एक्सप्लोरर

भारत में कारें नहीं बनाएगी Elon Musk की टेस्ला, सरकार के इस मंत्री ने कही बड़ी बात

Tesla Manufacturing in India: केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री ने कहा कि टेस्ला भारत में कार मैन्यूफैक्चरिंग में रुचि नहीं रखती है. उन्होंने कहा कि टेस्ला एक सार्वजनिक कंपनी है, जोकि हमारी कंपनी नहीं है.

Tesla Entry in India: भारत में टेस्ला की एंट्री का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है. पिछले कई समय से कंपनी इस दिशा में आगे भी बढ़ती दिख रही है, जिसका जीता-जागता सबूत यह है कि टेस्ला ने भारत में अपने पहले शोरूम के लिए मुंबई में जगह फाइनल की और साथ ही अलग-अलग लोकेशन के लिए वैंकेसीज निकाली है. ऐसे में अब खबर आई है कि टेस्ला भारत में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगाने की इच्छुक नहीं है. 

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि टेस्ला भारत में कार मैन्यूफैक्चरिंग में रुचि नहीं रखती है. एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि देश अपने नए इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण पहल के तहत आवेदन स्वीकार करना शुरू करने जा रहा है. इस कदम से देश की नई ईवी नीति को लागू करने की तत्परता दिखाई देगी. इसके साथ ही भारी उद्योग सचिव कामरान सचिव के मुताबिक, असली इरादा हमें तब पता चलेगा, जब हम आवेदन खोलेंगे.

क्या बोले मंत्री एचडी कुमारस्वामी? 

कुमारस्वामी ने कहा कि हुंडई, मर्सिडीज बेंज, स्कोडा और किआ जैसी कई यूरोपीय कंपनियों ने कई नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के तहत भारत में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट शुरू करने में इंटरस्ट दिखाया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता.

मंत्री ने आगे कहा कि टेस्ला एक सार्वजनिक कंपनी है, जोकि हमारी कंपनी नहीं है. जब मैं सुनता हूं कि BYD और दूसरी कंपनियां भारत आ रही हैं. टाटा और महिंद्रा बेहतरीन कारें बना रही हैं, तो मैं यही कहना चाहूंगा कि हमारे यहां टेस्ला क्यों नहीं है, बस मैं और कुछ ज्यादा नहीं कह सकता,... क्योंकि यह एक  व्यक्तिगत दृष्टिकोण है. 

भारत में कब एंट्री लेंगी टेस्ला की कारें?

टेस्ला अगले साल अप्रैल महीने तक भारत में एंट्री कर सकती है. यानी अगले साल कंपनी भारतीय बाजार में अपनी पहली कार को लॉन्च कर सकती है. कुछ दिनों पहले कंपनी ने मॉडल Y और Model 3 के लिए भारत में होमोलोगेशन आवेदन दाखिल किए गए थें. अगर ये आवेदन स्वीकार कर लिए जाते हैं तो टेस्ला भारत में इन कारों को लॉन्च की स्वीकृति मिल जाएगी. 

यह भी पढ़ें:-

Maruti की इस सस्ती 7-सीटर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! एक महीने में बेच दीं इतनी सारी यूनिट्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Xi Jinping Car Features: कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget