एक्सप्लोरर

EMotorad T-Rex Air: डिस्क ब्रेक के साथ आ गई नई इलेक्ट्रिक साइकिल, 50 किमी से ज्यादा की है रेंज, जानें कीमत

भारतीय मार्केट में एक नई इलेक्ट्रिक साइकिल ईमोटोराड टी-रेक्स एयर को लॉन्च कर दिया गया है. इस ई-साइकिल में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. साथ ही इसमें 50 किमी तक की रेंज मिल जाती है.

EMotorad T-Rex Air: इलेक्ट्रिक कार और इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बीच देश में एक नई इलेक्ट्रिक साइकिल भी लॉन्च हो गई है. ये शहर या सिटी राइड के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन मानी जा रही है. दरअसल, ईमोटोराड (EMotorad) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक साइकिल T-Rex Air को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इस ई-साइकिल में आपको 50 किमी से भी ज्यादा की रेंज भी मिल जाती है.

क्या है खास

इस नई इलेक्ट्रिक साइकिल T-Rex Air में कंपनी ने 27.5 इंच के पहिए उपलब्ध कराए हैं. वहीं इस साइकिल को कंपनी ने ऑरेंज ब्लेज और ट्रॉपिकल ग्रीन जैसे दो रंगों में बाजार में उतारा है. इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक साइकिल में हाई-टेंसिल स्टील फ्रेम के साथ फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क दिए गए हैं. साथ ही इस साइकिल के दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक दिए हुए हैं.

जोरदार हैं फीचर्स

अब इस इलेक्ट्रिक साइकिल के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें 5 इंच का LCD क्लस्टर प्रदान कराया है. इसकी मदद से राइडर्स को बैटरी, स्पीड के साथ पैडल असिस्ट लेवल और ओडोमीटर की जानकारी प्राप्त हो जाती है. साथ ही इसमें एक शानदार हॉर्न भी मुहैया कराया गया है. वहीं ये इलेक्ट्रिक साइकिल 2A चार्जर के साथ आती है. कंपनी के अनुसार इस बैटरी की मदद से ये इलेक्ट्रिक साइकिल 2 घंटे और 30 मिनट में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है.

जबरदस्त रेंज

इस नई इलेक्ट्रिक साइकिल T-Rex Air में कंपनी ने 250W का इलेक्ट्रिक मोटर प्रदान कराया है. साथ ही इसमें 10.2AH की रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी भी उपलब्ध कराई गई है. ये साइकिल 5-लेवल पेडल असिस्ट के साथ बाजार में मौजूद है.

इसकी मदद से ये इलेक्ट्रिक साइकिल 50 किमी से भी ज्यादा की रेंज प्रदान करती है. वहीं बैटरी डिस्चार्ज होने पर इसे आप एक गियर वाली साइकिल के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती है. इस इलेक्ट्रिक साइकिल में 25 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड भी प्रदान कराई गई है.

कितनी है कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईमोटोराड की इस इलेक्ट्रिक साइकिल T-Rex Air को कंपनी ने 34,999 रुपये की कीमत में उतारा है. वहीं इस साइकिल को आप बैटरी और गियर वाली साइकिल दोनों ही रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Yamaha Bike: अब बाइक चलाते समय नहीं बदलने पड़ेंगे गियर, यामाहा ला रही नई टेक्नोलॉजी, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
Tata Sierra EV के सामने क्यों फीकी पड़ सकती हैं Creta Electric और Curvv EV?
Tata Sierra EV के सामने क्यों फीकी पड़ सकती हैं Creta Electric और Curvv EV?
EV मार्केट में किसका दबदबा? Tesla या BYD, आंकड़े कर देंगे हैरान
EV मार्केट में किसका दबदबा? Tesla या BYD, आंकड़े कर देंगे हैरान
इलेक्ट्रिक कार या फ्लेक्स फ्यूल कार, बजट और खर्च के हिसाब से कौन ज्यादा बेहतर?
इलेक्ट्रिक कार या फ्लेक्स फ्यूल कार, बजट और खर्च के हिसाब से कौन ज्यादा बेहतर?

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
कितने भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं 100 छक्के? लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल
कितने भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं 100 छक्के? लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
Embed widget