एक्सप्लोरर

अप्रैल में इलेक्ट्रिक कार बेचने के मामले में ये कंपनी बनी नंबर-1, Audi और Mercedes को भी छोड़ा पीछे

इलेक्ट्रिक मॉडल की अपनी लंबी रेंज के साथ मर्सिडीज बेंज ने 326.67% की वार्षिक ग्रोथ दर्ज की, जबकि अप्रैल 2024 में मासिक बिक्री में भी 150.98% की बढ़ोतरी हुई और यह 128 यूनिट हो गई.

Electric Car Sales April 2024: अप्रैल 2023 से अप्रैल 2024 तक भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हुई है. टाटा मोटर्स 67% बाजार हिस्सेदारी और इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा मॉडल के साथ अग्रणी रही है. FADA की रिपोर्ट के अनुसार पिछले महीने इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 7,415 यूनिट रही, जो अप्रैल 2023 में बेची गई 6,039 यूनिट से सालाना तौर पर 22.79% अधिक है. हालांकि, पिछले महीने मार्च 2024 में बेची गई 9,503 यूनिट के मुकाबले मासिक बिक्री में 21.97% की गिरावट दर्ज की गई.

अप्रैल 2024 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री

टाटा मोटर्स ने अप्रैल 2024 में इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में सबसे आगे रही, जिसकी बिक्री 4,956 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 10.04% ज्यादा है, हालांकि इसमें मासिक आधार पर 29.25% की गिरावट भी देखी गई. अप्रैल 2023 में कंपनी की 4,504 यूनिट्स बिकी थी, जबकि मार्च 2024 में टाटा ने 7,005 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की थी. इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स के पास टियागो, टिगोर, पंच और नेक्सन हैं, जिनकी एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से 19.29 लाख रुपये के बीच है. 

दूसरे स्थान पर रही एमजी 

एमजी मोटर, जिसके इलेक्ट्रिक वाहन लाइनअप में कॉमेट और जेडएस ईवी शामिल हैं, ने अप्रैल 2024 में अच्छी डिमांड दर्ज की है, जो कि पिछले साल इसी महीने में बेची गई 305 यूनिट्स से 243.71% बढ़कर 1,203 यूनिट्स हो गई है. कंपनी ने मार्च 2024 में बेची गई 1,131 यूनिट्स की तुलना में MoM बिक्री में भी 6.37% की बढ़ोतरी दर्ज की है. कंपनी के इलेक्ट्रिक मॉडल्स की एक्स शोरूम कीमत 6.99-25.08 लाख रुपये के बीच है. 

महिंद्रा का प्रदर्शन 

अप्रैल 2024 में महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में तीसरी सबसे बड़ी ऑटोमेकर थी. जनवरी 2023 में लॉन्च की गई कंपनी की एकमात्र पेशकश XUV400 की पिछले महीने 625 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि 17.13% की सालाना ग्रोथ है और बाजार हिस्सेदारी का 8.48% है. हालांकि, इसमें मार्च 2024 में बेची गई 661 यूनिट से मासिक बिक्री में 4.48% की गिरावट देखी गई. 

BYD और सिट्रोएन 

BYD E6 और Atto3 के साथ-साथ हाल ही में लॉन्च की गई सील की बिक्री में सालाना आधार पर 15.85% और मासिक आधार पर 0.73% की गिरावट देखी गई, जो 138 यूनिट रही. इन कारों की कीमतें 29.15-34.49 लाख रुपये के बीच है, जो कि भारतीय बाजार में खरीदारों को पसंद नहीं आई. मार्च 2024 में, कंपनी ने अपने लाइनअप में नई सील ईवी को भी शामिल किया. इस इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत 41-53 लाख रुपये के बीच है और इसे RWD और AWD फॉर्म में दो बैटरी ऑप्शंस में पेश किया गया है. जबकि सिट्रोएन eC3 की बिक्री में सालाना आधार पर 46.67% की गिरावट आई है और जिसकी 128 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि इसकी मासिक बिक्री में भी 28.09% की गिरावट आई है, जो मार्च 2024 में 178 यूनिट थी.

हुंडई इलेक्ट्रिक कार्स

हुंडई की कोना और आयोनिक5 की बिक्री अप्रैल 2024 में 85 यूनिट पर पहुंच गई, जो सालाना आधार पर 63.46% की बढ़त है, लेकिन मासिक आधार पर 42.18% की गिरावट है. कोना और आयोनिक5 की कीमत 23.84-45.95 लाख रुपये के बीच है. जबकि पिछले महीने किआ ईवी6 की बिक्री में भारी गिरावट आई और इसकी केवल 20 यूनिट ही बिक पाई, जो कि सालाना आधार पर 48.72% और मासिक आधार पर 39.39% की गिरावट थी.

मर्सिडीज रही लग्जरी ब्रांड्स में सबसे आगे

इलेक्ट्रिक मॉडल की अपनी लंबी रेंज के साथ मर्सिडीज बेंज ने 326.67% की वार्षिक ग्रोथ दर्ज की, जबकि अप्रैल 2024 में मासिक बिक्री में भी 150.98% की बढ़ोतरी हुई और यह 128 यूनिट हो गई. चार प्रोडक्ट्स i7, iX, i4, iX1 के साथ बीएमडब्ल्यू की EV सेगमेंट में अप्रैल 2024 में 54 यूनिट की बिक्री हुई. जिनकी कीमत 67-250 लाख रुपये के बीच है.

वॉल्वो इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री अप्रैल 2024 में 38 यूनिट हो गई, जिसमें मासिक आधार पर इसमें 6% की गिरावट देखी गई. दूसरी ओर, ऑडी ने पिछले महीने 11 यूनिट्स की बिक्री की, जो अप्रैल 2023 में बेची गई 5 यूनिट्स से 120% ज्यादा है, जबकि मार्च 2024 में बेची गई 9 यूनिट्स के मुकाबले मासिक बिक्री 22.22% ज्यादा है. इस सेगमेंट में अन्य कंपनियों की भी कुल 25 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई है.

यह भी पढ़ें -

देश में हिट रही ये नंबर-1 कार, लेकिन विदेश में नहीं मिला एक भी खरीददार, वजह चौंका देगी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget