एक्सप्लोरर

Hero Motocorp ने दिया ग्राहकों को झटका, 3 हजार रुपये तक बढ़ेंगे सभी मॉडल्स के दाम

Hero Motocorp ने ऐलान किया है कि कंपनी अगले हफ्ते से अपने सभी मॉडल्स की कीमत बढ़ाने जा रही है. वाहन की लागत में हो रही वृद्धि के चलते हीरो अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा रही है.

देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अपने ग्राहकों को झटका देने जा रही है. कंपनी ने ऐलान किया है कि अगले हफ्ते से वह अपने सभी मॉडल्स की कीमत में  तीन हजार रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी. हीरो ने इस बढ़ती कीमत का कारण बढ़ती लागत को बताया है. हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में कहा कि कंपनी 20 सितंबर 2021 से अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर्स की एक्स-शोरूम कीमतों में इजाफा करेगी.

3000 रुपये तक बढ़ेंगी प्राइस
हीरो की तरफ से दिए गए एक बयान के मुताबिक जिंसों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए कीमत बढ़ानी अब जरूरी हो गई है. कंपनी ने कहा कि मोटरसाइकिल और स्कूटर की प्राइस में बढ़ोतरी 3,000 रुपये तक की होगी और बढ़ोतरी की सही मात्रा मॉडल और बाजार पर निर्भर करेगी. इस साल ये तीसरा मौका है जब कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को महंगा कर रही है. 

तीसरी बार हो रहा कीमत में इजाफा
इससे पहले कंपनी ने लागत में वृद्धि का हवाला देते हुए जनवरी में अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर्स के दाम 1,500 रुपये तक बढ़ा दिए थे. इसके बाद अप्रैल 2021 में फिर से कीमत में 2,500 रुपये का इजाफा किया था.  हीरो मोटोकॉर्प घरेलू बाजार में कई तरह की बाइक और स्कूटर की बिक्री करती है. पिछले महीने घरेलू बाजार में कंपनी की होल बिक्री 4,31,137 यूनिट रही, जो पिछले साल के इसी महीने में 5,68,674 यूनिट थी.

इस वजह से बढ़ रहे दाम
पिछले एक साल में स्टील और मेटल जैसे अलग-अलग कंपोनेंट्स की कीमतों में इजाफा हुआ है. इससे वाहन निर्माताओं की लागत में भी बढ़ोतरी हुई है. इस महीने की शुरुआत में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने सेलेरियो को छोड़कर अपने सभी मॉडल्स के दाम 1.9 फीसदी तक बढ़ाए थे. 

ये भी पढ़ें

Okaya ने भारत में लॉन्च किए ये दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में 80 KM तक की देते हैं रेंज

TVS Raider 125 बाइक की भारत में हुई एंट्री, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन के बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एलन मस्क से पहले कौन-कौन बना चुका उड़ने वाली कार, क्यों नहीं हुए सफल?
एलन मस्क से पहले कौन-कौन बना चुका उड़ने वाली कार, क्यों नहीं हुए सफल?
कार चोरी की FIR में मामूली देरी पर क्लेम किया खारिज, अब देने होंगे 5 लाख!
कार चोरी की FIR में मामूली देरी पर क्लेम किया खारिज, अब देने होंगे 5 लाख!
Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, 16.9 लाख कीमत और 29kmpl का तगड़ा माइलेज
Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, 16.9 लाख कीमत और 29kmpl का तगड़ा माइलेज
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget