एक्सप्लोरर

Electric Scooter in India: केवल एक लाख रुपये में घर लाएं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 195 किलोमीटर की दे रहे रेंज

Electric Scooter Under One Lakh Rupees: देश में इलेक्ट्रि्क टू-व्हीलर का क्रेज बढ़ता जा रहा है. भारतीय बाजार में आम आदमी के बजट में कई शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर आ रहे हैं.

Budget-Friendly Electric Scooter: भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ती जा रही है. इस डिमांड के साथ ही कई नए मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च हो रहे हैं. इलेक्ट्रिक स्कूटर का क्रेज भी लोगों में जमकर छाया है. मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटरक बेहतर प्राइस-रेंज के साथ मौजूद हैं. इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में टीवीएस, ओला और हीरो के मॉडल भी शामिल हैं. वहीं ये स्कूटर बजट-फ्रेंडली होने के साथ ही सिंगल चार्जिंग में बेहतर रेंज देने का भी दावा करते हैं.

TVS iQube

टीवीएस iQube एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी पैक के दो ऑप्शन दिए जा रहे हैं. इसके 2.2 kWh की बैटरी से सिंगल चार्जिंग में 75 किलोमीटर की रेंज मिलती है. इस बैटरी पैक वेरिएंट को दो घंटे में 0 से 80 फीसदी की चार्जिंग पर पहुंचाया जा सकता है. वहीं इस स्कूटर में 3.4 kWh बैटरी पैक का वेरिएंट भी मौजूद है, जो कि सिंगल चार्जिंग में 100 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है. इस वेरिएंट को 0 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में 4 घंटे 30 मिनट का समय लगता है.

टीवीएस iQube को 0 kmph से 40 kmph तक पहुंचने में 4.2 सेकंड का समय लगता है. स्कूटर में DRL के साथ में स्मार्ट एलईडी हेडलाइट लगी हैं. साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 32 लीटर का स्टोरेज दिया गया है. टीवीएस के इस स्कूटर की एक्स-शोरूम प्राइस 94,999 रुपये से शुरू है.


Electric Scooter in India: केवल एक लाख रुपये में घर लाएं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 195 किलोमीटर की दे रहे रेंज

Ola S1X

ओला S1X कई बैटरी पैक वेरिएंट में मौजूद है. इसका 2 kWh बैटरी कैपेसिटी का स्कूटर सिंगल चार्जिंग में 95 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है. वहीं 3 kWh बैटरी कैपेसिटी वाले स्कूटर की सिंगल चार्जिंग रेंज 143 किलोमीटर है. ओला के इन स्कूटरों की एक्स-शोरूम प्राइस 69,999 रुपये से शुरू है.

वहीं ओला S1X में 4 kWh बैटरी कैपेसिटी वाला वेरिएंट भी शामिल है. इस बैटरी पैक के साथ स्कूटर को सिंगल चार्जिंग में 190 किलोमीटरतक चलाया जा सकता है. इस स्कूटर की एक्स-शोरूम प्राइस 99,999 रुपये है. एक लाख रुपये की रेंज में ये एक बेहतरीन स्कूटर साबित हो सकता है.


Electric Scooter in India: केवल एक लाख रुपये में घर लाएं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 195 किलोमीटर की दे रहे रेंज

Hero Optima CX 2.0 

हीरो ऑप्टिमा पावरफुल मोटर के साथ आने वाला स्कूटर है. ये स्कूटर 2 kWh की बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है. हीरो का ये स्कूटर सिंगल चार्जिंग में 89 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है. वहीं स्कूटर को फुल चार्ज होने में 4.5 घंटे का समय लगता है. हीरो के इस स्कूटर की टॉप-स्पीड 48 kmph है. हीरो ऑप्टिमा CX 2.0 की औसतन एक्स-शोरूम प्राइस प्राइस 98,460 रुपये है.


Electric Scooter in India: केवल एक लाख रुपये में घर लाएं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 195 किलोमीटर की दे रहे रेंज

Yulu Wynn

यूलू Wynn बिना किसी चाबी के चलने वाला इलेक्ट्रिक वाहन है. इस स्कूटर की IDC रेंज 68 किलोमीटर है. वहीं शहरों में ये ईवी सिंगल चार्जिंग में 61 किलोमीटर की रेंज देती है. इस ईवी को केवल एक मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है. आप अपने स्मार्ट पोर्टेबल चार्जर से भी इस व्हीकल को कहीं भी और कभी भी चार्ज कर सकते हैं. यूलू Wynn की एक्स-शोरूम प्राइस 55,555 रुपये है.


Electric Scooter in India: केवल एक लाख रुपये में घर लाएं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 195 किलोमीटर की दे रहे रेंज

ये भी पढ़ें

Ford Equator: फोर्ड की नई एसयूवी हुई मार्केट में पेश, ग्लोबल लाइन-अप में हुए नए मॉडल की एंट्री

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget