एक्सप्लोरर

Tesla Car: आयात शुल्क घटा तो भारत में सस्ती हो जाएगी टेस्ला कार की कीमतें, इतने लाख रुपयों का आएगा अंतर

Tesla Update: पिछले दिनों भारत सरकार ने Tesla Inc. की कारों पर आयात शुल्क कम करने के संकेत दिए हैं. इसका असर इसकी कीमतों पर पड़ेगा. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और कितनी कम हो जाएंगी इसकी कीमतें.

Tesla Update: भारत में लोग काफी समय से Tesla की इलेक्ट्रिक कारों का इंतजार कर रहे हैं. कंपनी भारत में अपनी कार लाने को तैयार है, लेकिन इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर मामला फंसा हुआ है. इस बीच पिछले दिनों भारत सरकार ने Tesla Inc. की कारों पर आयात शुल्क (Import Duty) कम करने के संकेत दिए हैं. इस फैसले का असर इस कार की कीमतों पर पड़ेगा. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और कितनी कम हो जाएंगी इसकी कीमतें.

इसलिए हो रही है देरी

दरअसल, भारत में कारों के आयात पर वसूला जाने वाला टैक्स काफी अधिक है. इलेक्ट्रिक कार के मामले में भी आयात शुल्क ज्यादा है. भारत में अभी 30 लाख रुपये तक की कीमत वाली कार पर 60 प्रतिशत तक का आयात शुल्क लगता है, जबकि इससे अधिक कीमत वाली कार पर यह शुल्क 100 पर्सेंट तक पहुंच जाता है. टेस्ला के कार की कीमत करीब 30 लाख रुपये से शुरू होकर 97.1 लाख रुपये तक है. कंपनी के अभी 4 मॉडल (Model 3, Model Y, Model X और Model S) बाजार में हैं.

इसमें सबसे कम कीमत Model 3 (30 से 42.5 लाख रुपये) की है. अगर मौजूदा आयात शुल्क के हिसाब से आंकलन करें तो Tesla की सबसे सस्ती कार 60 प्रतिशत शुल्क के बाद 48 लाख रुपये की हो जाएगी. अब अगर इसके हायर वैरिएंट की बात करें तो इसकी कीमत अमेरिका में करीब 37.34 लाख रुपये है. इस पर अगर 100 पर्सेंट आयात शुल्क लगता है तो यह कार करीब 75.5 लाख रुपये की हो जाएगी. ऐसे में इसे खरीदना सबके बस की बात नहीं होगी. इसी को लेकर पेच फंसा हुआ है.

कंपनी शुरू से टैक्स कम करने की कर रही मांग

बता दें कि टेस्ला भारत में आने की तैयारी के बाद से ही सरकार से आयात शुल्क कम करने की मांग कर रही है. कंपनी ने परिवहन और उद्योग मंत्रालय से इलेक्ट्रिक कारों पर लगने वाले 100 पर्सेंट आयात शुल्क को 40 फीसदी तक कम करने की मांग की थी. इसे लेकर एलन मस्क ने भी ट्वीट किया था और कहा था कि भारत में आयात शुल्क दुनिया में सबसे ज्यादा है. सूत्रों के अनुसार, टेस्ला ने पीएम से भी इसे लेकर मांग की थी. पिछले दिनों सरकार ने आयात शुल्क कम करने के संकेत दिए हैं.

अगर घटा शुल्क तो इतनी कीमतें होंगी कम

अब अगर सरकार आयात शुल्क में 10 प्रतिशत की भी छूट देती है तो भारत में Model 3 के बेस मॉडल की कीमत करीब 45 लाख रुपये हो जाएगी, जबकि 20 प्रतिशत टैक्स कटौती होने पर यह कीमत करीब 42 लाख हो जाएगी. अगर Model 3 के टॉप वैरिएंट की बात करें तो 10 पर्सेंट टैक्स घटने के बाद इसकी कीमत करीब 80.75 लाख रुपये हो जाएगी. वहीं 20 प्रतिशत शुल्क घटने पर यह कार 76.5 लाख रुपये तक में मिलेगी.

ये भी पढ़ें

Car Driving: लंबे सफर पर जाने का है इरादा, पहले जान लें आपकी कार में ये फीचर्स हैं या नहीं?

Auto Update: बाइक लेने वालों के लिए अच्छी खबर, Enigma दिवाली पर लॉन्च करेगी Cafe Racer बाइक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MINI Cooper Oxford Edition लॉन्च, 204 HP पावर और खास British Look
MINI Cooper Oxford Edition लॉन्च, 204 HP पावर और खास British Look
नई Audi Q3 में क्या है खास? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई Audi Q3 में क्या है खास? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget