एक्सप्लोरर

Hero Glamour Xtec Launch: नए एडवांस नेविगेशन फीचर्स के साथ लॉन्च हुई हीरो ग्लैमर Xtec

Hero Glamour Xtec Launch: हीरो मोटोकॉर्प ने आकर्षक लुक और एडवांस फीचर्स के साथ ग्लैमर Xtec के दो वेरिएंट निकाले हैं. ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 78,900 रुपये और डिस्क ब्रेक की कीमत 83,500 रुपये है.

Hero Glamour Xtec Launch: देश की दिग्गज टू-व्हीलर्स कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी बाइक ग्लैमर Xtec (Glamour Xtec) को कई नए एडवांस फीचर्स के साथ मार्केट में लॉन्च किया है. नए आकर्षक लुक और एडवांस्ड नेविगेशन फीचर्स के साथ इस बाइक को कल बाजार में पेश किया गया. कंपनी ने इसे ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक दो वेरिएंट में निकाला है. ग्लैमर बाइक का पिछला मॉडल जहां 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता था वहीं कंपनी का दावा है कि नए मॉडल में इसका माइलेज 7 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा. 

कंपनी के अनुसार ग्लैमर Xtec में 125cc की कैपेसिटी का XSens प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है. जो कि 10.7 BHP की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. साथ ही इसका ये इंजन ऑटो सेल टेक्नोलॉजी से भी लैस है. इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 78,900 रुपये  और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 83,500 रुपये रखी गई है. आइए जानते हैं क्या है इस बाइक के नए फीचर्स.  

कॉल और SMS अलर्ट के साथ गूगल मैप कनेक्टिविटी भी है मौजूद 

हीरो मोटोकॉर्प ने नई ग्लैमर Xtec में कई एडवांस्ड नेविगेशन फीचर्स जोड़े हैं. इस बाइक में कॉल और SMS अलर्ट के साथ गूगल मैप कनेक्टिविटी भी मिलती है. इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फंक्शन, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सिस्टम और 'इंटीग्रेटेड USB चार्जिंग' का ऑप्शन भी मिलता है. साथ ही इस नई ग्लैमर में हाई-लेवल क्लस्टर में गियर पोजीशन इंडिकेटर, इको मोड, टैकोमीटर और रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर (RTMi) भी दिया गया है. 

साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ सिस्टम से है लैस 

​​​​​नई ग्लैमर Xtec मोटरसाइकिल साइड-स्टैंड विजुअल इंडिकेशन के साथ साथ इस सेगमेंट में पहली बार 'साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ' सिस्टम से भी लैस है. साथ ही इसमें बैंक-एंगल-सेंसर का फीचर भी जोड़ा गया है जो बाइक के गिरने पर इंजन को बंद कर देता है. इसके पिछले हिस्से में 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन और अगले हिस्से में 240 mm डिस्क ब्रेक दिया गया है. इसके अलावा 180 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस भी दिया गया है. 

LED हेडलैंप के साथ बेहतर लाइटिंग भी है मौजूद 

कंपनी ने ग्लैमर Xtec में इसके स्टाइल और डिजाइन में भी कई बदलाव किए हैं. इसमें LED हेडलैंप के साथ बेहतर लाइटिंग का फीचर भी मौजूद है. कंपनी ने दावा किया है कि इस सेगमेंट की अन्य बाइक्स के मुकाबले ग्लैमर Xtec लगभग 34% ज्यादा लाइटिंग देती है. इसके अलावा बाइक में 3D ब्रांडिंग, रिम टेप और ब्लू एक्सेंट इसके लुक को और भी आकर्षक बनाते हैं.

यह भी पढ़ें 

Long Distance Driving: लंबी ड्राइविंग को आरामदायक बना देते हैं ये फीचर्स, नहीं होने देते थकान

Tips: बीच रास्ते में जब ट्यूबलेस टायर हो जाए पंक्चर तो मिनटों में ऐसे करें ठीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे पता करें कि आपकी कार या बाइक E20 फ्यूल को करती है सपोर्ट? ऐसे हासिल करें जानकारी
कैसे पता करें कि आपकी कार या बाइक E20 फ्यूल को करती है सपोर्ट? ऐसे हासिल करें जानकारी
e-Challan भरने के बाद भी रिकॉर्ड में दिख रहा Pending? ऐसे मिनटों में करें ठीक
e-Challan भरने के बाद भी रिकॉर्ड में दिख रहा Pending? ऐसे मिनटों में करें ठीक
683 KM रेंज वाली ये EV मिल रही 2.50 लाख रुपये सस्ती, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ये फीचर भी
683 KM रेंज वाली ये EV मिल रही 2.50 लाख रुपये सस्ती, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ये फीचर भी
500KM+ रेंज या दमदार फीचर्स, किस Electric SUV में मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?
500KM+ रेंज या दमदार फीचर्स, किस Electric SUV में मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget