एक्सप्लोरर

गूगल मैप पर आंख मूंदकर भरोसा करना पड़ा भारी, धड़ाम से नाले में जा गिरी कार, फिर हुआ ये

केरल में तीन लोगों को गूगल मैप उस दौरान फॉलो करना भारी पड़ गया जब उनकी कार एक संकरे पुल पर चली गई. जब ड्राइवर ने पुल पर ब्रेक लगाने की कोशिश की तो कार 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी.

Car Falls Into River After Following Google Maps: टेक्नोलॉजी पर आंख मूंदकर भरोसा करना आपके लिए भारी पड़ सकता है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि केरल से एक घटना सामने आई है, जहां गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहे तीन लोगों की कार नाले में गिर गई और बाद में रेस्क्यू टीम की मदद से कार में मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया. 

दरअसल, यह घटना बवाली मकाम के पास की बताई जा रही है. घायल लोगों की पहचान चिकमगलुरु के निवासियों के तौर पर की गई है जो कि पुलपल्ली जा रहे थे. उसी दौरान उनकी गाड़ी एक संकरे पुल पर चली गई, जो कि सिर्फ पैदल यात्रियों के लिए था. जैसे ही उन लोगों ने संकरे रास्ते से निकलने की कोशिश की कार 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी. हालांकि रेस्क्यू की टीम जानकारी मिलने के साथ ही तुरंत वहां पहुंच गई.

15 फीट नीचे नाले में जा गिरी कार

घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया और फायर रेस्क्यू सर्विस एंबुलेंस की ओर से वायनाड के मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया. जानकारी के मुताबिक, जब ड्राइवर को लगा कि पुल वाहन के लिए बहुत ज्यादा संकरा तो उसने ब्रेक लगाने की कोशिश की, उसकी यही कोशिश भारी पड़ गई और कार 15 फीट नीचे नाले में गिर गई. 

इससे पहले भी केरल में इस तरह की घटना देखने को मिली थी, जब दो युवकों को ‘गूगल मैप्स’ पर भरोसा करना भारी पड़ गया था. केरल के कासरगोड जिले में गूगल मैप्स का उपयोग करके अस्पताल का रास्ता तलाश रहे दो युवक अपनी कार को उफनती नदी में लेकर चले गए, लेकिन वाहन के एक पेड़ से फंस जाने के कारण  दोनों की जान बच गई. अग्निशमन दल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रस्सियों की सहायता से दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया. 

यह भी पढ़ें:-

सड़क पर दौड़ती दिखी जाह्नवी कपूर की ये ब्रांड न्यू कार, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने साल में खराब हो जाते हैं कार के सस्पेंशन, कब बदल लेने चाहिए
कितने साल में खराब हो जाते हैं कार के सस्पेंशन, कब बदल लेने चाहिए
चलती कार में इंजन स्टॉप बटन तब जाए तो क्या होगा, जान लें?
चलती कार में इंजन स्टॉप बटन तब जाए तो क्या होगा, जान लें?
कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
कार के AC में बाहर की हवा लें या अंदर की, कब कौन सा मोड बेहतर?
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget