एक्सप्लोरर

सर्दी से पहले 5 कार मेंटिनेंस टिप्स, ठंड में आपकी कार रहेगी एकदम फिट

सर्दियों में कार में होने वाली दिक्कतों से बचना है तो फॉलो करें ये स्पेशल टिप्स. आपकी कार हमेशा रहेगी फिट.

सर्दियां आते ही कार में कई तरह की दिक्कत आने लगती हैं. कार के स्टार्ट होने से लेकर पिकअप, हॉर्न और लाइट्स भी ठीक से काम नहीं करती. ठंड में कार के कई पार्ट्स जाम हो जाते हैं ऐसे में अगर आपने अपनी कार का मौसम के हिसाब से खास ख्याल नहीं रखा तो आपकी गाड़ी कहीं भी धोखा दे सकती है. वैसे भी अब बहुत जल्दी ठंड शुरु होने वाली है. ऐसे में आप अपनी कार के मेंटिनेंस का खास ख्याल रखें. आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स दे रहे हैं, जिससे आप सर्दियों में कार में आने वाली समस्याओं से बच सकते हैं. आइये जानते हैं ऐसी कार की 5 टिप्स

1- कार की सर्विस

कोई भी मौसम हो अगर आप अपनी कार सर्विस समय पर करवाते हैं तो बहुत सी परेशानियों से बच सकते हैं. ठंड में अक्सर जब ऑफिस के लिए निकलो और कार स्टार्ट न हो तो आप समझ सकते हैं कितना गुस्सा आता है. ये परेशानी उन लोगों को सबसे ज्यादा होती है जो ठीक से कार की सर्विस नहीं करवाते. अगर आप सर्दियों में कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं तो कार की सर्विस जरूर करवा लें.

2- टायर्स की देखभाल

वैसे तो आपको कार के टायर्स का हमेशा ध्यान रखना चाहिए. लेकिन सर्दियों के मौसम में खास ख्याल रखने की जरूरत है. ठंड में अगर टायरों में हवा का प्रेशर कम है तो गाड़ी के फिसलने का डर ज्यादा रहता है. सर्दियों में सड़क पर होने वाली नमी से ऐसा ज्यादा होता है. इसलिए लंबी दूरी पर जाने से पहले टायर्स जरूर चेक करवा लें. अगर टायर में कही क्रैक हो, ज्यादा घिस गए हों तो बदलवा लेने चाहिए.

3- बैटरी चेक करते रहें

लाइट्स और होर्न का ठीक होना भी सर्दियों के लिए बहुत जरूरी हैं. ठंड शुरु होते ही आपको अपनी कार की बैटरी जरूर चेक करवा लेनी चाहिए. अगर बैटरी 3 साल से ज्यादा पुरानी है तो उसे बदलवा लें. कही कहीं सफर करते वक्त कार की लाइट्स डिम हो गईं हो या फिर हॉर्न बजाते समय आवाज ठीक तरह से नहीं आ रही है तो इसका मतलब है कि बैटरी खराब होना शुरू हो गई है. आप इसे खुद भी चेक कर सकते हैं. बैटरी के टर्मिनल पर सफेद-पीला पाउडर जैसा जमा हो तो उसे गर्म पानी और किसी हार्ड ब्रश से साफ कर लें.

4- चेक करें कूलेंट

कार के कूलेंट को एंटीफ्रिद कहते हैं. सर्दियों के मौसम में कूलेंट का सही काम करना भी जरूरी है. ठंड में ये आपके इंजन को फ्रीज होने से बचाता है. कूलेंट का काम सिर्फ यह नहीं होता कि वह गर्म इंजन को ठंडा करता है बल्कि इंजन को नॉर्मल तापमान में रखता है. इसलिए किसी भी मौसम में कूलेंट का सही से काम करना जरुरी है.

5-इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच

सर्दियों में कई बार स्पार्क प्लग की वजह से भी कार स्टार्ट नहीं होती. इसलिए ठंड में कार का इलेक्ट्रिकल सिस्टम जैसे स्पार्क प्लग, लाइटिंग और वायरिंग को चेक करवा लें. स्पार्क प्लग की मदद से लंबे समय तक कार का इंजन चालू रखता है. सर्दियों में कार की लाइट्स का भी ख्याल रखें अगर आपको लग रहा है कि हेडलाइट्स और फॉग लाइट्स सही से काम नहीं कर रहीं तो इनकी वायरिंग की जांच करवाएं या फिर इन्हें तुरंत बदलवा लें.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tesla में AI का कमाल, हिंदी में होगी बातचीत
Tesla में AI का कमाल, हिंदी में होगी बातचीत
Google Maps Settings: Toll Tax से हो गए परेशान! गूगल मैप्स पर ऑन कर लें ये सेटिंग
Toll Tax से हो गए परेशान! गूगल मैप्स पर ऑन कर लें ये सेटिंग
5.75 लाख रुपये की बाइक, 3 मिनट में SOLD OUT, जानें दमदार फीचर्स
5.75 लाख रुपये की बाइक, 3 मिनट में SOLD OUT, जानें दमदार फीचर्स
अब छोटी-छोटी गलियों से भी निकलेगी बाइक एम्बुलेंस, जानिए खासियत
अब छोटी-छोटी गलियों से भी निकलेगी बाइक एम्बुलेंस, जानिए खासियत

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget