एक्सप्लोरर

Rahul Dravid Car: राहुल द्रविड़ की किस कार को ऑटो ने मारी टक्कर? कीमत से फीचर्स तक जानें सब

Rahul Dravid Car Accident: बेंगलुरु के कनिंघम रोड पर खड़ी राहुल द्रविड़ की हुंडई क्रेटा SUV को पीछे से आ रहे एक लोडिंग ऑटो ने टक्कर मार दी. उस दौरान राहुल द्रविड़ की कार पार्किंग में खड़ी थी.

Rahul Dravid Car Accident: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ मंगलवार (4 फरवरी 2025) शाम को सड़क हादसे का शिकार हो गए, हालांकि यह हादसा ज्यादा बड़ा नहीं था. दरअसल, राहुल द्रविड़ की कार को एक मालवाहक ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में राहुल द्रविड़ को ऑटो ड्राइवर से बहस करते हुए देखा जा रहा है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, 4 फरवरी 2025 को बेंगलुरु के कनिंघम रोड पर खड़ी राहुल द्रविड़ की हुंडई क्रेटा SUV को पीछे से आ रहे एक लोडिंग ऑटो ने टक्कर मार दी. उस दौरान राहुल द्रविड़ की कार पार्किंग में खड़ी थी. इस टक्कर के कारण उनकी कार आगे खड़ी दूसरी कार से जा भिड़ी. इस पूरी घटना के बाद द्रविड़ काफी नाराज नजर आए और दोनों के बीच कुछ देर तीखी बातचीत हुई. 

कितने रुपये की आती है Hyundai Creta SUV?

हुंडई क्रेटा कंपनी की पॉपुलर कार है, जोकि मोस्ट सेलिंग है.  क्रेटा के बेस मॉडल की कीमत 11 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 20.30 लाख रुपये एक्स-शोरूम है. हुंडई क्रेटा 1.5-लीटर के तीन इंजन वेरिएंट्स के साथ मार्केट में उपलब्ध है. इस कार में नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, एक टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया है.

क्रेटा में मिलते हैं ये फीचर्स

रिवाइज्ड क्रेटा में 6-स्पीड मैनुअल, इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (IVT), 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन दिए गए हैं. हुंडई क्रेटा में आपको ADAS लेवल-2, 360 डिग्री कैमरा, पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंंटिलेटेड सीटें और बहुत कुछ शामिल हैं. जबकि इंफोटेनमेंट सिस्टम को ज्यादा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट किया गया है.

यह भी पढ़ें:-

कितने डाउन पेमेंट पर आपकी हो जाएगी देश की सबसे सस्ती EV? यहां जान लें EMI का हिसाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget