एक्सप्लोरर

गर्मियों से पहले कार में करवा लें ये बदलाव, पूरे सीज़न नहीं होगी कोई परेशानी

गर्मियां आते ही कार में एसी की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है. ऐसे में गर्मियों के शुरु होने से पहले ही आपको कार का एसी दुरुस्त करवा लेना चाहिए. गर्मी आने से पहले आपको अपनी कार में ये जरूरी बदलाव करवा लेने चाहिए.

सर्दियों में फरवरी आखिरी महीना होता है. फरवरी खत्म होने के साथ ही ठंड भी गायब हो जाती है और गर्मियों का मौसम बस एक महीने ही दूर होता है. ऐसे में में हमें कई जरूरी बदलाव समय रहते ही करा लेने चाहिए. इन्ही जरूरी कामों में शामिल हैं कार की सर्विस और सीजन के हिसाब से कुछ खास बदलाव. जिन लोगों के पास अपनी कार है उन्हें गर्मियां शुरु होने से पहले ही कार को दुरुस्त करवा लेना चाहिए. ताकि पूरे सीजन आपको कार चलाने में किसी तरह की दिक्कत ना आए. गर्मियों का मौसम आते ही काफी मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं. ऐसे में आपको गर्मियों से पहले ही अपनी कार में ऐसे बदलाव करवा लेने चाहिए जो जरूरी हैं. आइये जानते हैं कैसे आप अपनी कार को फिट बना सकते हैं.

कार का AC- फरवरी से ही कड़ाके की धूप निकलने लगती है ऐसे में कार में अगर एसी ठीक से काम नहीं कर रहा हो तो काफी परेशानी होती है. ऐसे में गर्मियों के शुरु होने से पहले ही आपको कार का एसी ठीक करा लेना चाहिए. तेज धूप में एसी की बहुत जरूरत होती है. AC के साथ ही आप कार के कूलेंट को भी चेक करवा लें.

कार का कूलेंट- गर्मियों के आने से पहले आपको कार का कूलेंट भी चेक करवा लेना चाहिए. अगर कार के इंजन का कूलेंट खत्म हो गया है तो आपको इसे चेंज करवा लेना चाहिए. आपको बता दें कि कूलेंट खत्म होने से आपकी कार का इंजन भी खराब हो सकता है और उसमें आग भी लग सकती है. इसलिए गर्मियों के शुरु होने से पहले कूलेंट जरूर चेक करा लेना चाहिए.

कार के टायर्स- अगर आप डेली लंबा सफर करते हैं तो कार के टायर्स का भी समय समय पर ध्यान रखना जरूरी है. तेज गर्मियों में कार के टायर्स पर ज्यादा असर पड़ता है. ऐसे में टायर के फटने का भी डर बना रहता है. बेहतर होगा कि आप गर्मियों के शुरु होने से पहले अपनी कार के टायर जरूर चेक करवा लें. अगर टायर घिस गए हों तो तुरंत बदलवा लेना चाहिए.

कार की सर्विसिंग- गर्मियों का मौसम शुरू होने से पहले आपको कार की सर्विस भी करवा लेनी चाहिए. अगर आप लंबे समय तक बिना सर्विस के कार चलाते हैं तो इंजन और पिस्टन में किसी तरह की दिक्कत आ सकती है. इसलिए सर्विसिंग के दौरान कार को ठीक के चेक करवा लेना चाहिए.

कार की वायरिंग- समय समय पर आपको कार की वायरिंग भी चेक करवा लेनी चाहिए. सर्दियों में जाम होने की वजह से कई बार वायरिंग टूट जाती है या ज्यादा गर्मी पड़ने से भी कार की इलेक्ट्रॉनिक वायरिंग पिघल जाती है. ऐसे में कार के कई जरूरी फीचर्स बंद हो सकते हैं. इसलिए बेहतर होगा आप समय समय पर कार की वायरिंग भी चेक करते रहें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 1 नवंबर से बड़ा बदलाव, BS6 नहीं तो एंट्री बंद
दिल्ली में 1 नवंबर से बड़ा बदलाव, BS6 नहीं तो एंट्री बंद
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
पितृ पक्ष में Car या Property की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- 'यूपी में चुनाव हैं इसलिए तोड़ी सहारनपुर की मस्जिद'
सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- 'यूपी में चुनाव हैं इसलिए तोड़ी सहारनपुर की मस्जिद'
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
Embed widget