका कन्फ्यूजन कर देंगे दूर
5 लाख रुपये के बजट में कार खरीदना है? ये 4 मॉडल आपका कन्फ्यूजन कर देंगे दूर

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget