एक्सप्लोरर

Electric Vehicle: बस दो साल और फिर पूरा हो जायेगा आपका भी इलेक्ट्रिक कार लेने का सपना, जानिए कैसे

Electric Vehicle Infrastructure: दिल्ली-मुंबई हाइवे पर 670 चार्जिंग पॉइंट दिए जायेंगे ताकि इलेक्ट्रिक व्हीकल से सफर करने वालों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Electric Vehicle: एक कॉन्क्लेव के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अगले दो सालों में इलेक्ट्रिक कारों की कीमत पेट्रोल-डीजल गाड़ियों के बराबर होने की बात कही है. आने वाले समय में ऑटो सेक्टर में क्या कुछ सकारत्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, इसके बारे में हम आगे जानकरी देने जा रहे हैं.

सड़क पर बंद नहीं हुई कोई इलेक्ट्रिक कार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक, अभी तक देश में उपयोग किये जा रहे इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ से किसी के भी बीच सड़क पर बंद होने की शिकायत नहीं आयी है, क्योंकि वर्तमान में आने वाली इलेक्ट्रिक कारें लगभग 400 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है. साथ ही इसे और बेहतर बनाने के लिए सरकार इसके लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्टर पर काम कर रही है. उदाहरण के तौर पर, दिल्ली-मुंबई हाइवे पर 670 चार्जिंग पॉइंट दिए जायेंगे ताकि इलेक्ट्रिक व्हीकल से सफर करने वालों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बसों के लिए हाइवे पर केबल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है. ताकि इलेक्ट्रिक बसें भी आसानी से प्रयोग में लायी जा सकें.

इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगभग 50 लाख

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक, इस समय देश में मौजूद 30 करोड़ वाहनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगभग 50 लाख के आसपास है, जो अब काफी तेजी के साथ बढ़ रही है. इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड में अब काफी तेजी होने की वजह से कार निर्माता कंपनियां भी पारंपरिक पेट्रोल-डीजल वाहन को छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहनों को बनाने पर जोर दे रही हैं.

स्क्रैप होने वाली गाड़ियों के पार्ट्स का होगा यूज

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, व्हीकल स्क्रैप पालिसी के तहत 15 साल से पुरानी जिन गाड़ियों को स्क्रैप किया जायेगा. उनसे निकलने वाले पार्ट्स जो उपयोग के लायक होंगे, उन्हें उपयोग में लाया जायेगा. फिलहाल स्क्रैप होने वाली गाड़ियों की संख्या लगभग 9 लाख है, जो आने वाले समय में 50 लाख पहुंच जाएगी.

यह भी पढ़ें- Flex Fuel: फ्लेक्स फ्यूल क्या है, कैसे बनता है? इसे भविष्य का ईंधन क्यों कहा जा रहा है? यहां समझिए आसान भाषा में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CAFE-III Draft: नई कारों के लिए बदलेंगे माइलेज के नियम? सरकार लाई CAFE-III ड्राफ्ट, जानिए आपकी जेब पर क्या असर?
नई कारों के लिए बदलेंगे माइलेज के नियम? सरकार लाई CAFE-III ड्राफ्ट, जानिए आपकी जेब पर क्या असर?
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
E20 पेट्रोल से बिगड़ गया गाड़ी का माइलेज? इन पार्ट्स को तुरंत करें चेक, वरना...
E20 पेट्रोल से बिगड़ गया गाड़ी का माइलेज? इन पार्ट्स को तुरंत करें चेक, वरना...
गाड़ी किसी और ने चलाई और चालान आपके नाम आया, जानें अब क्या कर सकते हैं आप?
गाड़ी किसी और ने चलाई और चालान आपके नाम आया, जानें अब क्या कर सकते हैं आप?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget