एक्सप्लोरर

चट्टान से भी मजबूत है ये कार, 50 किलो का हथौड़ा भी हुआ फेल! Elon Musk ने शेयर किया Video

Tesla Cybertruck Video: एलन मस्क ने एक्स पर अपनी सबसे ताकतवर गा़ड़ी टेस्ला साइबरट्रक का वीडियो शेयर किया है. यह एक बुलेटप्रूफ गाड़ी है जिसे कंपनी ने स्टेनलेस स्टील से तैयार किया है.

Tesla Cybertruck: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने 2019 में अपनी सबसे ताकतवर गाड़ी को शोकेस किया था. हालांकि इस गाड़ी की डिलीवरी नवंबर 2023 से शुरू हुई थी. अब एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट पर अपनी इस कार की मजबूती का प्रमाण दिया है. दरअसल टेस्ला का साइबरट्रक मार्केट में लॉन्च से ही काफी चर्चा में रहा है. इसकी मजबूती और डिजाइन लोगों को खूब पसंद आई है. हालांकि इसे अभी नॉर्थ अमेरिका में ही बेचा जा रहा है. वहीं इस गाड़ी को स्टेनलेस स्टील से तैयार किया गया है.

एलन मस्क ने शेयर किया वीडियो

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टेस्ला साइबरट्रक पर कई तरह से प्रहार किया जा रहा है लेकिन गाड़ी को कोई फर्क तक नहीं पड़ रहा है. इस वीडियो को शेयर करने के पीछे का मकसद इस गाड़ी के मजबूती और ताकत का प्रमाण देना है. 

शानदार है डिजाइन

टेस्ला के साइबरट्रक का डिजाइन लोगों को काफी आकर्षित करता है. इस गाड़ी को काफी फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दिया गया है जो वीडियो गेम्स में देखने को मिलता है. साइबरट्रक में कंपनी ने एक बड़ा ग्लास रूफ प्रदान कराया है. वहीं इसमें 432 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिल जाता है. साथ ही इस शक्तिशाली गाड़ी में 20 इंच के व्हील्स दिए गए हैं. कंपनी ने इस गाड़ी में स्टेनलेस स्टील अलॉय मेटल का इस्तेमाल किया गया है जो इसे जबरदस्त मजबूती प्रदान करता है. वहीं यह एक बुलेटप्रूफ पिकअप है जो इसे अपने आप में यूनिक बनाता है.

गजब के हैं फीचर्स

टेस्ला के इस साइबरट्रक में कंपनी ने कमाल के एडवांस्ड फीचर्स उपलब्ध कराए हैं. इस गाड़ी में चौकोर स्टीयरिंग व्हील के साथ ही एक 18 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया हुआ है. इतना ही नहीं गाड़ी में वायरलेस चार्जिंग के साथ ही यूएसबी पोर्ट भी दिया हुआ है. वहीं गाड़ी में एक बिल्ट-इन HEPA फ़िल्टर भी मौजूद है जो गाड़ी में मौजूद कड़ों को साफ करने में मदद करता है. इस गाड़ी की मजबूती भी कमाल की है. कंपनी के अनुसार यह वाहन चट्टानों के साथ किसी भी मौसम में आने वाली बाधाओं को आसानी से झेल सकता है.

क्या है कीमत

आपको बता दें कि टेस्ला ने अपने इस धाकड़ पिकअप की कीमत 60,990 डॉलर रखी है जो भारतीय रुपये में करीब 50.80 लाख रुपये होते हैं. हालांकि इसे भारतीय मार्केट में कब उतारा जाएगा, इस बारे में अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारीक जानकारी साझा नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें: Bentley Continental GT Speed: हाइब्रिड इंजन के साथ आई नई बेंटले कार, महज 3.2 सेकंड में पकड़ती है 100 किमी की रफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितनी चलेगी कार, उतना ही देंगे इंश्योरेंस, जानिए PAYD प्लान का पूरा गणित
जितनी चलेगी कार, उतना ही देंगे इंश्योरेंस, जानिए PAYD प्लान का पूरा गणित
क्या Traffic Police आपकी कार की चाबी जब्त कर सकती है? जानिए कानून क्या कहता है
क्या Traffic Police आपकी कार की चाबी जब्त कर सकती है? जानिए कानून क्या कहता है
Tyre Manufacturing: काले नहीं पहले सफेद रंग के होते थे गाड़ी के टायर, कब बदला गया था इनका रंग?
काले नहीं पहले सफेद रंग के होते थे गाड़ी के टायर, कब बदला गया था इनका रंग?
Hybrid कार की बैटरी खराब हो जाए तो कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले जान लें
Hybrid कार की बैटरी खराब हो जाए तो कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले जान लें

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget