एक्सप्लोरर

FASTag Rules में बड़ा बदलाव, Toll Plaza पर नहीं लगेगी लंबी कतार, RBI ने जारी की गाइडलाइन्स

FASTag Rules Update By RBI: भारतीय रिजर्व बैंक ने नए फास्टैग नियम को लागू किया है, जिससे अब लोगों के फास्टैग अकाउंट रिचार्ज न करने पर भी टोल प्लाजा पर लाइन में नहीं लगना पड़ेगा.

New FASTag Rules: फास्टैग रूल्स को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. भारतीय रिजर्व बैंक ने लोगों की सहूलियत के लिए फास्टैग अकाउंट को ई-मेंडेट फ्रेमवर्क में शामिल कर लिया है. इससे अब लोगों को फास्टैग अकाउंट में पैसे खत्म होने पर भी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि फास्टैग अकाउंट में पैसे आपके बैंक अकाउंट से अपने आप ही ट्रांसफर हो जाएंगे.

क्या है फास्टैग का नया नियम?

भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरूवार, 22 जनवरी के दिन ई-मेंडेट फ्रेमवर्क में कुछ बदलाव किए. इस बदलाव के साथ ही फास्टैग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) में ऑटोमेटिक रिचार्ज का नियम लागू कर दिया है. इस ई-मेंडेट फ्रेमवर्क में ये नियम दिया गया है आपके जिस अकाउंट से फास्टैग अकाउंट में पैसे जोड़े जाएंगे, उसके लिए यूजर के पास 24 घंटे पहले ही नोटिफिकेशन आएगा. इसके बाद ही कस्टमर के अकाउंट से पैसे कटेंगे.

इस नए नियम के तहत आपको अपने फास्टैग अकाउंट में कम से कम राशि की एक लिमिट तय करनी होगी. इस लिमिट पर पहुंचते ही आपके बैंक खाते से पैसे कटकर आपके फास्टैग अकाउंट में अपने आप ही जुड़ जाएंगे. इससे लोगों के फास्टैग अकाउंट में रिचार्ज न करने के बाद भी पैसे रहेंगे.

टोल प्लाजा पर नहीं लगेगी लंबी कतार

टोल प्लाजा पर पहुंचकर जिन लोगों के फास्टैग अकाउंट में पैसे नहीं होते थे या वो लोग रिचार्ज करना भूल चाहते थे, तो उन लोगों को पैसे भरने के लिए टोल प्लाजा पर लाइन में खड़े होना पड़ता था. लेकिन अब आरबीआई के इस नए फास्टैग नियम के चलते लोगों को इस परेशानी से राहत मिलेगी. इसके साथ ही यूजर को फास्टैग अकाउंट को रिचार्ज करने के झंझट से भी छुटकारा मिल गया है.

KYC करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की तरफ से इससे पहले भी एक नया अपडेट जारी किया गया था.  इस नियम के तहत अगर किसी फास्टैग यूजर के अकाउंट को पांच साल या इससे ज्यादा का समय हो गया है, तो उसे अपने अकाउंट को बदलवाने की जरूरत है.

इसके अलावा अगर किसी फास्टैग यूजर के अकाउंट को तीन साल पूरे हो गए हैं, तो उन्हें दोबारा KYC करानी होगी. ऐसा न करने की स्थिति में यूजर के अकाउंट को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा. सरकार ने 31 अक्टूबर तक KYC कराने की समय सीमा निर्धारित की है.

ये भी पढ़ें

Upcoming Electric Cars: वॉल्वो हो या मर्सिडीज, ये कंपनियां प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च करने जा रहीं हैं इलेक्ट्रिक कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget